द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा से 25311 पदों पर नियुक्ति

पटना। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी राहत देते हुए विभिन्न विभागों में होने वाली नियुक्तियों के लिए रिक्तियों की संख्या में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। आयोग ने द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 25,311 कर दी है। पहले पदों की संख्या 24492 थी, जिसमें 819 रिक्तियां जोड़ी गई है। अब 25311 पदों पर नियुक्तियां होंगी।
इसमें अनारक्षित वर्ग में 11,145 पद, अनुसूचित जाति के लिए 3,525, अनुसूचित जनजाति के लिए 241, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 4,298, पिछड़ा वर्ग के लिए 2,755 व पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 839 पद
बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने और 819 पदों को जोड़ा
निर्धारित किए गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2,508 पद रखे गए हैं। स्वतंत्रता सेनानी कोटा के तहत 516 पद आरक्षित हैं।
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी अलग-अलग श्रेणियों में पद निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि भी विस्तारित कर दी गई है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह बहाली राज्य सरकार के 13 प्रमुख विभागों में की जाएगी। आयोग ने परीक्षा शुल्क जमा की तिथि 13 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी है। आवेदन 16 फरवरी तक कर सकते हैं।
परीक्षा के लिए प्रयागराज सहित 18 संवेदनशील जिले चिह्नित
यूपी बोर्ड : नकल व पेपर लीक की आशंका पर विशेष निगरानी, नकल माफिया पर होगी कार्रवाई माध्यमिक शिक्षा परिषद (उ.प्र.)
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड - परीक्षा 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी - एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रयागराज सहित प्रदेश के 18 जिलों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है। इन जिलों का चयन विगत वर्षों में सामूहिक नकल, पेपर लीक के प्रयासों तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा जिलों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन जिलों में सक्रिय नकल माफियाओं और असामाजिक तत्वों को पहले से चिह्नित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने अधिकारियों को संवेदनशील जिलों में परीक्षाओं के दौरान विशेष निगरानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सचिव के अनुसार प्रयागराज, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़,
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि गोपनीय प्रश्नपत्रों की शुचिता अथवा परीक्षा की पवित्रता को प्रभावित करने वाली किसी भी प्रकार की घटना संज्ञान में आती है तो दोषियों के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2024 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई इन परीक्षाओं में होगी विशेष सतर्कता 18 फरवरी प्रथम पाली हाईस्कूल हिंदी, द्वितीय पाली : इंटरमीडिएट सामान्य हिंदी
19 फरवरी
द्वितीय पाली
इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र
20 फरवरी प्रथम पाली
इंटरमीडिएट अंग्रेजी हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान, द्वितीय
21 फरवरी प्रथम पाली हाईस्कूल गृह विज्ञान, द्वितीय पाली : इंटरमीडिएट इतिहास
23 फरवरी प्रथम पाली हाईस्कूल अंग्रेजी, द्वितीय पाली : इंटरमीडिएट जीव विज्ञान, गणित
24 फरवरी
द्वितीय पाली
इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र
25 फरवरी प्रथम पाली हाईस्कूल विज्ञान, द्वितीय पाली :
इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र
26 फरवरी
द्वितीय पाली इंटरमीडिएट भूगोल
27 फरवरी प्रथम पाली
हाईस्कूल गणित, द्वितीय पाली :
इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान
की जाएगी। सचिव ने यह भी बताया कि संवेदनशील विषयों की परीक्षाओं के दौरान निगरानी व्यवस्था को उच्च एवं अति उच्च श्रेणी में विभाजित किया गया है। जिन तिथियों में ये परीक्षाएं आयोजित होंगी, उन दिनों अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी।
अब चार फरवरी तक होंगी प्रथम चरण की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं
प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद वर्ष-2026 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं अब चार फरवरी तक होंगी। प्रथम चरण में 24 जनवरी से एक फरवरी तक तथा द्वितीय चरण में दो फरवरी से नौ फरवरी तक कार्यक्रम निर्धारित था। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में एक फरवरी तक कुछ विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं शेष रह जाने के कारण छात्रहित में प्रथम चरण की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं की अंतिम तिथि एक से बढ़ाकर चार फरवरी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि चार फरवरी तक
प्रत्येक दशा में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूर्ण रूप से संपन्न करा ली जाएं। प्रस्तावित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता (यूपी टीईटी) परीक्षा को देखते हुए 16 दिसंबर को मंडलवार इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रथम चरण के मंडलों में 29 एवं 30 जनवरी को नहीं करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से 20 जनवरी को निर्गत परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 29 एवं 30 जनवरी को टीईटी का आयोजन न होने के कारण इन तिथियों में भी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई गईं।
मुख्य परीक्षा में प्रदेश विशेष से पूछे प्रश्न
(आरओ-एआरओ
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की समीक्षा अधिकारी (आरओ)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2023 की मुख्य परीक्षा सोमवार से लखनऊ के 13 केंद्रों पर शुरू हो गई। पहले दिन परीक्षा दो सत्रों में हुई। प्रथम सत्र में सामान्य अध्ययन जबकि द्वितीय सत्र में सामान्य हिंदी एवं आलेखन (सब्जेक्टिव) तथा सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र शामिल रहे। सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, विज्ञान-तकनीक, संविधान और समसामयिक विषयों का संतुलित समावेश देखने को मिला। उत्तर प्रदेश विशेष प्रश्नों में फिरोजाबाद की चूड़ियां, टांडा ताप विद्युत गृह, और नमामि गंगे जैसी योजनाओं से जुड़े सवाल पूछे गए।
एलटी ग्रेड संगीत व उर्दू परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी
प्रयागराज। यूपीपीएससी ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) प्रारंभिक परीक्षा-2025 के अंतर्गत संगीत और उर्दू विषय की परीक्षा के प्रश्नपत्र एवं उत्तर कुंजी जारी कर दी है। दोनों विषयों की परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित हुई थी। आयोग ने सामान्य अध्ययन तथा विषय से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्रों को स्कैन कर सही उत्तरों को हाईलाइट व अंडरलाइन कर अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है, जिसे अभ्यर्थी 9 फरवरी तक देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड: इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा अब चार फरवरी तक|कार्यक्रम जारी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाओं की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 फरवरी कर दी है। पहले प्रथम चरण की ये परीक्षाएं एक फरवरी तक होनी थीं, लेकिन कई विद्यालयों में परीक्षाएं शेष रहने के कारण यह निर्णय लिया गया। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के आदेश के अनुसार यह विस्तार विशेष रूप से आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद (अयोध्या), आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों के परीक्षार्थियों के लिए लागू होगा। इससे उन छात्रों को बड़ी राहत मिली है जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में परीक्षा नहीं दे पाए थे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अब इसके बाद किसी भी प्रकार की तिथि वृद्धि नहीं की जाएगी।
जिन छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा अभी बाकी है, उन्हें तुरंत अपने संबंधित विद्यालय से संपर्क कर परीक्षा दिलवाने और समय पर अंक अपलोड कराने की सलाह दी गई है। भूगोल और जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा चार को दूसरे चरण की प्रायोगिक परीक्षाएं 2 फरवरी से 9 फरवरी तक होंगी। उक्त तिथि के दौरान अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर वाराणसी और गोरखपुर मंडल में प्रैक्टिकल परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। सीएवी इंटर कॉलेज कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर केके प्रसाद की ओर से जारी सूचना के अनुसार इंटर भूगोल और जीव विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा को 4 फरवरी को होगी।
परीक्षा में चार दिन पूरे प्रदेश में रहेगा हाई अलर्ट
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी। तेरह दिन तक चलने वाली परीक्षा के चार दिन अति उच्च सतर्कता तथा चार दिन उच्च सतर्कता वाले घोषित किए गए हैं। इन दिनों में होने वाले विषयों की परीक्षा को लेकर बोर्ड ने कमर कस ली है। विगत वर्षों में नकल, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं को देखते हुए बोर्ड ने इस बार सख्त निगरानी व्यवस्था तैयार की है। सोमवार को बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रदेश के 18 जनपदों को संवेदनशील घोषित करते हुए कई तिथियों और विषयों की परीक्षाएं अति उच्च और उच्च सतर्कता स्तर पर कराई जाएंगी।
12 स्कूलों में हुई इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग की प्रयोगात्मक परीक्षा
मंझनपुर। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो गई है। सोमवार को जिले के 12 विद्यालयों में विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इंटर विज्ञान वर्ग के छात्रों की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान सहित अन्य विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जा रही है। जिले में कुल 154 विद्यालयों में यह परीक्षा होनी है।
सोमवार को परीक्षा के पहले दिन बाह्य परीक्षकों की मौजूदगी में 12 स्कूलों में परीक्षा हुई। इसमें करीब 900 छात्र शामिल हुए। परीक्षा में 12 हजार के करीब छात्र हिस्सा लेंगे।
इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नीलम ने बताया कि विद्यालय में तीन फरवरी को रसायन विज्ञान व चार फरवरी को जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।
आज से शुरु हुए आरटीई के आवेदन
मंझनपुर। जिला समन्वयक आरटीई धीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीटों के लिए गरीब परिवार के बच्चे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। इसके लिए निर्धारित मानकों की जानकारी संबंधित बीआरसी से ली जा सकती है।
0 Comments
आप को जानकारी कैसी लगी कमेंट व Subscribe करे |