Adsense

GSC JAUNPUR
Good Service Citizen Jaunpur

Welcome to Sarkari and Private Job Portal and Daily News

UP Scholarship Online Form 2025-2026 || UP B.ED Combined Entrance Exam 2025-26 New || CCC Online Form 2025 New IRCTC Train Booking 2025 || UPSSSC PET Answer Key Download Online 2023 New || Income, Caste, Domicile Certificate Verification Aadhar Correction & Updated 2025 New || PREPARATION of Exam Online Test Book 2025 || Rojgaar Sangam U.P 2025 Maharaja Suhel Dev University Azamgarh 2025 || LIGHT Bill Payment 2025 || VBSPU Jaunpur College Exam Result Declared 2025 New
Breaking News
Loading...

पुलिस में 28,138 पदों पर होगी भर्ती

पुलिस में 28,138 पदों पर होगी भर्ती

हो जाएं तैयारः अगले माह मांगे जाएंगे आवेदन

NBT रिपोर्ट, लखनऊ : सिपाही के 60,244 पदों पर भर्तियों के वाद प्रदेश सरकार पुलिस और जेल विभाग में करीव 28,138 पदों पर भर्तियां शुरू करने जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति वोर्ड के डीजी राजीव कृष्ण के मुताविक अप्रैल के अंत में भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एक वर्ष के भीतर भर्ती पूरी करने का लक्ष्य है।

भर्ती वोर्ड के मुताविक पुलिस मुख्यालय से सव इंस्पेक्टर (SI) के 4,543 पदों का अधियाचन मिला है। इसमें SI सिविल पुलिस के 4,242, SI सिविल पुलिस (महिला) के 106, प्लाटून कमांडर और SI आर्म्स पुलिस के 135, विशेष सुरक्षा वल में SI और प्लाटून कमांडर के 60 पद हैं।

PAC कॉन्स्टेवल के 9,837, UPSSF कॉन्स्टेवल के 1,341, बदायूं, गोरखपुर व लखनऊ स्थित PAC की महिला बटालियन में कॉन्स्टेवल के 2,282, सिविल पुलिस कॉन्स्टेवल के 3,245, पीएसी व आर्म्स पुलिस कॉन्स्टेवल के 2,444 और आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 71 पदों पर भर्तियां होंगी। कारागार विभाग में जेल वॉर्डर के 2,833 पदों पर भी भर्ती होगी। कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 1153 और रेडियो सहायक परिचालक 44 पदों पर भर्ती की जाएगी।

खिलाड़ी कोटा भर्ती: ट्रायल 21 अप्रैल से

कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत चल रही पुलिस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के खेलों के ट्रायल और दस्तावेजों की जांच 21 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। SI के 91, सिविल पुलिस कॉन्स्टेबल के 372 और पीएसी कॉन्स्टेबल के 174 पदों पर भर्ती होनी है।

मेडिकल डॉक्टरों को दिए गए पोस्टकार्ड

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में UPPSC से चयनित आयुष विभाग के 283 चिकित्साधिकारियों व कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्तिपत्र बांटे। योगी ने चयनित अभ्यर्थियों को ईमानदारी और पारदर्शिता से काम करने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0 Comments

×