Adsense

GSC JAUNPUR
Good Service Citizen Jaunpur (U.P)

Welcome to Sarkari and Private Job Portal and Daily News

UP Scholarship Online Form 2026-2027 || Swarojgaar Sangam U.P 2026 || CCC Online Form 2026 IRCTC Train Booking 2026 || UPSSSC PET Answer Key Download Online 2023 || Income, Caste, Domicile Certificate Verification Aadhar Correction & Updated 2026 || PREPARATION of Exam Online Test Book 2026 || UP B.ED Combined Entrance Exam 2026-27 Maharaja Suhel Dev University Azamgarh 2026 || LIGHT Bill Payment 2026 || VBSPU Jaunpur College Exam Result Declared 2026
Breaking News
Loading...

विज्ञान शिक्षकों के 1353 पद पर प्री में 329 अभ्यर्थी ही हुए सफल

विज्ञान शिक्षकों के 1353 पद पर प्री में 329 अभ्यर्थी ही हुए सफल

(लोक सेवा आयोग)

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती 2025 की विज्ञान, गृह विज्ञान, संस्कृत और वाणिज्य विषयों की प्रारंभिक परीक्षा (प्री) का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। विज्ञान, गृह विज्ञान और संस्कृत विषयों में निर्धारित न्यूनतम दक्षता मानक अंक प्राप्त नहीं करने के कारण रिक्तियों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके।

जिन चार विषयों का परिणाम घोषित किया गया है, उसमें सबसे खराब स्थिति विज्ञान की है। विज्ञान पुरुष शाखा के 764 व महिला शाखा के 573 पदों तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत तीन अलग-अलग श्रेणियों के 16 यानी

कुल 1353 पदों के लिए प्रारम्भिक परीक्षा सात दिसंबर को हुई थी। इसमें पंजीकृत 102953 अभ्यर्थियों में से 49538 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें मात्र 329 अभ्यर्थियों ही मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित हो सके हैं। साफ है कि मुख्य परीक्षा में सभी 329 अभ्यर्थी सफल भी हो जाएं तो 1,024 पद रिक्त रह जाएंगे।

गृह विज्ञान पुरुष शाखा के 206 एवं महिला शाखा के 163 पदों समेत अन्य तीन पदों पर चयन के लिए प्रारम्भिक परीक्षा 21 दिसंबर को आयोजित की गई थी। 

इसमें पंजीकृत 89223 अभ्यर्थियों में से 55475 परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 2784 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए

प्री पास सभी मेंस में सफल हो जाएं तो भी खाली रहेंगे 1,024 पद

एलटी ग्रेड के पांच विषयों की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित सफल घोषित किया गया है। वाणिज्य पुरुष शाखा के 35 तथा महिला शाखा के 23 पदों पर चयन के लिए 21 दिसंबर को प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें पंजीकृत 66165 अभ्यर्थियों में से 30619 परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 887 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। संस्कृत पुरुष शाखा के 90 व महिला शाखा के 92 पदों तथा अन्य छह पदों के लिए प्रारम्भिक परीक्षा सात दिसंबर को आयोजित की गई थी। इसमें पंजीकृत 40402 अभ्यर्थियों में से 26273 परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें 2772 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

लोकतंत्र और तानाशाह में क्या अंतर होता है?

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस 2024 के साक्षात्कार के तीसरे दिन बुधवार को विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों के शैक्षणिक ज्ञान के साथ समसामयिक घटनाओं पर उनकी समझ को भी परखा। वैदिक ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। सबसे अधिक सवाल एआई से जोड़कर पूछे जा रहे हैं। इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से सवाल पूछा कि समावेशी समाज क्या होता है, लोकतंत्र और तानाशाह में क्या अंतर होता है, भारत के आसपास किसी देश में तानाशाही है, बांग्लादेश में कौन-कौन सी पार्टी सीट जीती है?, किस पार्टी का संबंध आतंकवादी गतिविधियों से था ? वहां जो चुनाव हुए हैं, उससे भारत की सुरक्षा चुनौतियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?

विज्ञान से जुड़े जो सवाल पूछे गए उनमें आपके सामने रखे जल का पीएच मान कितना होना चाहिए, रेयर अर्थ मेटल क्या होते हैं, क्या सिलिकॉन रेयर अर्थ मेटल है, क्वांटम फिजिक्स क्या

उप्र लोक सेवा आयोग में पीसीएस के साक्षात्कार में अभ्यर्थियों से क्वांटम फिजिक्स पर भी पूछे सवाल है, इसका क्या महत्व है, सोलर ऊर्जा उत्पन्न करने में क्या समस्याएं हैं, ग्लोबल वार्मिंग आदि शामिल थे। प्रदूषण कैसे कम करेंगे, भारत और दूसरे देशों में प्रदूषण की तुलना, दिल्ली में प्रदूषण कैसे नियंत्रित करेंगे जैसे सवाल भी पूछे गए। एक बोर्ड ने पूछा हिरासत में मौत क्या है, बीएनएस में इसको लेकर क्या प्रावधान हैं। महिलाओं के समक्ष क्या चुनौतियां हैं, आर्टिकल 14 में क्या है, यूजीसी के नए रेगुलेशन, स्मार्ट सिटी, माइग्रेशन क्यों हो रहा है और वेनेजुएला में जो क्राइसेस चल रहा है इस पर आपके क्या विचार हैं जैसे सवाल भी पूछे गए। विशेषज्ञों ने कुछ लीक से हटकर सवाल भी पूछे। जैसे वैदिक गणित, गणित में क्या अच्छा लगता है, चाणक्य और बिस्मार्क कौन हैं, जर्मनी का पुराना नाम क्या है।

पर्ल्स समूह की ₹10 हजार करोड़ की संपत्तियां जब्त

नईदिल्ली। ईडी ने पीएसीएल लिमिटेड (पर्ल्स समूह) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। ईडी ने यह निवारण कार्रवाई धनशोधन अधिनियम के तहत की है।

ईडी ने बताया कि दस हजार 21 करोड़ 46 लाख रुपये मूल्य की जब्त की गईं 247 संपत्तियां एसएएस नगर, रूपनगर, जीरकपुर और मोहाली में स्थित हैं। जांच एजेंसी अब तक इस मामले में 17,610 करोड़ की चल और अचल संपत्ति जब्त कर चुकी है। ईडी ने 2014 में सीबीआई में दर्ज एफआईआर के आधार पर कार्रवाई की है। मामले ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम में कार्रवाई की ग्रुप पर निवेशकों का 48 हजार करोड़ अभी बकाया

की जांच में पता चला कि पीएसीएल ने कृषि भूमि की बिक्री और विकास की आड़ में देशभर में लाखों निवेशकों से हजारों करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी एक बड़ी गैर-कानूनी इन्वेस्टमेंट योजना चलाई, जिसमें निवेशकों को डाउन पेमेंट और इंस्टॉलमेंट पेमेंट की सुविधा देकर लुभाया। मगर ज्यादातर मामलों में जमीन कभी दी नहीं गई। निवेशकों के करीब 48 हजार करोड़ रुपये अभी भी बकाया हैं।

आउटसोर्स सेवा निगम में हो शामिल पावर कॉरपोरेशन

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने पावर कॉरपोरेशन को भी आउटसोर्स सेवा निगम के प्रावधानों में शामिल किए जाने की मांग की है।

संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि सेवा निगम में शामिल होने के बाद संविदा कर्मचारियों का हित सुरक्षित हो सकेगा। शैलेंद्र दुबे ने कहा कि पावर कॉरपारेशन ने शासन को पत्र लिखकर पावर कॉरपोरेशन को आउटसोर्स सेवा निगम के प्रावधानों से मुक्त रखने की मांग की है। इसकी निंदा की जानी चाहिए।

शैलेंद्र दुबे ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन का रवैया संविदा कर्मचारियों के लिए अच्छा नहीं है। लंबे समय से कार्यरत हजारों कर्मचारियों को नियमितीकरण व समायोजन का लाभ देने के बजाय, उन्हें नौकरियों से निकाला जा रहा है। समान काम समान वेतन के आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिए हैं।

होलिका दहन के एक दिन बाद खेला जाएगा रंग

प्रयागराज। इस बार भद्रा व चंद्रग्रहण के बीच होने की वजह से होलिका दहन के एक दिन बार रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। तीन मार्च को साल का पहला व आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है, जोकि भारत में दृश्यमान रहेगा और उसकी अवधि शाम छह बजे से लेकर 6.48 बजे तक रहेगा। उत्थान ज्योतिष एवं अध्यात्म संस्थान के निदेशक पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि ग्रस्तोदित ग्रहण की वजह से होलिका से संबंधित कोई कार्य नहीं होगा।

निदेशक ने बताया कि होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में भद्रा की अनुपस्थिति में किया जाता है लेकिन इस वर्ष मृत्युलोक की भद्रा पूर्णिमा के आरंभ के साथ ही दो मार्च को शाम 5.18 बजे लग जाएगी। भद्रा मुख का परित्याग कर भद्रा के पुच्छ में रात 11.30 बजे से 12.50 बजे से पूर्व होलिका का दहन करना श्रेयस्कर 03 मार्च को लग रहा साल का पहला और आखिरी चंद्रग्रहण भद्रा पुच्छ में दो मार्च की रात 12:50 बजे से पहले दहन का मुहूर्त होगा। ग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले शुरू हो जाएगा।

इस प्रकार तीन को सुबह नौ बजे लग जाएगा, इसलिए उस दिन होली नहीं खेली जाएगी। स्वामी नरोत्तमानंद गिरि वेद विद्यालय के प्राचार्य ब्रज मोहन पांडेय ने बताया कि इस वर्ष तीन को पहला व आखिरी चंद्रग्रहण लग रहा है जो यहां दिखाई देगा। होलिका पूजन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि की शाम या प्रदोष काल में किया जाता है। इस बार तीन को पूर्णिमा तिथि शाम 5.56 बजे तक रहेगी। इसकी वजह से चार मार्च को चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि को ही रंगोत्सव मनाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

×
Youtube Channel Image
Mastana Ji films Subscribe To watch more Comedy Video
Subscribe