आज से बदलेगा प्रदेश का मौसम का मिजाज

लखनऊ। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार और सोमवार को तराई व पूर्वी यूपी में बूंदाबांदी संग हल्की बारिश के आसार हैं। साथ ही दिन के पारे में 2 डिग्री तक की गिरावट से ठंड में वृद्धि होगी।
शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह-शाम की हवा में सिहरन महसूस की गई। धूप की तपिश भी गायब दिखी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस बदलाव से रात के पारे में अगले दो से तीन दिन में 2 से 3 डिग्री तक के उछाल आने की संभावना है। मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद फिर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। इसके असर से
बुधवार के बाद तराई व पूर्वांचल में घना कोहरा देखने को मिलेगा।
इधर, शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान प्रयागराज में 29.7 डिग्री तो उरई में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो मेरठ में सबसे कम 6.3, बरेली में 6.4 और अयोध्या में 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पछुआ हवाएं लाएंगी यूपी में अब ठिठुरन भरी सर्दी मौसम का मिजाज
कानपुर। दिसंबर की गर्मी विदा होने लगी है। उत्तर- पश्चिमी तेज हवाओं ने रात की सर्दी बढ़ा दी है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा नीचे आने लगा है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। वहीं राजधानी में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कानपुर में शनिवार को न्यूनतम पारा सीजन का सबसे कम 08.5 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक साल के आखिरी महीने में अनिश्चितता का दौर बना हुआ है। कभी तापमान ऊंचाई छू रहा तो कभी नीचे आ रहा है। लखनऊ, आगरा, कानपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान गर्म है। ऐसे में दिसंबर का जाड़ा प्रभावित हो रहा है। रविवार से कुछ इलाकों में हल्के बादल छाएंगे, जिससे दिन का तापमान गिर सकता है लेकिन रात का पारा फिर चढ़ सकता
आज से बदलेगा मौसम सुबह छाएगा कोहरा
रविवार से मौसम में बदलाव अपेक्षित है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह हल्का कोहरा हो सकता है। लखनऊ में सुबह के समय कोहरे का चादर छाई रहेगी। नौ दिसंबर को हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं कानपुर में भी कोहरा छाएगा। कानपुर सीएसए विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया, यदि बारिश होती है तो वह केवल छींटों तक ही सीमित रहेगी। मौसम अगले 72 घंटों में सर्दी एक समान हो जाएगी।
है। उत्तर-पश्चिमी तेज हवाओं के कारण ही कानपुर में न्यूनतम पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
0 Comments
नमस्कार अगर आप को जानकारी अच्छा लगे तो हमें कमेंट और फॉलो करे |