इस महीने के आखिर में फिर बदलेगा मौसम

नई दिल्लीः मौसम में इस माह के अंत में बदलाव हो सकता है। उत्तर-पश्चमी हवाओं के कारण ठंड का तेवर ढीला पड़ गया है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। किंतु अभी इसे शीत ऋतु की समाप्ति नहीं माना जा सकता है। पाकिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने वाला है, जो 29-30 जनवरी के बीच उत्तर के पहाड़ी इलाके में पहुंच सकता है।
इसके असर से जनवरी के आखिरी में उत्तर भारत के राज्यों में मौसम फिर से करवट लेगा, जो फरवरी के पहले हफ्ते तक जारी रह सकता है। इसके पहले मौसम में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा। मतलब गणतंत्र दिवस पर भी मैदानी इलाकों का मौसम शुष्क बना रहेगा। भारत मौसम विभाग (आइएमडी) ने फरवरी की शुरुआत में उत्तर के राज्यों में बारिश होने का अनुमान जताया है।
दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में अचानक तापमान के चढ़ने और गर्माहट बढ़ने के पीछे दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। पहला कमजोर पश्चिमी विक्षोभके कारण हवा की गति और दिशा
• 29-30 जनवरी को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ से लौटेगी ठंड
गणतंत्र दिवस पर मैदानी इलाकों का मौसम शुष्क बना रहेगा
बदल गई। उत्तरी हवाएं तो तेज चलने लगी हैं, किंतु पहाड़ों पर बर्फबारी बहुत कम होने से हवा में ठंडक न के बराबर है। दूसरा हवा में नमी की मात्रा कम होने के चलते बारिश की स्थितियां नहीं बन सकीं। हालांकि, स्थानीय कारणों से कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हुई, लेकिन तापमान पर असर नहीं डाल सकीं। अधिकतम तापमान में सभी जगह वृद्धि होने लगी है। कोहरे के कारण अभी तक तापमान गिरे हुए थे। किंतु अब न्यूनतम तापमान भी दोहरे अंकों में आने लगे हैं।
दक्षिण भारत के राज्यों में अभी तक बारिश हो रही थी, लेकिन अब वहां भी ऐसी स्थितियां नहीं है। अगले चार-पांच दिनों में उत्तरी-पश्चिमी हवाएं पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार-झारखंड तक चलेंगी। इसी दौरान विदर्भ के आसपास एक एंटी साइक्लोन बनने वाला है।
0 Comments
नमस्कार अगर आप को जानकारी अच्छा लगे तो हमें कमेंट और फॉलो करे |