Adsense

GSC JAUNPUR
Good Service Citizen Jaunpur

Welcome to Sarkari and Private Job Portal and Daily News

UP Scholarship Online Form 2025-2026 || UP B.ED Combined Entrance Exam 2025-26 New || CCC Online Form 2025 New IRCTC Train Booking 2025 || UPSSSC PET Answer Key Download Online 2023 New || Income, Caste, Domicile Certificate Verification Aadhar Correction & Updated 2025 New || PREPARATION of Exam Online Test Book 2025 || Rojgaar Sangam U.P 2025 Maharaja Suhel Dev University Azamgarh 2025 || LIGHT Bill Payment 2025 || VBSPU Jaunpur College Exam Result Declared 2025 New
Breaking News
Loading...

सिपाही भर्ती की परीक्षा जल्द 2024

सिपाही भर्ती की परीक्षा जल्द

Work online and earn real money

लखनऊ : सिपाही भर्ती की रद हुई परीक्षा को दोबारा कराए जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने एजेंसी के चयन की प्रकिया पूरी करने के बाद परीक्षा केंद्रों को सूचीबद्ध कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द परीक्षा की तिथि घोषित कर सकते हैं। आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा 18 व 19 फरवरी को हुई थी। पेपर लीक होने पर सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। मुख्यमंत्री ने छह माह के भीतर दोबारा परीक्षा कराने का निर्देश दिया था।

पुलिस की ही तरह होगी होमगार्डों की भर्ती

सिपाही भर्ती की तरह होगी लिखित परीक्षा

लखनऊ। अब होमगार्डों की भर्ती पुलिस भर्ती की तर्ज पर होगी। चयन लिखित परीक्षा के बाद होगा। पहले सिर्फ शारीरिक दक्षता परीक्षा और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मेरिट के आधार पर भर्ती होती थी। इसके लिए नई नियमावली बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में 42 हजार होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। इसके बाद होमगार्ड की भर्ती के लिए शासन ने नई नियमावली बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार दशकों पुरानी व्यवस्था समाप्त कर नई नियमावली में पुलिस भर्ती की तरह नियम बनेंगें। इसमें लिखित परीक्षा कराने वाली कार्यदायी संस्था का नाम भी तय कर दिया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में होने वाली पुरुषों की 1500 मीटर और महिलाओं की 400 मीटर की दौड़ में भी बदलाव हो सकता है। पूर्व सैनिक, एनसीसी, आपदा मित्रों को भर्ती में खास तवज्जो दी जाएगी।

13 साल से नहीं हुई भर्ती, अब 42 
हजार होमगार्ड रखे जाएंगे

Work online and earn real money

होमगार्डों की भर्ती बीते 13 वर्षों से नहीं हुई है। केंद्र सरकार द्वारा उप्र होमगार्ड संगठन के लिए 1,18,348 स्वयंसेवकों की संख्या स्वीकृत है, वर्तमान में केवल 75,808 ही कार्यरत हैं। इनमें से 38,072 की आयु 50 से 60 वर्ष के बीच है। बीते एक वर्ष के भीतर 5 हजार से ज्यादा होमगार्ड सेवानिवृत्त हो चुके हैं। तकरीबन 25 हजार होमगार्ड पांच वर्षों में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इन स्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने 42 हजार होमगाडों की भर्ती दो चरणों में करने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर होमगार्ड की भर्ती के लिए शासन द्वारा नियमावली बनाई जा रही है। इस बार प्रदेश पुलिस में सिपाहियों की भर्ती की तर्ज पर होमगार्ड की भर्ती की जाएगी।

धर्मवीर प्रजापति, होमगार्ड मंत्री

Post a Comment

0 Comments

×