सीएम संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में शामिल हुए, लाभार्थियों से संवाद
यूपी में 57 अटल आवासीय विद्यालयों की नींव जल्दः योगी
गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 57 अटल आवासीय विद्यालयों का शिलान्यास जल्द होगा। अभी मंडल मुख्यालयों पर 18 विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। जल्द ही इसकी शुरुआत जिला मुख्यालयों पर होगी।
योगी शनिवार को गोरखपुर के सूरजकुंड और संझाई में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम ने करीब 23 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही किसी सभ्य समाज को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। इसे ध्यान में रखते हुए श्रमिकों के पाल्यों को सभी व्यवस्था के साथ मुफ्त शिक्षा देने के लिए 18 अटल आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।
जल्द ही जिला मुख्यालयों पर 57 नए अटल आवासीय विद्यालयों का भी शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शुरू किए जा रहे 928 पीएमश्री विद्यालयों और गोरखपुर के सैनिक स्कूल का जिक्र किया। प्रदेश में कॉन्वेंट स्कूलों से बढ़कर उत्कृष्ट
शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है। पीएम मोदी ने बदल दी देश की तस्वीरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है। उनके नेतृत्व में दुनिया में
भारत का सम्मान बढ़ा है। भारत में आज वैश्विक स्तर की इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईवे रेलवे, एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। एम्स जैसे वैश्विक स्तर के चिकित्सा संस्थान और फर्टिलाइजर जैसे कारखाने बन रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में बच्चे का अन्नप्राशन कराया।
ढाई साल के बच्चे के ऑपरेशन में देंगे आर्थिक मदद
संवाद के दौरान उज्जवला योजना की लाभार्थीं शीला देवी ने इससे हुए फायदे के साथ सीएम योगी से एक दूसरी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि उनके ढाई साल के नाती के दिल में छेद है। उन्होंने पूछा कि क्या बच्चे की मां के आयुष्मान कार्ड से बच्चे भी इलाज हो पाएगा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि ऐसा नहीं हो पाएगा तो सरकार इलाज के लिए भरपूर आर्थिक मदद देगी।
0 Comments
नमस्कार अगर आप को जानकारी अच्छा लगे तो हमें कमेंट और फॉलो करे |