नौतपा शुरू, दिन का गायब हुआ चैन, गर्म रातों ने नींद भी उड़ाई
आगरा सबसे गर्म, पारा 45.2 डिग्री, अगले पांच दिनों तक बढ़ता रहेगा तापमान
लखनऊ। नौतपा शुरू होने के साथ ही ल. भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया। इससे लोगों का दिन का चैन गायब हो गया है। रातें गर्म होने से नींद भी उड़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिन तक रात के पारे में कोई बदलाव के आसार नहीं है, जबकि दिन का पारा बढ़ता रहेगा।
शनिवार को 45.2 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ आगरा फिर सबसे गर्म हो गया। यहां तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को यहां पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। उरई में बीते शुक्रवार के 43.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में अधिकतम पारा 45 डिग्री रहा। यहां रात का तापमान 29 डिग्री को पार कर गया। पूरे प्रदेश में तापमान 41 डिग्री से 45.2 डिग्री के बीच रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया।
प्रयागराज में 43.6 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान देश भर में अब तक 60 की लोगों की मौत दोपहर 1:32 बजे लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर गर्मी से सन्नाटा पसरा।सर्वाधिक गर्म शहर पारा 45.2 डिग्री 45.0 डिग्री 44.5 डिग्री
43.6 डिग्री प्रयागराज हमीरपुर 43.2 डिग्री फुरसतगंज 43.2डिग्री वाराणसी 43 डिग्री 44.5 डिग्री बलिया 43 डिग्री
लू की चेतावनी: आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 25 से 35 किमी की रफ्तार से चलती हवाएं, लू का अहसास कराती रहेंगी। पश्चिम यूपी में ज्यादा तेज लू चलने के आसार हैं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी लू की चेतावनी है। प्रदेश के कई इलाकों में उष्ण रात हो सकती है।
न्यूनतम तापमान सर्वाधिक लखीमपुर खीरी में 32 डिग्री सेल्सियस रहा। कानपुर, इटावा, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, फतेहगढ़, समेत कई इलाकों में रात का पारा 30 डिग्री या इससे अधिक रहा। लखनऊ में तो रात के पारे ने वर्ष 2000 की बराबरी की और 24 साल बाद पारा 31.3 डिग्री पहुंचा। मौसम विभाग के मुताबिक, इतनी गर्म रात 2000 के बाद अब हुई है। लखनऊ में दिन का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
पटियाला/नई दिल्ली। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में पारा 48-50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने पंजाब व हरियाणा समेत छह राज्यों में पांच दिन के लिए लू का रेड अलर्ट भी जारी किया है। भीषण गर्मी और लू के चलते देश में अब तक 60 लोगों की जान जा चुकी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में पारा पहले ही 44 डिग्री के पार हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में अगले पांच दिन के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी दी है।
0 Comments
नमस्कार अगर आप को जानकारी अच्छा लगे तो हमें कमेंट और फॉलो करे |