जनवरी में बारिश हुई कम तो बढ़ गया फरवरी का पारा
कानपुर। इस बार जनवरी में पूरे उत्तर भारत में कम बारिश की वजह से ठंड के दिन कम हो गए और समय से पहले ही गर्मी शुरू हो गई है। यूपी में इस साल जनवरी में बारिश सामान्य से 80 फीसदी कम हुई है। इस वजह से फरवरी की शुरुआत में ही मार्च जैसी गर्मी महसूस होने लगी है।
रविवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर भारत के सभी राज्यों की बात करें तो जनवरी में सबसे कम बारिश उत्तर प्रदेश में हुई है। प्रदेश में इस महीने सामान्य बारिश 12.5 मिमी होती है पर हुई है सिर्फ 2.4 मिमी। इसी वजह से बारिश के
दो फरवरी को पिछले वर्ष की अपेक्षा तीन डिग्री बढ़ा दिन का पारा
बाद पड़ने वाली कड़ाके की ठंड भी इस बार नहीं हुई। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जलवायु परिवर्तन का असर पिछले कई वर्षों से धीरे-धीरे बढ़ रहा है। पिछले वर्ष दो फरवरी को अधिकतम पारा 25.2 डिग्री सेल्सियस था। यानी दिन के तापमान में एक साल में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जनवरी महीने में पूरे देश में औसतन 4.5 मिमी बारिश हुई है। 1901 के बाद चौथी बार और 2001 के बाद तीसरी बार सबसे कम बारिश है।
0 Comments
नमस्कार अगर आप को जानकारी अच्छा लगे तो हमें कमेंट और फॉलो करे |