18 जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार

लखनऊ। प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दी है। शनिवार को प्रदेश के 18 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ते ही तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अब दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ेगा। रविवार से पुरवाई का असर बढ़ने के आसार हैं।
शनिवार को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, झांसी और आसपास के जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि प्रदेश में अगले दो दिनों में, दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिलेगी। साथ ही धीरे-धीरे रात का पारा भी चढ़ेगा। शनिवार को 33.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में वाराणसी सबसे गर्म रहा।
अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज
प्रयागराज। कोरांव स्थित अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा रविवार को दिन में 12 से दो बजे के बीच होगी। छठवीं और नौंवी कक्षाओं में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षाओं में 5765 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें से छठवीं की प्रवेश परीक्षा में 3320 तथा नौंवी के लिए 2445 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। मंडल में कुल 26 केंद्रों पर परीक्षा होगी। वहीं प्रयागराज में आठ केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में करीब एक हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। दोनों ही कक्षाओं में 140-140 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।
0 Comments
नमस्कार अगर आप को जानकारी अच्छा लगे तो हमें कमेंट और फॉलो करे |