Adsense

GSC JAUNPUR
Good Service Citizen Jaunpur (U.P)

Welcome to Sarkari and Private Job Portal and Daily News

UP Scholarship Online Form 2026-2027 || Swarojgaar Sangam U.P 2026 || CCC Online Form 2026 IRCTC Train Booking 2026 || UPSSSC PET Answer Key Download Online 2023 || Income, Caste, Domicile Certificate Verification Aadhar Correction & Updated 2026 || PREPARATION of Exam Online Test Book 2026 || UP B.ED Combined Entrance Exam 2026-27 Maharaja Suhel Dev University Azamgarh 2026 || LIGHT Bill Payment 2026 || VBSPU Jaunpur College Exam Result Declared 2026

पुलिस में लिपिक संवर्ग का भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित

पुलिस में लिपिक संवर्ग का भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित

लखनऊ। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने गुरुवार को उप निरीक्षक गोपनीय, सहायक उप निरीक्षक लिपिक व लेखा के 921 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। कुल 912 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। इनमें 178 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं जबकि नौ पद रिक्त रह गए।

भर्ती बोर्ड के अनुसार, ईडब्लूएस तथा अनारक्षित श्रेणी के 242, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के 464, अनुसूचित जाति श्रेणी के 197 और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के नौ अभ्यर्थियों का चयन श्रेष्ठताक्रम के आधार पर आरक्षण नीति के तहत किया गया है। बीते वर्ष दो नवंबर को इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा हुई थी। भर्ती बोर्ड ने लिखित परीक्षा, अभिलेखों की संवीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षण तथा कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को चयनित किया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की गई है।

यूपी-टीईटी के ऑनलाइन आवेदन आज से हो सकेंगे

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) के ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार से शुरू होंगे। पांच साल बाद होने जा रही परीक्षा में किसी प्रकार का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए इस बार आवेदन के समय से ही सख्त कदम उठाए गए हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने आवेदन के समय जुड़वा भाई या बहन की भी सूचना मांगी है। अब सभी अभ्यर्थियों को अपनी लाइव फोटो लगानी होगी।

आधार कार्ड से नाम न खारिज हो जाएगा मिलने पर पैन

नई दिल्ली, एजेंसी। सरकार पैन कार्ड बनवाने और उसे अपडेट करवाने के नियमों में एक अप्रैल से बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके तहत पैन और आधार कार्ड में दर्ज नाम एक जैसा होना चाहिए। अगर दोनों में नाम अलग हुआ तो पैन कार्ड रद्द या निष्क्रिय किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, नए वित्त वर्ष से पैन कार्ड पर नाम को आधार के रिकॉर्ड के अनुसार सख्ती से मिलाया जाएगा, जिससे दस्तावेजों में नाम के अलग-अलग रूप या अंतर की गुंजाइश कम हो जाएगी। सरकार के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) ने लोगों को सलाह दी है कि अगर आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग है, तो तुरंत इसे ठीक करा लें। पैन कार्ड की जानकारी बदलने के लिए एनएसडीएल (एनएसडीएल) या यूटीआईआईटीएसएल की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

इस कदम का उद्देश्य करदाताओं के डाटा की सटीकता बढ़ाना और वित्तीय प्रणाली में पहचान संबंधी गड़बड़ियों को कम करना है। विशेषज्ञों का कहना है कि सख्त नियम अनुपालन को बेहतर बना सकते हैं, लेकिन जो लोग देर करेंगे उनके लिए आवेदन प्रक्रिया अधिक समय लेने वाली हो सकती है।

नाम सुधारने पर इसका ध्यान रखें: आधार पर नाम बदलवाते समय ध्यान रखें कि अगर शादी के बाद नाम बदलवा रहे हैं, आपको मैरिज सर्टिफिकेट या पति के नाम वाला पासपोर्ट देना पड़ सकता है। वहीं, अगर नाम कानूनी रूप से बदला है, तो गजट नोटिफिकेशन की कॉपी लगाना जरूरी होगा। वहीं अगर नाम वही है सिर्फ स्पेलिंग या किसी छिट-पुट बदलाव की जरूरत है, तो अन्य दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

ऐसे अपडेट करें पैन

पैन में नाम या अन्य बदलाव के लिए सबसे पहले Protean या UTIITSL की वेबसाइट पर जाएं।

Online PAN Application सेक्शन में Changes or

Correction in existing PAN Data का विकल्प चुनें।

। इसके बाद अपनी श्रेणी जैसे Individual चुनें और नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरें। फॉर्म सबमिट करने के बाद एक टोकन नंबर मिलेगा, इसे नोट कर लें।

अब अप्लाई करने का तरीका चुनें। इसके लिए e-KYC और e-Sign को चुन सकते हैं। इसमें आधार कार्ड के जरिए ओटीपी मिलता है।

अब उन बॉक्स को टिक करें, जिस जानकारी को सुधारना चाहते हैं। इसमें नाम, फोटो या जन्मतिथि चुने जा सकते हैं। सही जानकारी भरकर 'Next' पर क्लिक करें।

अब अपनी अपडेट की गई जानकारी को सत्यापित करने के लिए सही दस्तावेज अपलोड करें।

पैन कार्ड सुधार के लिए ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके लिए टैक्स के साथ 110 रुपये भरने होंगे। भुगतान के बाद आधार कार्ड को सत्यापित करें।

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करने के बाद आपका फॉर्म ई-साइन हो जाएगा।

लैब टेक्नीशियन भर्ती 2001 व 2007 की जांच शुरू होगी

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग में शासन के निर्देश पर वर्ष 2001 और 2007 में विज्ञापित लैब टैक्नीशियनों की भर्ती में हुए फर्जीवाड़े की जांच शुरू हो गई है। इस जांच के लिए समस्त मंडलीय अपर स्वास्थ्य निदेशकों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस संबंध में महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने आदेश जारी कर दिया है। एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है।

वर्ष 2001 में लैब टेक्नीशियन के 211 और 2007 में 572 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थीं। उसमें फर्जीवाड़ा सामने आया था। चार ऐसे लोगों को भी नियुक्ति दे दी गई थी, जिनके पिता का नाम एक महानिदेशक स्वास्थ्य ने सभी अपर निदेशकों को नियुक्त किया नोडल जांच अधिकारी ही था। सभी नोडल अधिकारियों को कहा गया है कि अपने अधीनस्थ संचालित जनपदीय कार्यालयों संबंधित लैब टेक्नीशियनों के अभिलेखों का संकलन कर एक हफ्ते में महानिदेशालय को उपलब्ध कराएं। जांच में विज्ञापन के सापेक्ष चयनित लैब टेक्नाशियनों के नियुक्ति आदेश की प्रमाणित प्रति, उनके सेवा विवरण की प्रमाणित प्रति और चयनितों के स्टेट मेडिकल फैकल्टी से जारी डीएमएलटी प्रमाणपत्र की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने को कहा गया है।

27 केंद्रों पर होगी पीसीएस मुख्य परीक्षा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 29 मार्च से एक अप्रैल तक होने जा रही सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा-2025 में प्रयागराज और लखनऊ के 27 केंद्रों पर 11,403 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

प्रयागराज के 12 केंद्रों पर 4757 और लखनऊ के 15 केंद्रों पर 6646 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से 12 बजे तक और 2:30 से 5:30 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सह केन्द्र व्यवस्थापकों एवं सभी कक्ष निरीक्षकों (बाह्य एवं आंतरिक) को शुक्रवार को परीक्षा केन्द्रों पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

25 हजार से लेकर 20 लाख तक तय था परीक्षा का रेट|

लखनऊ। सीबीएसई की जूनियर सेक्रेटरियेट असिस्टेंट परीक्षा में लेखक बैठाने वाले गिरोह की गिरफ्तारी के मामले में एसटीएफ को कई चौंकाने वाले राज पता चले हैं। गिरोह के सदस्य चतुर्थश्रेणी, तृतीय श्रेणी से लेकर बैंक पीओ तक की प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कराने का ठेका लेता था। इसके लिए लेखक के आधार पर साल्वरों के दिव्यांग सर्टिफिकेट और अन्य जरूरत से संबंधित दस्तावेज बनवाए जाते थे। फिर उन्हें बैठाया जाता था। गिरोह प्री लिखित परीक्षा में 25 हजार और फिर इसके ऊपर की परीक्षाओं के लिए 20 लाख तक रुपये लेते थे।

एसटीएफ के डिप्टी एसपी विमल कुमार सिंह और उनकी टीम ने विकासनगर सेक्टर चार स्थित सेंट्रल एकेडमी परीक्षा केंद्र पर फर्जी तरीके से अभ्यस्त लेखकों पुलिस की मदद से आठ व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के आधार पर एक व्यक्ति को जनपद गोरखपुर से पूछताछ हेतु लाया गया। इसके बाद सरगना समेत नौ जालसाजों को गिरफ्तार किया गया। गिरोह के खिलाफ विकासनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनके फर्जी चिकित्सकीय दिव्यांग प्रमाणपत्र बनकर परीक्षा में सेंध लगा रहे हैं। गिरोह इन प्रमाणपत्रों के आधार पर अभ्यर्थियों को स्क्राइबर (लेखक) उपलब्ध कराता है। लेखक के रूप में साल्वरों को परीक्षा में बैठाकर प्रश्नपत्र हल कराते हैं। उसके एवज में अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलते थे।

नई तकनीक से पानी होगा साफ, केमिकल भी गायब

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने जल शोधन की एक ऐसी नई तकनीक विकसित की है, जो पानी से खतरनाक और जिद्दी केमिकल्स को तेजी से हटाने में सक्षम है। इस तकनीक को विभाग के डॉ. कुमार सुरनजीत प्रसाद के नेतृत्व में तैयार किया गया है। डॉ. प्रसाद ने बताया कि शोध में पाया गया कि यह फिल्टर पानी में मौजूद जहरीले केमिकल्स, खासकर 'फॉरएवर केमिकल्स' (जो लंबे समय तक नष्ट नहीं होते) को बहुत तेजी से पकड़ लेता है। यह शोध जर्मनी के प्रतिष्ठित जर्नल के हालिया अंक में प्रकाशित हुआ है। 

लैब में हुए प्रयोगों के दौरान इस तकनीक ने बेहद अच्छे परिणाम दिए। फिल्टर ने फॉरएवर केमिकल्स नामक केमिकल को लगभग 92% और पीएफबीएस को करीब 90% तक हटाने में सफलता हासिल की। खास बात यह है कि यह प्रक्रिया न केवल तेज है, बल्कि लगातार चलने वाली जल शोधन प्रणालियों में भी कारगर साबित हुई है। शोध में पाया गया कि फिल्टर को पांच बार तक इस्तेमाल करने के बाद भी इसकी कार्यक्षमता में बहुत कम गिरावट आती है।

यूपी-टीईटी में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आवेदन में की गई सख्ती

जुड़वा की मांगी सूचना अब लगेगी लाइव फोटो|

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) के ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार से शुरू होंगे। पांच साल बाद होने जा रही परीक्षा में किसी प्रकार का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए इस बार आवेदन के समय से ही सख्त कदम उठाए गए हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने आवेदन के समय जुड़वा भाई या बहन की भी सूचना मांगी है। इसके अलावा अब सभी अभ्यर्थियों को अपनी लाइव फोटो लगानी होगी।

अभ्यर्थियों को आवेदन के समययस यानो चुनकर यह बताना होगा किउनका कोई जुड़वा भाई या बहन हैया नहीं। यदि नो चुनते हैं तो अगले चरण पर आगे बढ़ सकते हैं। यदि यस चुनते हैं तो अभ्यर्थियों को अपने जुड़वा का विवरण देना होगा। विवरण में जुड़वा का लिंग, नाम (आधार के अनुसार), क्या जुड़वा उसी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, और जुड़वा पहचान प्रमाण संख्या (आधार/वोटर आईडी, आदि) शामिल है। आयोग ने साफ किया है कि ये विवरण सत्यापन और परीक्षा प्रबंधन के उद्देश्यों के लिए आवश्यक हैं। जानकारी भरने के बाद, अभ्यर्थियों को यह सूचनाएं सेव करके आगे बढ़ना होगा। इसके अलावा आवेदन के समय अभ्यर्थियों को लाइव फोटो अपलोड करनी होगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि फोटो एडिटिंग करके किसी अभ्यर्थी के स्थान पर कोई दूसरा व्यक्ति परीक्षा में शामिल न हो सके। लाइव फ़ोटो पहचान सत्यापन पूरा करने के लिए अभ्यर्थी वर्तमान डिवाइस के कैमरे से

सेल्फी लेकर अपलोड कर सकता है। इसके अलावा मोबाइल क्यूआर कोड के माध्यम से भी लाइव फोटो अपलोड की जा सकती है। इसके लिए पहले जेनरेट वेरिफिकेशन क्यूआर कोड पर क्लिक करने पर स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड प्रदर्शित होगा। अपने स्मार्टफोन के कैमरे से अभ्यर्थी क्यूआर कोड स्कैन करके स्पष्ट लाइव सेल्फी अपलोड कर सकते हैं। फ़ोटो सफलतापूर्वक कैप्चर हो जाने के बाद सत्यापन स्थिति सिस्टम में स्वतः अपडेट हो जाएगी।

आज से शुरू होंगे यूपी-टीईटी के ऑनलाइन आवेदन

प्रयागराज। यूपी-टीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार से शुरू होंगे। पंजीकरण, आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है। आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि एक मई है। परीक्षा दो से चार जुलाई तक होगी।

टीईटी की फीस कम करने की मांग

यूपी-टीईटी की प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की फीस एक-एक हजार रुपये करने पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति की है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के प्रदेश संयोजक अनिल यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर फीसवृद्धि पर हस्तक्षेप की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

×
Youtube Channel Image
Mastana Ji films Subscribe To watch more Comedy Video
Subscribe