इस बार नहीं होगा भद्रा का साया दिनभर राखी बांध सकेंगी बहनें

अयोध्या। भाई-बहन के असीम प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन इस बार नौ अगस्त को मनाया जाएगा। शनिवार को श्रावण पूर्णिमा के दिन सुबह से दोपहर 2:24 तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके बाद भी दिनभर शुभयोग बने रहेंगे। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा। बहनें दिन में कभी भी अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। बहनों को राखी बांधने के लिए सात घंटे 37 मिनट का समय मिलेगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण शर्मा ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार जब भद्रा भूलोक पर होती है तब शुभकार्य वर्जित माने जाते हैं। इस बार ऐसी कोई स्थिति नहीं होगी। अतः बहनें दिनभर राखी बांध सकती हैं। इतना ही नहीं इस बार यह ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से अत्यंत दुर्लभ व शुभसंयोग वाला दिन रहेगा। ऐसा संयोग कई वर्षों पूर्व बना था। बताया कि नौ अगस्त शनिवार को श्रवण नक्षत्र रहेगा। इस दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे, जिसकी स्वामिनी शनि है और
सात घंटे 37 मिनट रहेगा राखी बांधने का शुभ समय
रक्षाबंधन पर 3 शुभ संयोग
प्रवीण शर्मा के अनुसार राखी बांधने का सबसे शुभ समय सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। इस दौरान कुल सात घंटे 37 मिनट तक बहनें भाई की कलाई पर राखी बांध सकते हैं। आचार्य ने बताया कि इस दिन सूर्य कर्क, चंद्र मकर, मंगल कन्या, बुध कर्क, गुरु और शुक्र मिथुन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में रहेंगे। सौभाग्य योग, शोभन योग और सर्वार्थसिद्धि योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं।
शनिवार का स्वामी भी शनि है। श्रवण नक्षत्र स्वयं शनि की राशि में आता है और शास्त्रों के अनुसार श्रवण नक्षत्र के अधिपति विष्णु हैं, जबकि सौभाग्य योग के अधिपति ब्रह्मा है। इसलिए यह पर्व ब्रह्मा-विष्णु की साक्षी में संपन्न होगा, जो इसे आध्यात्मिक दृष्टि से और पावन बना देता है।
भारी बारिश से अमरनाथ यात्रा स्थगित
श्रीनगर / भोपाल/जम्मू। एजेंसी। कश्मीर में भारी बारिश के कारण बुधवार को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी। खराब मौसम के कारण जम्मू में गुरुवार को भी यात्रा स्थगित रहेगी।
वहीं, मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में भारी बारिश से हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि राहत और बचाव के लिए सेना बुलानी पड़ी है। कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने बताया कि बुधवार सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी आधार शिविरों से यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है।
यात्रा मागों पर खराब मौसम को देखते हुए, अमरनाथ यात्रा का जत्था 31 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर से आगे नहीं बढ़ेगा। वहीं राजस्थान के कई जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। इससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश को देखते हुए कई जिलों में बुधवार को विद्यालयों में छुट्टी कर दी गई। भरतपुर जिले के सवाई माधोपुर में रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया।
रामबन में अचानक आई बाढ़ में दो
शिक्षकों की मौतः जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से दो सरकारी शिक्षकों की मौत हो गई।
सेना ने बाढ़ में फंसे 27 छात्रों को निकाला
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में मंगलवार को भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ में फंसे स्कूल से लौट रहे 27 स्कूली छात्र-छात्राओं को सेना ने सुरक्षित निकाल लिया। अधिकारी ने बताया कि बदरवास के राइजिंग सोल्स स्कूल के 27 बच्चे छुट्टी के बाद बस से अपने घर लौट रहे थे, लेकिन सिंध नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने के कारण ये बच्चे रास्ते में पड़ने वाले पचावली गांव के पास फंस गए। बच्चे 30 से अधिक घंटे के बाद अपने परिजनों से मिल सके।
0 Comments
नमस्कार अगर आप को जानकारी अच्छा लगे तो हमें कमेंट और फॉलो करे |