अग्निपथ खत्म कर पुरानी भर्ती प्रक्रिया बहाल करेंगे
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को अग्निपथ योजना को युवाओं के साथ अन्याय करार देते हुए सत्ता में आने पर निरस्त करने का वादा किया है। पार्टी का कहना है कि केंद्र में सत्ता में आने पर वह अग्निपथ योजना को निरस्त कर पुरानी भर्ती प्रक्रिया को बहाल करेगी।
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर उन करीब दो लाख नौजवानों को सेना में शामिल करने का आग्रह किया है, जिन्हें नियमित भर्ती में चयन के बावजूद भर्ती नहीं किया गया है। अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार को खड़गे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखा

चौतरफा घेरते हुए कांग्रेस ने योजना को युवाओं के साथ अन्याय करार दिया। पार्टी ने इस योजना को फौरन वापस लेने की मांग करते हुए सेना में भर्ती परीक्षा पास कर चुके करीब दो लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का आग्रह किया है। अग्निवीर योजना के खिलाफ मुहिम का हिस्सा बनते हुए कहा कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।
0 Comments
नमस्कार अगर आप को जानकारी अच्छा लगे तो हमें कमेंट और फॉलो करे |