पेंशन को सीधे स्वास्थ्य जरूरतों से जोड़ा जाएगा

नई दिल्ली। पीएफ आरडीएने एनपीएस स्वास्थ्य पेंशन योजना को एक अलग स्वास्थ्य आधारित योजना के रूप में तैयार किया है। इसका मकसद यह है कि रिटायरमेंट से पहले या बाद में जब भी इलाज के लिए जरूरत पड़े, अंशधारक को कर्ज लेने, बीमा दावे के चक्कर या रिश्तेदारों पर निर्भर न रहना पड़े। इस योजना के जरिये वह अपने ही पेंशन फंड से इलाज का खर्च निकाल सकता है।
इस योजना में कोई भी अपनी मर्जी से शामिल हो सकता है। शर्त बस इतनी है कि उसके पास पहले से एनपीएस का खाता होना चाहिए। वैसे सरकारी और निजी क्षेत्र दोनों के कर्मचारी, स्वरोजगार करने वाले लोग और रिटायरमेंट की योजना बना रहे निवेशक सब इसके दायरे में आते हैं। इसमें योगदान की राशि भी अंशधारक अपनी क्षमता के अनुसार तय कर सकता है।
इलाज के लिए पैसा निकालना होगा आसान: इस योजना की सबसे
बड़ी खासियत है इलाज खर्च के लिए आंशिक निकासी। अगर किसी को ओपीडी इलाज या अस्पताल में भर्ती होकर खर्च करना पड़ता है, तो वह अपने स्वास्थ्य पेंशन खाते से 25% तक रकम निकाल सकता है। निकालने से पहले खाते में कम से कम ₹50,000 का कोष होना जरूरी है। पैसा गंभीर बीमारी में पूरी रकम की छूट : अगर किसी अंशधारक को ऐसी गंभीर बीमारी हो जाती है, जिसमें इलाज का खर्चकुल कोष के 100% से ज्यादा हो, तो उसे पूरा पैसा एकमुश्त निकालने की अनुमति मिलेगी यानी कैंसर, हार्ट सर्जरी या लंबे इलाज जैसी स्थितियों में रिटायरमेंट की उम्र का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
चालक सिपाही के लिए 12 मार्च से शारीरिक परीक्षा
पटना। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में चालक सिपाही के 4361 पदों पर बहाली के लिए अगले चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया है। लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित 15,516 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 12 मार्च से गर्दनीबाग स्थित पटना हाईस्कूल में होगी।
पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की परीक्षा की तिथि, समय व स्थान की सूचना 15 फरवरी से पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। निर्धारित तिथि को प्रत्येक अभ्यर्थी का
15516 अभ्यर्थियों की गर्दनीबाग के पटना हाईस्कूल में परीक्षा होगी
एक वर्ष में चांदी के दाम में 3.12 लाख रुपये की वृद्धि बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी सोने-चांदी का दाम और बढ़ सकता है
प्रयागराज। प्रयागराज के बाजार में बृहस्पतिवार को सोने और चांदी के दाम में अप्रत्याशित वृद्धि हो गई। चांदी का दाम इस वर्ष पहली बार चार लाख के आंकड़े पर पहुंच गया। बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी सोने-चांदी का दाम और बढ़ सकता है।
पिछले वर्ष 29 जनवरी को प्रयागराज के बाजार में सोने का रेट
78,500 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी का दाम 89,500 रुपये प्रति किलो था। एक वर्ष बाद ही सोना का दाम 1.90 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी का दाम 4.02 लाख रुपये किलो हो गया।
इस तरह से एक वर्ष में ही चांदी का दाम 3.12 लाख रुपये एवं सोना का दाम 1.11 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया। दाम बढ़ने से ग्राहक सोना-चांदी खरीदारी करने से अब कतरा रहे हैं। इससे व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
प्रयागराज सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि सोने-चांदी के दाम ज्यादा होने से ग्राहक आभूषण बनवाने से भी बच रहे हैं।
कारोबारी अमिताभ टंडन कहते हैं कि बाजार के रुख को देखकर यही लग रहा है कि चांदी को पांच व लाख रुपये के आंकड़े को छूने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।
सम्मिलित होना अनिवार्य है। उन्हें दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक की परीक्षाएं होंगी। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ऊंचाई एवं सीना की माप तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए ऊंचाई एवं वजन की माप होगी। शारीरिक दक्षता में सफल अभ्यर्थी ही अगले चरण की वाहन चालन दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन को लेकर आमंत्रित किए जाएंगे।
परिवहन विभाग करेगा 351 पदों पर सहायक मोटरयान निरीक्षकों की भर्ती
अयोध्या समेत बनेंगे तीन नए परिक्षेत्र, प्रस्तावों को मिली मंजूरी
लखनऊ। परिवहन विभाग 351 पदों पर सहायक मोटरयान निरीक्षकों के पदों पर भर्ती करेगा। बृहस्पतिवार को कैबिनेट ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। गोरखपुर, झांसी और अयोध्या में तीन नए परिवहन परिक्षेत्रों के गठन के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई है। इन तीन परिक्षेत्रों के गठन के बाद प्रदेश में कुल 9 परिक्षेत्र हो जाएंगे।
कैबिनेट ने सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सड़क सुरक्षा (एआरटीओ) के 36 पद सृजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। 36 जिलों में तैनाती के लिए इन पदों पर जल्द भर्ती होगी। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि इससे सड़क सुरक्षा, राजस्व वृद्धि, प्रशासनिक दक्षता के साथ रोजगार सृजन को रफ्तार मिलेगी। जो नए परिक्षेत्र गठित होंगे वहां एक एक उप परिवहन आयुक्त, प्रधान सहायक व स्टेनोग्राफरों के पदों पर भर्ती की जाएगी।
नए आधार ऐप से डिजिटल सत्यापन की सुविधा शुरू
नई दिल्ली। आधार से जुड़े काम अब आसान और ज्यादा सुरक्षित हो गए हैं। नई आधार ऐप आधिकारिक तौर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी गई है। इस नई ऐप को लाने का ऐलान नवंबर 2025 में किया गया था।
नई ऐप से डिजिटल पहचान मजबूत होगी और भौतिक आधार कार्ड पर निर्भरता कम होगी। अक्सर होटल चेक-इन, सिम कार्ड लेने, सत्यापन जैसे कामों में आधार की फोटो कॉपी देनी पड़ती है, जिससे डेटा के गलत इस्तेमाल का खतरा रहता है। इसमें बिना इंटरनेट भी पहचान का सत्यापन किया जा सकता है। ऐप के जरिए केवल जरूरी जानकारी जैसे नाम या उम्र ही साझा की जा सकती है।
इस ऐप के जरिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर को डिजिटल तरीके से बदला जा सकता है। इसके लिए नाममात्र शुल्क देना होगा। वहीं, ऐप से ही अपडेट होगा पता अपडेट कराने के लिए भी लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं है। डिजिटल रूप से पता बदलने का अनुरोध किया जा सकता है। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। ऐप में पांच आधार रखने की सुविधा दी गई है। यह फीचर खासतौर पर परिवारों के लिए उपयोगी है।
बिजली का बिल फरवरी में 10 फीसदी बढ़कर आएगा
लखनऊ। फरवरी का बिजली बिल 10 प्रतिशत बढ़कर आएगा। पावर कॉरपोरेशन ने ईंधन अधिभार शुल्क में अब तक की सबसे बड़ी वसूली का आदेश जारी कर दिया है। इस इजाफे को दोषयुक्त बताते हुए विद्युत उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग से हस्तक्षेप करने के लिए लोक महत्व का प्रस्ताव दाखिल किया है और हर महीने की गणना के जांच की मांग इस बार सबसे ज्यादा ईंधन अधिभार शुल्क नियामक आयोग में इसके खिलाफ प्रस्ताव दाखिल की है। नियामक आयोग ने ईंधन और ऊर्जा खरीद में लगे अतिरिक्त शुल्क की भरपाई बिल में किए जाने की व्यवस्था बीते साल जनवरी में दी थी। तय किया गया था कि हर महीने की ईंधन खपत की रकम चौथे महीने के बिल में वसूली जाएगी।
0 Comments
आप को जानकारी कैसी लगी कमेंट व Subscribe करे |