Adsense

GSC JAUNPUR
Good Service Citizen Jaunpur (U.P)

Welcome to Sarkari and Private Job Portal and Daily News

UP Scholarship Online Form 2026-2027 || Swarojgaar Sangam U.P 2026 || CCC Online Form 2026 IRCTC Train Booking 2026 || UPSSSC PET Answer Key Download Online 2023 || Income, Caste, Domicile Certificate Verification Aadhar Correction & Updated 2026 || PREPARATION of Exam Online Test Book 2026 || UP B.ED Combined Entrance Exam 2026-27 Maharaja Suhel Dev University Azamgarh 2026 || LIGHT Bill Payment 2026 || VBSPU Jaunpur College Exam Result Declared 2026
Breaking News
Loading...

बीएड प्रवेश के लिए आवेदन का शुल्क 250 रुपये बढ़ाया

बीएड प्रवेश के लिए आवेदन का शुल्क 250 रुपये बढ़ाया 

ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क भी बढ़ाया गया

लखनऊ। उच्च शिक्षा विभाग ने बीएड में प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये बढ़ा दिया है। वहीं ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क में भी सौ रुपये की वृद्धि की गई है। बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार देर रात शुरू हो गए हैं।

प्रदेश के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा का आयोजन पिछले तीन साल से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर उच्च शिक्षा विभाग ने आवेदन शुल्क संशोधित करने का निर्णय लिया है। अब सामान्य, ओबीसी व प्रदेश के बाहर के निवासी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1400 से बढ़ाकर 1650 रुपये कर दिया गया है। वहीं प्रदेश के एससी व एसटी वर्ग के लिए शुल्क 700 से बढ़ाकर 850 रुपये किया गया है। इसी तरह सामान्य व ओबीसी के लिए 250 और एससी-एसटी के लिए 150 रुपये बढ़ गया है।

विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश त्यागी की ओर से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव को भेजे पत्र में कहा गया है कि ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क भी 850 रुपये किया गया है। यह पहले 750 रुपये था।

Application = Click Here

62 हजार शिक्षकों की बहाल होगी सेवा सुरक्षा

प्रयागराज। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के तकरीबन 62 हजार प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की सेवा सुरक्षा बहाल होगी। विशेष सचिव उच्च शिक्षा गिरिजेश कुमार त्यागी ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सचिव मनोज कुमार को छह फरवरी को पत्र लिखकर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम, 1982 की धारा-18 व 21 का समावेश चयन आयोग अधिनियम 2023 में करने के संबंध में प्रस्ताव मांगा है।

एडेड कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का चयन पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से होता था, लेकिन नियोक्ता प्रबंधक होते हैं। चयन बोर्ड अधिनियम-1982 की धारा-21 में प्रधानाचार्य या शिक्षक पर कोई कार्रवाई करने या दंड देने से पहले प्रबंधक चयन बोर्ड से अनुमोदन लेने का प्रावधान था। चयन बोर्ड का विलय कर शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन किया गया है। 21 अगस्त 2023 को विधानसभा से पारित इस आयोग के विधेयक में इस प्रावधान को शामिल नहीं किया गया। यह व्यवस्था नहीं होने से पिछले ढाई साल में प्रदेशभर में प्रबंधक के मनमाने तरीके से प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायतें बढ़ गईं।

माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी और महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने 20 जनवरी को अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेनशर्मा से लखनऊ में मुलाकात कर इस प्रावधान को जोड़ने की मांग की थी। 28 जनवरी को उच्च शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री/नेता सदन, विधान परिषद केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिए थे कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम, 2023 में सेवा-सुरक्षा संबंधी इण्टरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 की धारा 18-21 जोड़ने पर विचार किया जाए। इस पर विशेष सचिव ने चयन आयोग अधिनियम, 2023 में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम, 1982 की धारा-18 व 21 का समावेश करने के लिए विस्तृत एवं सुविचारित आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

डीएलएड : पहले राउंड में 18932 सीटें आवंटित

प्रयागराज। डीएलएड प्रशिक्षण 2025 में प्रवेश के लिए दूसरे चरण के पहले राउंड में 18932 सीटें आवंटित की गई हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से सोमवार को सीट आवंटन जारी किया गया। पहले चरण में 36396 सीटें आवंटित की गई थीं।

दूसरे चरण के पहले राउंड तक डायट की 6831 और निजी कॉलेजों की 48497 कुल 55328 सीटें आवंटित हो चुकी हैं। अब 12 फरवरी तक एक से 124230 तक रैंक के सभी अभ्यर्थी (सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर देने के बाद आरक्षित श्रेणी ओबीसी, एससी, एसटी, विशेष आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर, आरक्षित श्रेणी की रिक्त सीटों को अनारक्षित सीटों पर परिवर्तित करते हुए) से कॉलेज का विकल्प लिया जाएगा। दूसरे चरण काप्रवेश 11 से 21 फरवरी की शाम पांच बजे तक होगा। प्रशिक्षण संस्थानों के लिए ऑनलाइन रिपोर्ट / लॉक करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी है।

इंटर की प्रायोगिक परीक्षा अब 13 फरवरी तक होगी

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा अब 13 फरवरी तक कराई जाएगी। निर्धारित समयावधि के बावजूद कुछ विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं शेष रहने या ऑनलाइन अंक अपलोड न होने के कारण छात्रहित में प्रथम और द्वितीय चरण की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि 13 फरवरी तक विस्तारित कर दी गई है।

वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रथम चरण में 24 जनवरी से एक फरवरी तक तथा द्वितीय चरण में दो फरवरी से नौ फरवरी तक आयोजित होनी थी। सचिव भगवती सिंह ने प्रयोगात्मक परीक्षकों और प्रधानाचार्यों को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया है कि अवशेष प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराकर 13 फरवरी तक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर शत प्रतिशत अंक अपलोड करना सुनिश्चित करें।

शिक्षक नियुक्ति में रिक्तियां बढ़ाने के लिए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

पटना। चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब होने और रिक्तियों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थी सोमवार को सड़क पर उतरे। बिहार स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर के पास अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटें तक प्रदर्शन किया।

जेपी गोलंबर पर छात्र-छात्राएं करीब डेढ़ बजे से पहुंचे और तीन बजे तक प्रदर्शन किया। वे विधानसभा तक मार्च करने पर अड़े थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें जेपी गोलंबर से आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच हल्की धक्का मुक्की भी हुई।

प्रदर्शनकारी उच्च शिक्षा के पदाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखना चाहते थे। पर विधान सभा का सत्र चलने की वजह से छात्रों को अन्य संबंधित अधिकारियों से मिलाया गया। छात्रों ने पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा प्रदर्शन में शामिल छात्र छात्राएं लाइब्रेरी पात्रता परीक्षा का विज्ञापन जल्द से जल्द जारी करने, बीपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए आवेदन में 10 वर्ष की उम्र सीमा की छूट, शारीरिक शिक्षा सहित कंप्यूटर विज्ञान के 26 हजार पद की भर्ती जल्द करने की मांग कर रहे थे।

आंदोलन का नेतृत्व सौरव कुमार ने किया। प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना था चौथे चरण में 1 लाख 20 हजार पद पर रिक्तियां जारी करने सहित अन्य मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैं। शिक्षा मंत्री लगातार विज्ञापन जारी करने को लेकर कभी अगले सप्ताह तो कभी 10-20 दिन में आने की बात कर रहे हैं।

इसके अलावा कभी 27 हजार, 35 हजार तो कभी 44 हजार पद की बात कही जा रही है। विज्ञापन कब आएगा और कितने पदों की बहाली होगी, इसकी कोई समय नहीं बताई जा रही है। आंदोलन की शुरुआत पटना कॉलेज से हुई। पटना कॉलेज से भीखना पहाड़ी मोड़, मछुआ टोली, बाकरगंज, गांधी मैदान होते हुए जेपी गोलंबर पहुंचा जहां पर प्रशासन ने छात्रों को आगे बढ़ने से रोक दिया। विरोध प्रदर्शन में अमन कुमार यादव, अनुज कुमार पाराशर, खुशबू पाठक, अर्चना कुमारी, एमपी यादव, मनीष कुमार, वैभव कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

×
Youtube Channel Image
Mastana Ji films Subscribe To watch more Comedy Video
Subscribe