Adsense

GSC JAUNPUR
Good Service Citizen Jaunpur

Welcome to Sarkari and Private Job Portal and Daily News

UP Scholarship Online Form 2025-2026 || UP B.ED Combined Entrance Exam 2025-26 New || CCC Online Form 2025 New IRCTC Train Booking 2025 || UPSSSC PET Answer Key Download Online 2023 New || Income, Caste, Domicile Certificate Verification Aadhar Correction & Updated 2025 New || PREPARATION of Exam Online Test Book 2025 || Rojgaar Sangam U.P 2025 Maharaja Suhel Dev University Azamgarh 2025 || LIGHT Bill Payment 2025 || VBSPU Jaunpur College Exam Result Declared 2025 New
Breaking News
Loading...

सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने पर जान दी

सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने पर जान दी

लखनऊ, सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने से परेशान छात्र रजनीश उर्फ विनय (25) ने तेलीबाग स्थित घर में फांसी लगा ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। वह अपनी बहन के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था।

रजनीश मूल रूप से फतेहपुर मालवा के उदयराजपुर का रहने वाला था। वहां उसके पिता रमेश चन्द्र रहते हैं। वह तेलीबाग के द्वारिकापुरी में बहन पिंकी के साथ रहता था।

Taaja News

पिंकी ने बताया कि रजनीश ने 17 फरवरी को सिपाही भर्ती परीक्षा दी थी। परीक्षा अच्छी होने से वह खुश था। उसे उम्मीद थी की वह परीक्षा पास कर लेगा। 24 फरवरी को परीक्षा रद्द होने की बात पता चलने के बाद रजनीश काफी परेशान हो गया था। सोमवार रात खाने के बाद वह तीसरी मंजिल पर कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक रजनीश के न उठने पर पिंकी ने कई आवाज दी पर जवाब नहीं मिला।

खिड़की से झांकर देखा तो रजनीश फंदे से लटकता मिला। पिंकी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर पीजीआई ब्रजेश कुमार तिवारी के मुताबिक उसके सुसाइड नोट नहीं मिला है। रजनीश के मोबाइल को जांच के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग को वजह बताया जा रहा है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

Perished Mandi Exam Notification 

Post a Comment

0 Comments

×