रेलवे यूनियनों का क्रमिक अनशन जारी, सरकार को चेताया
पुरानी पेंशन बहाल न की तो सड़क पर उतरेंगे|
प्रयागराज, पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए आंदोलनरत रेलवे यूनियनों की क्रमिक भूख हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। रेलकर्मियों के साथ ही केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों के संगठन भी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले भूख हड़ताल में शामिल हुए। कई जगहों पर बनाए गए धरना स्थलों पर मंगलवार को भीड़ बढ़ गई।
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन मंडल कार्यालय, प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग स्टेशन समेत अन्य जगहों पर टेंट लगाकर क्रमिक भूख हड़ताल की जा रही है। जंक्शन पर बैठे एनसीआरईएस के पदाधिकारी आधी रात तक सरकार की नीतियों का विरोध करते रहे। खूब भाषणबाजी हुई। इसके बाद सुबह सुबह दूसरे नेताओं ने पहुंच मंच संभाल लिया। इसी प्रकार बिजली घर के सामने चल रहे प्रदर्शन में भी कुछ लोग पूरी रात अनशन पर टेंट में ही बैठे रहे।
शेष लोग आते जाते रहे। मंगलवार को भीड़ बढ़ी तो आंदोलनरत कर्मियों का आक्रोश भी बढ़ता गया। हर मंच से केंद्र सरकार को चेतावनी दी जाती रही। कहा गया कि पुरानी पेंशन बहाली के सिवा कुछ भी कबूल नहीं है। सरकार न मानी तो सड़क पर उतर ट्रेनों का चक्काजाम कर देंगे। मंगलवार को कई महिला कर्मचारी भी अनशन को पहुंची।
नार्थ सेंट्रल रेलवे में एनसीआरएमयू के महामंत्री कामरेड आरडी यादव के ऐलान पर मंडल मंत्री डीएस यादव संयुक्त मोर्चा के अनशन में ये रहे शामिल संयुक्त मोर्चा के तहत नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने बिजली घर के पास अनशन कर रखा है। मंगलवार को भी एके सिंह, ओपीएस कुशवाहा, अरविंद कनौजिया, अरुण कुमार पाल, विनोद कुमार, रमेश कुमार, रूबी वर्मा, अर्जुन कुमार, नागेन्द्र बहादुर सिंह, विनोद कुमार पांडे, रागविराग, अखिलेश द्विवेदी, श्याम सूरत पांडे, उमेश शुक्ला, जयवीर सिंह, रामशरण तिवारी, लालमणि यादव, सूरज पांडे, रविंदर गौड, गीता पांडे, पीयूष दुबे, संतोष नारायण पांडे, सुभाष चंद्र पांडे, शेखर उपाध्याय, डॉ. प्रभात कुमार ओझा, संतोष कुमार तिवारी, रमेश कुमार, कल्याण चंद द्विवेदी, श्रीनारायण त्रिपाठी, अफसार अहमद, शत्रुघ्न प्रसाद शुक्ला, राजेश्वर प्रसाद शुक्ला, कमलेश कुमार आदि अनशन में शामिल रहे।
और संयुक्त मंडल मंत्री सईद अहमद के नेतृत्व में धरना स्थल पर सैकड़ों लोगों की आवाजाही रही। एनसीईआरएस के महामंत्री आरपी सिंह के निर्देशन में मंडल मंत्री चन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रयागराज जंक्शन पर अनशन किया जा रहा है। प्रयागराज शाखा नंबर एक के सचिव संतोष कुमार सिंह, कुलदीप सिंह यादव, आतेंद्र खरवार, अभिषेक सिंह, सुरेन्द्र तिवारी, पिंकू सिंह, अजय सिंह, अखिलेश राठौर, सुरेन्द्र तिवारी, आलोक सहगल आदि शामिल रहे।
0 Comments
नमस्कार अगर आप को जानकारी अच्छा लगे तो हमें कमेंट और फॉलो करे |