Adsense

GSC JAUNPUR
Good Service Citizen Jaunpur (U.P)

Welcome to Sarkari and Private Job Portal and Daily News

UP Scholarship Online Form 2026-2027 || Swarojgaar Sangam U.P 2026 || CCC Online Form 2026 IRCTC Train Booking 2026 || UPSSSC PET Answer Key Download Online 2023 || Income, Caste, Domicile Certificate Verification Aadhar Correction & Updated 2026 || PREPARATION of Exam Online Test Book 2026 || UP B.ED Combined Entrance Exam 2026-27 Maharaja Suhel Dev University Azamgarh 2026 || LIGHT Bill Payment 2026 || VBSPU Jaunpur College Exam Result Declared 2026
Breaking News
Loading...

विज्ञापन के दस साल बाद बनेंगे सरकारी शिक्षक

विज्ञापन के दस साल बाद बनेंगे सरकारी शिक्षक

प्रयागराज। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) कला की भर्ती के लिए 2016 में जारी विज्ञापन के आधार पर दस साल बाद 29 पदों पर अभ्यर्थियों को नौकरी मिलने जा रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी कला 2016 की आठ व नौ मार्च 2019 को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम सात जनवरी 2020 को घोषित किया था। बालक वर्ग की 391 सीटों पर 1329 जबकि बालिका वर्ग की 33 सीटों पर 111 अभ्यर्थी चयनित हुए थे।

इसका अंतिम परिणाम 28 दिसंबर 2021 को जारी हुआ जिसके खिलाफ कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर कर दी थीं। हाईकोर्ट के आदेश पर चयन बोर्ड ने 19 दिसंबर 2024 को संशोधित परिणाम जारी किया था। आदेश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने रिक्त 29 पदों और प्रतीक्षा सूची के 56 अभ्यर्थियों का विवरण 18 जनवरी 2025 को अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेन्द्र कुमार तिवारी को भेजा था। आयोग की ओर से भेजी गई सूचना के आधार पर अभ्यर्थियों के संस्था आवंटन के लिए आठ जनवरी को शिक्षा निदेशालय में काउंसिलिंग कराई जा चुकी है। अब चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी होगा।

बालक वर्ग में 28 सीट

टीजीटी कला की रिक्त 29 सीटों में से 28 बालक वर्ग की हैं। इन 28 सीटों में 18 अनारक्षित, छह ओबीसी और चार एसटी वर्ग की है। वहीं बालिका वर्ग में एससी श्रेणी की एक सीट है।

दारोगा की प्रारंभिक लिखित परीक्षा आज

पटना। पुलिस दारोगा के 1799 पदों पर बहाली को लेकर पहले चरण की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 18 जनवरी को होगी। इसको लेकर राजधानी पटना सहित राज्यभर में 498 केंद्र बनाए गए हैं।

हालांकि परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए 21 जनवरी को भी दो पालियों में प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के मुताबिक परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तथा दूसरी पाली की

498 परीक्षा केंद्र पूरे राज्य में बनाए गए

परीक्षा दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। प्रथम पाली के लिए सुबह 8.30 से 9.30 बजे व दूसरी पाली के लिए दोपहर एक से दो बजे तक ही केंद्र पर प्रवेश मिलेगा। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सभी डीएम को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। प्रश्न पत्र लीक की किसी भी आशंका से निबटने के लिए ईओयू सक्रिय है। एक हफ्ते पूर्व से ही संदिग्धों की निगरानी की जा रही है।

दूसरे की जगह परीक्षा देती पकड़ी गई छात्रा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) सामाजिक विज्ञान की प्रारंभिक परीक्षा शनिवार को सुबह नौ से 11 बजे की पहली पाली में 26 जिलों के 477 केंद्रों पर कराई गई।

तीन से पांच बजे की दूसरी पाली में जीव विज्ञान की परीक्षा के लिए 26 जिलों में 356 केंद्र बनाए गए थे। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में कानपुर नगर के एबी विद्यालय इंटर कॉलेज पर अभ्यर्थी रेनू यादव पुत्री राजेन्द्र सिंह (अनुक्रमांक 03139277) निवासी रज्जीपुर, बांदीपुर, खागा, फतेहपुर के स्थान पर शिखा कुमारी पुत्री कृष्ण प्रसाद साहू उर्फ अशोक प्रसाद निवासी गोशाला मोहल्ला, पचम्भा, गिरीडीह झारखंड परीक्षा देते मिली।

परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार, शिखा कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। वहीं, छात्रा रेनू यादव को आयोग की आगामी सभी परीक्षाओं से डिबार करने की तैयारी हो रही है। सामाजिक विज्ञान विषय में पंजीकृत 2,09,572 अभ्यर्थियों में से कुल लगभग 57.38 प्रतिशत, जबकि जीव विज्ञान विषय में पंजीकृत 1,51,363 अभ्यर्थियों में से करीब 57.91 प्रतिशत उपस्थित रहे।

एकेटीयू : बीएफए 7वें सेमेस्टर का परिणाम जारी

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने छात्रों से अपना वादा पूरा करते हुए चल रही दिसंबर सेमेस्टर परीक्षा के बीच ही अब तक हो चुकी परीक्षाओं का परिणाम देना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत शनिवार को बीएफए 7वें सेमेस्टर के नतीजे से हुई।

विवि में पिछले कुछ सेमेस्टर के परिणाम आने में दो से तीन महीने लगते थे। इसे लेकर छात्र काफी परेशान थे। अमर उजाला ने 15 जनवरी को 'एकेटीयू : इस बार परीक्षा के बीच ही मिलने लगेंगे परिणाम' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विवि ने समय से परीक्षा और परिणाम देने की बात कही। उसने छात्रों से वादा किया कि वे इस सत्र में परीक्षा के साथ ही परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। परीक्षा समाप्त होने के एक महीने के अंदर सभी परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इसी कड़ी में विवि ने 23 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच हो रहीं सेमेस्टर परीक्षाओं के नतीजे जारी करने की शुरुआत कर दी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि शनिवार को बीएफए 7वें सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया गया है। छात्र इसे वन व्यू पर देख सकते हैं। कुछ अन्य कोर्स के भी परिणाम पाइपलाइन में हैं, जल्द ही वह भी जारी कर दिए जाएंगे।

शिक्षकों को न दें लंबी छुट्टी एकेटीयू प्रशासन समय से

परीक्षा परिणाम देने के लिए इस बार शनिवार व रविवार को भी देर शाम तक कॉपियों का मूल्यांकन करवा रहा है। विवि ने सभी संबद्ध कॉलेजों से कहा है कि वे मूल्यांकन काम में लगे शिक्षकों को लंबी छुट्टी न दें, साथ ही मूल्यांकन कार्य के लिए अधिक शिक्षकों को नामित करें ताकि समय से परीक्षा परिणाम दिया जा सके।

टीजीटी कला भर्ती में बीएड अनिवार्य

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापक टीजीटी (कला) शिक्षक भर्ती-2024 को लेकर बड़ा आदेश दिया है। कहा है कि इस भर्ती में केवल बीएड डिग्रीधारकों की ही नियुक्ति हो सकेगी। जिनके पास बीएड की डिग्री नहीं है, उनकी नियुक्ति पर अंतरिम रोक रहेगी।

यह आदेश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति सुधांशु चौहान की खंडपीठ ने विनोद कुमार यादव व चार अन्य की याचिका पर दिया है। याचिका में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से जारी विज्ञापन को चुनौती दी गई थी, जिसमें बीएड को अनिवार्य के बजाय वरीयता के रूप में माना गया था।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यह व्यवस्था 12 नवंबर 2014 को जारी एनसीटीई की अधिसूचना के खिलाफ है, जिसमें न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या परास्नातक डिग्री के साथ बीएड को बिना बीएड वालों की नियुक्ति पर अंतरिम रोक आवश्यक योग्यता निर्धारित किया गया है।

कोर्ट ने बीएड को अनिवार्य करने के बजाय वरीयता देने के नियम पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया। कहा, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की अधिसूचना के अनुसार बीएड अनिवार्य योग्यता है। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया में इसे केवल वरीयता देना प्रथम दृष्टया नियमों के विपरीत प्रतीत होता है।

कोर्ट ने इस मामले में सरकार का पक्ष रखने के लिए महाधिवक्ता को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने याचिका को विचारणीय मानते हुए अगली सुनवाई के लिए 13 मार्च की तारीख तय की है।

वहीं, हाईकोर्ट इसी शिक्षक भर्ती के तहत सहायक अध्यापक (कंप्यूटर) पदों पर भी बिना बीएड डिग्री वालों की नियुक्ति पर पहले से ही रोक लगाई है।

Post a Comment

0 Comments

×
Youtube Channel Image
Mastana Ji films Subscribe To watch more Comedy Video
Subscribe