अग्निवीर जवानों को पेंशन वाली नौकरियां मिलेंगीःशाह

गृह मंत्री ने हरियाणा में भाजपा की जीत का श्रेय मोदी सरकार की नीतियों को दिया
पंचकूला, हमारे संवाददाता/एजेंसी पंचकूला में बुधवार को पार्टी कार्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। विधायकों ने सर्वसम्मति से सैनी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी। उन्होंने हरियाणा में भाजपा की जीत का श्रेय मोदी सरकार की नीतियों को दिया।
शाह ने कहा कि हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य है जो न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 24 फसलें खरीदता है। अग्निवीर जवानों को पेंशन वाली नौकरियां मिलेंगी। शाह ने कहा कि दिल्ली में हर किसी को लगा था कि जनादेश भाजपा के पक्ष में नहीं होगा। दिल्ली में राजनीतिक पंडित हैरान हैं, लेकिन मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं। खट्टर के समग्र विकास की नींव रखी गई। मैं सार्वजनिक रूप से कहना चाहता हूं कि ऐसा कोई गांव नहीं था जहां 8 करोड़ रुपये से कम का विकास कार्य हुआ हो।
शपथ से पूर्व 24 हजार नौकरियां देने के लिए प्रतिबद्ध : सैनी नायब सिंह सैनी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कहा कि वे शपथ लेने से पहले 24 हजार नौकरियां देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मीडिया से कहा कि वे अपने वादे पर अडिग हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप सी व डी के करीब 24 हजार कर्मचारियों की परीक्षा के परिणाम तैयार हैं। गुरुवार सुबह उन्हें जारी कर दिया जाएगा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सैनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने पर सैनी को हार्दिक बधाई।
चंडीगढ़। हरियाणा में नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बने रहेंगे। सैनी ने बुधवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में मुलाकात की और राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक में सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक कृष्ण बेदी ने नायब सिंह के नाम का मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्ताव रखा। वरिष्ठ विधायक अनिल विज और राव इंद्रजीत की बेटी विधायक आरती राव ने उनके नाम पर सहमति जताई। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सैनी ने सभी विधायकों का धन्यवाद दिया।
विधायक दल की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने सभी विधायकों का परिचय लिया और उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। जानकारी के मुताबिक 14 विधायकों की लिस्ट फाइनल की गई है, जिनमें से मंत्री चुने जाएंगे। अमित शाह बैठक के बाद दिल्ली लौट गए, वे गुरुवार सुबह फिर शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होंगे।
सैनी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
■ नाम : नायब सिंह सैनी
■ पिटा : तेलु राम
■ पत्नी : सुमन
■ जन्म : 25 जनवरी 1970,
मिर्जापुर माजरा गांव, अंबाला
(हरियाणा)
■ उम्र : 54 वर्ष
■ शिक्षा : विधि स्नातक
■ संपत्ति: 5,80,52,714 रुपये (हलफनामे के अनुसार),
74,82,619 रुपये का कर्ज
■ 55 लाख रुपये की कृषि योग्य भूमि है
■ 2002 में राज्य भाजपा युवा शाखा के अंबाला जिले के महासचिव थे तीन साल बाद जिला अध्यक्ष बने वर्ष 2014 में पहली बार
■ नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा विधानसभा पहुंचे
■ वर्ष 2014 से 2019 तक खट्टर सरकार में राज्य मंत्री, श्रम और रोजगार तथा खान रहे
■ 2019 में कुरुक्षेत्र सीट से लोकसभा के लिए चुने गए
■ 2023 में सैनी को हरियाणा भाजपा प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया
■ मार्च, 2024 में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पद से सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया
agniveer pension,agniveer,agniveer pension news,agniveer ko pension,agniveer update,agniveer job with pension,agniveer jobs with pension,agniveer late
0 Comments
नमस्कार अगर आप को जानकारी अच्छा लगे तो हमें कमेंट और फॉलो करे |