Adsense

GSC JAUNPUR
Good Service Citizen Jaunpur

Welcome to Sarkari and Private Job Portal and Daily News

UP Scholarship Online Form 2025-2026 || UP B.ED Combined Entrance Exam 2025-26 New || CCC Online Form 2025 New IRCTC Train Booking 2025 || UPSSSC PET Answer Key Download Online 2023 New || Income, Caste, Domicile Certificate Verification Aadhar Correction & Updated 2025 New || PREPARATION of Exam Online Test Book 2025 || Rojgaar Sangam U.P 2025 Maharaja Suhel Dev University Azamgarh 2025 || LIGHT Bill Payment 2025 || VBSPU Jaunpur College Exam Result Declared 2025 New
Breaking News
Loading...

पुलिस भर्ती : वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू

पुलिस भर्ती : वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू

लखनऊ। पुलिस में भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्रक्रिया बृहस्पतिवार से लागू हो गई है। एक बार रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अभ्यर्थियों के लिए उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से विज्ञापित पदों में आवेदन सुविधाजनक होगा। हर बार कई दस्तावेज अपलोड करने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। साथ ही भर्तियां पारदर्शी व शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने में मदद मिलेगी।

भर्ती बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर दिए लिंक पर जरूरी सूचनाएं भरकर ओटीआर की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 

कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा अक्तूबर में : पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 पदों पर सीधी भर्ती- 2023 के लिए लिखित परीक्षा अक्तूबर में होगी। इसके अलावा उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के कुल 921 पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा भी अक्तूबर में कराई जाएगी।

त्वरित पूछे जाने वाले सवाल व वीडियो का लिंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। पंजीकरण में समस्या आने पर हेल्पलाइन नंबर 18009110005 पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है। ओटीआर के लिए लिंक : apply.upprpb.in यह है।

अमेठी एआरओ अग्निवीर भर्ती रैली 5 से अयोध्या में

लखनऊ। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) अमेठी के तहत 13 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली की शुरुआत 5 अगस्त से अयोध्या के डोगरा रेजिमेंटल ग्राउंड में होने जा रही है। यह भर्ती प्रक्रिया 18 तारीख तक चलेगी। इसमें उन 11,000 अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा जिन्होंने 30 जून से 10 जुलाई तक हुई ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास की है। इस भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), क्लर्क, अग्निवीर टेक्निकल, और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) के पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसके अलावा, सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेटरनरी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए भी भर्ती होगी।

किस दिन किस जिले की रैली होगी

5 अगस्तः अमेठी, कौशाम्बी जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी

7 अगस्तः प्रतापगढ़ जिले के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी

9 अगस्तः प्रयागराज जिले के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी

10 अगस्तः सुल्तानपुर, बस्ती जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी

Post a Comment

0 Comments

×