पुलिस भर्ती परीक्षा के आधार पर अन्य बोर्ड भी करें भर्तियां : योगीं
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों सकुशल संपन्न हुई उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को माडल बताते हुए अन्य भर्ती बोर्ड को भी इसे अपनाने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि सभी भर्ती बोर्ड व आयोग रिक्त पदों की भर्तियां इसी आधार पर करें। बोर्ड व आयोग प्रश्न बैंक तैयार करवाएं, परीक्षा की पवित्रता के लिए यह बहुत जरूरी है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से पूरी करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा व तकनीकी विभागों स्थानीय स्तर पर बोर्ड गठित करके शीघ्र भर्ती की जाए।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, विद्युत सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड व उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल के अध्यक्षों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि सभी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करें। पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष ने पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया व संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा एक माडल बन गई है। अन्य भर्ती बोर्ड भी परीक्षा की इस प्रक्रिया को अपनाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ई-अधियाचन पोर्टल की व्यवस्था है। सभी विभाग इसका उपयोग कर अधियाचन भेजें। जिन विभागों में नियुक्तियां होनी हैं, वे तत्काल अधियाचन आयोग को भेजें। किसी भी विभाग की तरफ से भर्ती प्रक्रिया लंबित नहीं होनी चाहिए। हर हाल में समय सीमा के अंदर सभी प्रक्रिया
सीएम ने की भर्ती बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों के साथ बैठक, रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश
• कहा- सभी बोर्ड व आयोग प्रश्न बैंक बनाएं, भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से करें पूरी योगी आदित्यनाथ फाइल फोटो
पूरी कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट, एजेंसी व परीक्षा केंद्रों के चयन में सावधानी बरती जाए। गोपनीयता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। अधिकृत एजेंसी के साथ चयन बोर्ड व आयोग का एमओयू भी होना चाहिए।
योगी ने कहा कि किसी भी निजी संस्था को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। केवल राजकीय व सहायताप्राप्त विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाए। परीक्षा केंद्र का चयन जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में ही किया जाए। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के संबंध में सभी बोर्ड एवं आयोग के अध्यक्ष मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक करें। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व सीसीटीवी की भी सहायता ली जाए। अफवाह रोकने पर पूरा ध्यान दिया जाए। सभी भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण के नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
0 Comments
नमस्कार अगर आप को जानकारी अच्छा लगे तो हमें कमेंट और फॉलो करे |