Adsense

GSC JAUNPUR
Good Service Citizen Jaunpur

Welcome to Sarkari and Private Job Portal and Daily News

UP Scholarship Online Form 2025-2026 || UP B.ED Combined Entrance Exam 2025-26 New || CCC Online Form 2025 New IRCTC Train Booking 2025 || UPSSSC PET Answer Key Download Online 2023 New || Income, Caste, Domicile Certificate Verification Aadhar Correction & Updated 2025 New || PREPARATION of Exam Online Test Book 2025 || Rojgaar Sangam U.P 2025 Maharaja Suhel Dev University Azamgarh 2025 || LIGHT Bill Payment 2025 || VBSPU Jaunpur College Exam Result Declared 2025 New
Breaking News
Loading...

शिक्षक और कर्मचारी भर्ती के लिए साक्षात्कार छह से

शिक्षक और कर्मचारी भर्ती के लिए साक्षात्कार छह से 

प्रयागराज। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती और सहायक लाइब्रेरियन भर्ती के लिए आवदेन प्रक्रिया पूरी हो गई है। आए हुए आवेदनों का स्क्रीनिंग कार्य पूरा हो चुका है। ने भर्ती के लिए इंटरव्यू की तिथि भी जारी कर दिया गया है।

इतिहास विषय में एससी वर्ग के असिस्टेंट प्रोफेसर के एक पदों पर भर्ती होगी। आठ अक्तूबर को विज्ञापन जारी कर आवेदन लिए गए थे। गद्दोपुर स्थित विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में छह फरवरी को इंटरव्यू प्रस्तावित है। सुबह 10 बजे चयनित अभ्यर्थियों को उपस्थित होने के लिए कहा गया है। एक पद के सापेक्ष 15 अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। वहीं, असिस्टेंट लाइब्रेरियन के एक पद के लिए 22 नवंबर को विज्ञापन जारी कर आवेदन लिए गए थे। 

■ असिस्टेंट प्रोफेसर, सहायक लाइब्रेरियन 1-1 पदों के लिए इंटरव्यू तिथि जारी

■ शिक्षक के लिए छह और असि. लाइब्रेरियन लिए सात फरवरी को साक्षात्कार

इसके लिए तीन सूची में चयनितों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। प्रथम लिस्ट के 34 चयनित अभ्यर्थियों का इंटरव्यू छह फरवरी को प्रस्तावित किया गया है। लिस्ट-2 के चयनित 34 अभ्यर्थियों की इंटरव्यू सात फरवरी को संभावित है। इसी दिन तृतीय सूची के 33 चयनितों का इंटरव्यू भी होगा। यानी असिस्टेंट लाइब्रेरियन के एक पद के लिए 101 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। सभी चयनितों को इंटरव्यू विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में सुबह 10 बजे से होगा।

बरेली में अग्निवीर भर्ती रैली आज से

बरेली। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) बरेली की अग्निवीर भर्ती रैली 29 जनवरी से शुरू होकर छह फरवरी तक फतेहगढ़ छावनी में चलेगी। इसका आयोजन मुख्यालय भर्ती क्षेत्र लखनऊ के तत्वावधान में स्टेशन कमांडर फतेहगढ़ छावनी, फतेहगढ़ नागरिक प्रशासन के सहयोग से होगा। रैली के तहत लिखित परीक्षा सीईई में शॉर्टलिस्ट जनरल ड्यूटी, ऑफिस असिस्टेंट, टेक्निकल, ट्रेड्समैन पद के लिए 10,000 से ज्यादा शामिल होंगे।

12 जिलों के कार्यक्रम

■ 29 जनवरी एआरओ बरेली (अग्निवीर टेकनिकल और अग्निवीर कार्यालय सहायक) के

30 को एआरओ

सभी जिले । बरेली (अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं

और 10वीं) के सभी जिले।

31 को बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती और संभल।

1 फरवरी लखीमपुर, सीतापुर और बदायूं

(सिर्फ दातागंज तहसील)।

2 को बदायूं (बिल्सी, बिसौली, बदायूं, सहसवान तहसील)।

3 को पीलीभीत एवं शाहजहांपुर।

■ 4 को बरेली।

5 को हरदोई।

■ 6 को फर्रुखाबाद।

Post a Comment

0 Comments

×