23 फरवरी संत शिरोमणि बाबा संत गाड्गे महाराज जी की 150वीं जयंती समारोह
दिनांक 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश धोबी कल्याण समिति जौनपुर के तत्वाधान में राष्ट्रीय संत शिरोमणि बाबा संत गाड्गे महाराज जी की 150वीं जयंती समारोह हिंदी भवन जौनपुर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। तथा इस वर्ष एमबीबीएस में चयनित श्रुति राज पुत्री डॉ०संजय कुमार रजक व प्रांजल चौधरी पुत्र अजय चौधरी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर सतीश चंद्र कनौजिया प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक मंडलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ के द्वारा बाबा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में कहा की बाबा संत गाड्गे महाराज जी सामाजिक क्रांति के स्तंभ, सच्चे समाज सुधारक के साथ सामाजिक समरसता के प्रति संत थे जिन्होंने अपने कीर्तनों के माध्यम से साक्षरता, शिक्षा और समानता का संदेश दिया।
विशिष्ट अतिथि डॉ० उमाशंकर कनौजिया प्रोफेसर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी ने कहा कि बाबा संत गाड्गे समाज सुधारक स्वच्छता और शिक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।आज उनके द्वारा दी गयी शिक्षाएं हमें प्रेरित करती हैं उनकी नि:स्वार्थ सेवा और त्याग से लाखों लोगों का जीवन बदला। विशिष्ट अतिथि डॉ० विनोद कुमार कनौजिया ने कहा संत गाड्गे महाराज सामाजिक क्रांति के आधार स्तंभ एवं स्वच्छता के जनक थे संत गाड्गे बाबा कहते थे शिक्षा के लिए थाली वेचना पड़े तो बेच दो परंतु बच्चों को जरूर पढ़ाओ।

विशिष्ट अतिथि श्री राजकुमार कनौजिया ने कहा कि बाबा संत गाड्गे महाराज का मूल मंत्र मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा है तथा गोपाला, गोपाला देवकीनंदन गोपाला कीर्तन करते थे । विशिष्ट अतिथि श्री अनिल चौधरी ने कहा कि बाबा संत गाड्गे एक समाज सुधारक थे जिन्होंने गरीबों एवं दलितों के बीच अज्ञानता,अंधविश्वास, स्वच्छता के लिए कार्य किया।डॉ० दिनेश कनौजिया ने कहा कि बाबा संत गाड्गे महाराज 10 संदेश दिए थे भूखे खाना दो, प्यासे को पानी पिलाओ, वस्त्रहीन लोगों को वस्त्र दो, गरीब बच्चों को शिक्षा में मदद करो, बेघर लोगों को आसरा दो, अंधे, विकलांग, बीमार व्यक्ति को सहायता करो, पशु-पक्षी मुख-बधिर को दान दो करो।
वक्ताओं में डॉ०बृजेश कनौजिया, जितेंद्र कनौजिया, डॉ० सुनील कनौजिया, राजेश कन्नौजिया, राम अवध कनौजिया, सुबे लाल कनौजिया, संतलाल कनौजिया, सिंटू कनौजिया, विनोद कनौजिया, राम आसरे कनौजिया, प्रभा शंकर कनौजिया, राधेश्याम आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुरेंद्र प्रताप कनौजिया जिला अध्यक्ष व संचालन डॉ० संजय कुमार रजक जिला कोषाध्यक्ष ने किया।

0 Comments
आप को जानकारी कैसी लगी कमेंट व Subscribe करे |