लेखपाल के 4,697 और रिक्त पदों पर होगी भर्ती

लखनऊ : प्रदेश में जल्द ही राजस्व लेखपालों के लगभग 4,700 और रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। वर्ष 2022 में हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा का परिणाम बीती 30 दिसंबर को घोषित किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने लेखपाल के 4,697 और रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को शुक्रवार को भेज दिया है।
प्रदेश में राजस्व लेखपाल के कुल 30,837 पद हैं। इनमें से 12,697 पद खाली हैं। अधीनस्थ सेवा चयन
आयोग ने लेखपाल के 8085 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 31 जुलाई 2022 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। लिखित परीक्षा के आधार पर आयोग ने गत वर्ष 30 दिसंबर को 7,897 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित करते हुए इनमें से 7,720 को नियुक्ति के लिए राजस्व परिषद को संस्तुति की थी। आयोग की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद राजस्व परिषद ने लेखपाल पद पर नियुक्ति के लिए संस्तुत अभ्यर्थियों का मंडलवार आवंटन कर दिया है।
0 Comments
नमस्कार अगर आप को जानकारी अच्छा लगे तो हमें कमेंट और फॉलो करे |