Adsense

GSC JAUNPUR
Good Service Citizen Jaunpur

Welcome to Sarkari and Private Job Portal and Daily News

UP Scholarship Online Form 2025-2026 || UP B.ED Combined Entrance Exam 2025-26 New || CCC Online Form 2025 New IRCTC Train Booking 2025 || UPSSSC PET Answer Key Download Online 2023 New || Income, Caste, Domicile Certificate Verification Aadhar Correction & Updated 2025 New || PREPARATION of Exam Online Test Book 2025 || Rojgaar Sangam U.P 2025 Maharaja Suhel Dev University Azamgarh 2025 || LIGHT Bill Payment 2025 || VBSPU Jaunpur College Exam Result Declared 2025 New
Breaking News
Loading...

लैब टेक्नीशियन व लैब असिस्टेंट के 1200 पदों पर भर्ती जल्द

लैब टेक्नीशियन व लैब असिस्टेंट के 1200 पदों पर भर्ती जल्द

लखनऊ। प्रदेश में खाद्य सुरक्षा और दवा गुणवत्ता को 12 मंडल मुख्यालयों पर बनाई जा रही नई फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैब मजबूत बनाने के लिए सभी 18 मंडलों में फूड एंड ड्रग लैब स्थापित की जा रही है।

इसमें 12 मंडल मुख्यालयों पर नई लैब बनाई जा रही हैं। कानपुर, सहारनपुर, अयोध्या, अलीगढ़ और गोरखपुर में नए भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जहां जुलाई तक टेस्टिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। नई लैब के लिए लैब टेक्नीशियन और लैब असिस्टेंट के लगभग 1200 नए पदों का सृजन किया गया है। इन पदों पर कर्मिक विभाग जल्द भर्ती करेगा।

प्रयोगशालाओं में उच्च तकनीकी क्षमता की जांच मशीनें लगाई जा रहीं हैं। इससे फूड एंड ड्रग सैंपल की जांच की गुणवत्ता सुधरेगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की विशेष सचिव रेखा सिंह चौहान ने बताया कि जिन मंडलों में पहले से लैब हैं उन्हें अपग्रेड किया जा रहा है। 12 मंडलों में नई लैब बनाई जा रही है। इससे स्थानीय स्तर पर ही नमूनों की उच्च गुणवत्तायुक्त जांच संभव हो सकेगी।

एडेड विद्यालयों में कंप्यूटर फिर शामिल, पर शिक्षक भर्ती तय नहीं

अशासकीय विद्यालयों में जीव विज्ञान को स्वतंत्र विषय के रूप में नहीं मिली जगह

प्रयागराज। प्रदेश के राजकीय और अशासकीय (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती की नियमावली एक समान होने के बावजूद अशासकीय कॉलेजों में जीव विज्ञान को स्वतंत्र विषय के रूप में जगह नहीं मिली है जबकि राजकीय विद्यालयों में इस विषय में सहायक अध्यापक भर्ती का प्रावधान किया गया है।

वहीं, राजकीय व एडेड विद्यालयों में कंप्यूटर विषय को पूर्व की भांति शामिल किया गया है लेकिन एडेड विद्यालयों में कंप्यूटर विषय पढ़ाया जाएगा या नहीं, इस पर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। सबसे बड़ी विसंगति जीव विज्ञान विषय को लेकर है, जिसे दूर किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में धरना-प्रदर्शन भी किया था।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा

राजकीय विद्यालयों की नियमावली में जीव विज्ञान विषय के रूप में अब भी शामिल

चयन बोर्ड अधिनियम 1982 एवं नियमावली 1998 में कक्षा-नौ एवं 10 के लिए जीव विज्ञान विषय स्वतंत्र विषय के रूप में शामिल था। हालांकि, वर्ष 1996 से यूपी बोर्ड के स्कूलों में जीव विज्ञान को स्वतंत्र विषय के रूप से हटा दिया गया था लेकिन इस विषय में भर्तियां होती रहीं। वहीं, राजकीय विद्यालयों में भी जीव विज्ञान विषय में भर्तियां लगातार होती रहीं।

राजकीय विद्यालयों के लिए एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2018 के

विज्ञापन में भी सहायक अध्यापक जीव विज्ञान के 595 पदों को शामिल किया गया था, जिनमें पुरुष वर्ग के 336 व महिला वर्ग के 259 पद शामिल थे। इस बार भी राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की नई नियमावली में जीव विज्ञान विषय को शामिल किया गया है लेकिन अशासकीय महाविद्यालयों में लागू नियमावली में इसे स्वतंत्र विषय के रूप में जगह नहीं दी गई है।

यानी राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक जीव विज्ञान के पद पर भर्ती होगी लेकिन अशासकीय विद्यालयों में यह पद शामिल नहीं होगा। प्रतियोगी छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि दोनों प्रकार के विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए एक समान नियमावली व एक समान पाठ्यक्रम लागू हैं। ऐसे में जीव विज्ञान को लेकर उत्पन्न विसंगति को दूर किया जाना चाहिए।

एडेड विद्यालयों में कभी नहीं हुई कंप्यूटर में भर्ती

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम-1982 एवं नियमावली 1998 में एडेड विद्यालयों में कंप्यूटर विषय में सहायक अध्यापक भर्ती का प्रावधान तो किया गया था लेकिन चयन बोर्ड ने इस विषय में कभी कोई भर्ती नहीं की। एडेड विद्यालयों में कंप्यूटर स्वतंत्र विषय के रूप में कभी पढ़ाया भी नहीं गया जबकि राजकीय विद्यालयों में यह विषय पढ़ाया जाता है और इस विषय में सहायक अध्यापक पद पर भर्ती भी होती रही है। एडेड विद्यालयों की नई नियमावली में भी सहायक अध्यापक कंप्यूटर भर्ती को शामिल किया गया है लेकिन यह अभी तय नहीं है कि इस विषय में भर्ती होगी या नहीं। अभ्यर्थियों का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के युग में एडेड विद्यालयों में भी कंप्यूटर की पढ़ाई होनी चाहिए और इस विषय में शिक्षक भर्ती शुरू की जानी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments

×