Adsense

GSC JAUNPUR
Good Service Citizen Jaunpur (U.P)

Welcome to Sarkari and Private Job Portal and Daily News

UP Scholarship Online Form 2026-2027 || Swarojgaar Sangam U.P 2026 || CCC Online Form 2026 IRCTC Train Booking 2026 || UPSSSC PET Answer Key Download Online 2023 || Income, Caste, Domicile Certificate Verification Aadhar Correction & Updated 2026 || PREPARATION of Exam Online Test Book 2026 || UP B.ED Combined Entrance Exam 2026-27 Maharaja Suhel Dev University Azamgarh 2026 || LIGHT Bill Payment 2026 || VBSPU Jaunpur College Exam Result Declared 2026

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

परास्नातक की परीक्षाएं चार मई से होंगी, कार्यक्रम जारी

प्रयागराज। इविवि के परीक्षा विभाग ने सत्र 2025-26 परास्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होंगी। वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं सुबह नौ बजे से शुरू होंगी।

एमए अरबी और फारसी के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चार मई से 13 मई तक व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच मई से 14 मई तक आयोजित होंगी। एमए शिक्षाशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर की (ओल्ड व न्यू कोर्स) की परीक्षाएं छह मई से 14 मई व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं सात से 13 मई तक चलेंगी।

एमए मास कम्युनिकेशन द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं छह मई से 14 मई तक और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं सात मई से 14 मई तक चलेंगी। एमए दर्शनशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चार मई से 12 मई तक और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच मई से शुरू होकर 13 मई को संपन्न होगी। एमए समाजशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं छह मई से 15 मई व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच से 13 मई तक चलेंगी।

एमए उर्दू के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चार से 14 मई तक और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच मई से 15 मई तक होंगी। एमएससी फूड टेक्नोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चार मई से 12 मई तक चलेंगी। वहीं दशम सेमेस्टर (5 वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम की थ्योरी) परीक्षाएं चार से 11 मई तक होंगी। साथ ही द्वितीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 से 19 मई तक होंगी। अष्टम सेमेस्टर (5) वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम) की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 और 18 मई को

संपन्न होंगी। चतुर्थ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 से 28 मई तक चलेंगी। प्राणि विज्ञान व कृषि कीट विज्ञान के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच मई से और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं छह मई से शुरू होकर 18 मई तक आयोजित की जाएंगी।

एमबीए, एमकॉम और मैनेजमेंट की परीक्षाएं चार मई से

प्रयागराज। इविवि में एमबीए, एमकॉम और पांच वर्षीय एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम की सम सेमेस्टर परीक्षाएं चार मई से वाणिज्य विभाग में होंगी। एमबीए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 मई तक जबकि चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच से 18 मई तक होंगी। चतुर्थ सेमेस्टर का शोध-प्रबंध एवं मौखिक परीक्षा 19 मई को होगी। एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर (नए और पुराने पाठ्यक्रम) की परीक्षाएं 14 मई तक चलेंगी। वहीं, चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच से 15 मई तक होंगी। पांच वर्षीय एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चार से आठ मई तक, चतुर्थ सेमेस्टर की पांच से 16 मई तक और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं चार से 13 मई तक होंगी। इन पाठ्यक्रमों की मौखिक परीक्षाएं और सर्वे कार्यक्रम 11, 15 और 18 मई को निर्धारित हैं।

बीएड-एमएड की सम सेमेस्टर परीक्षाएं छह मई से

प्रयागराज। इविवि में बीएड और एमएड की द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं छह मई से प्रारंभ होंगी। एमएड द्वितीय सेमेस्टर के पुराने और नए दोनों पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 18 मई तक चलेंगी। एमएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं सात से 15 मई तक होंगी। बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 मई तक चलेंगी। वहीं बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 19 मई तक क्रियात्मक अनुसंधान के पेपर के साथ संपन्न होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 11 से दोपहर दो बजे की पाली में होंगी। वहीं, बीएएमएस, बीवोक और एमवोक की परीक्षाएं 11 मई से होंगी। बीएएमएस और बीवोक की द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 मई तक होंगी। एमवोक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 मई तक चलेंगी। एमवोक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 20 मई तक होंगी।

परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होंगी।

प्लाटून कमांडर, ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 295 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 16 जून से

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

लखनऊ। होमगार्ड्स विभाग में प्लाटून कमांडर के 52 पदों व ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 243 पदों (कुल 295) पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जून से 06 जुलाई तक होंगे। जबकि शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बुधवार को इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

6 जुलाई तक होंगे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन

आयोग ने बताया कि भर्ती के लिए प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2025 में शामिल अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा के लिए पीईटी स्कोर के आधार पर अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। 

अभ्यर्थी पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर से भी अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही किए जाएंगे। सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि मुख्य परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट अभ्यर्थियों से अलग से शुल्क लिया जाएगा।

आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी सभी आवश्यक प्रमाणपत्र जरूर हासिल कर लें। महिला अभ्यर्थियों के मामले में पिता पक्ष से निर्गत जाति प्रमाणपत्र ही मान्य होगा। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से

स्नातक (अवैतनिक विभागीय कर्मचारी वर्ग के लिए इंटर) योग्यता है। जबकि न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा भी होगी। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 4.8 किमी की दौड़ 25 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों के लिए 2.4 किमी की दौड़ 14 मिनट में करनी होगी। वहीं शारीरिक मानक भी तय किए गए हैं। इसके बाद लिखित परीक्षा 100 नंबर की होगी। इसमें माइनस मार्किंग भी होगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए आयोग ने पाठ्यक्रम व आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी इन्हें पढ़कर ही आवेदन करें।

एससी-एसटी की एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी

नई दिल्ली। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान पहले से आरक्षित सीटों पर भी लागू होगा। इसके तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित एक तिहाई सीटें इसी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी।

सरकार के सूत्रों के अनुसार, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत 33 फोसीआधिऔर लागू किया जाएगा। मौजूदा समय में लोकसभा की करीब 24 फीसदी यानी 131 सीटें एससी तथा एसटी के लिए आरक्षित हैं। परिसीमन के बाद ये सीटें भी उसी अनुपात में बढ़ जाएंगी। जब महिला आरक्षण लागू होगा तो एससी की 33 फीसदी सीटें एससी महिलाओं के लिए तथा एसटी की 33 फीसदी सीटें एसटी महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इसी प्रकार शेष सामान्य वर्ग की सीटें भी 33 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी। लोकसभा की भांति राज्य विधानसभाओं में भी इसी प्रकार से महिला आरक्षण को लागू किया जाएगा। यानी आरक्षण के भीतर आरक्षण का फॉर्मूला लागू होगा।

विपक्ष की चिंता बेवजह ः सूत्रों ने कहा कि लोकसभा में गुरुवार को पेश होने वाले विधेयक में हालांकि यह दर्ज नहीं है कि हर राज्य में लोकसभा की 50 फीसदी सीटें बढ़ाई जाएंगी लेकिन इस पर विपक्ष की चिंता बेवजह है। विधेयक में इसका जिक्र नहीं होता है। पहले भी जब दो बार सीटें बढ़ाई गई तब भी नहीं था, इसलिए सरकार संसद में बढ़ाई जाने वाली सीटों का ब्योरा अलग से रखेगी ताकि संदेह की गुंजाइश नहीं रहे।

दक्षिणी राज्यों की सीटें कम नहीं होंगी : सरकार ने कहा कि दक्षिणी राज्यों की सीटें कम नहीं की जा रही हैं बल्कि सबकी सीटें समान रूप से 50 फीसदी बढ़ेगी। इसलिए लोकसभा में किसी भी राज्य का प्रतिनिधित्व बदलेगा नहीं, बल्कि वह पहले की भांति रहेगा।

विपक्ष अपना रुख बदल रहाः

सूत्रों ने कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन करने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि यदि वर्ष 2026 की जनगणना को आधार बनाते हैं तो 2030 से पहले परिसीमन नहीं हो पाएगा। जबकि कानून के प्रावधानों के तहत 2029 में महिला आरक्षण लागू किया जाना है। जातीय जनगणना के कारण 2026 की जनगणना के नतीजे आने में काफी समय लगेगा। सूत्रों ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक जब 2023 में पारित हुआ था तो विपक्ष ने कहा कि जनगणना का इंतजार न किया जाए लेकिन अब वह रुख बदल रहा है और कह रहा है कि अभी क्यों कर रहे हैं? सरकार ने कहा कि परिसीमन और सीटों को बढ़ाने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह पहले की भांति ही रहेगी।

लोकसभा में आज पेश होंगे तीन विधेयक केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण लागू करने और लोकसभा में सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने के लिए तीन विधेयक गुरुवार को पेश करने के लिए सूचीबद्ध किया है। संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026, परिसीमन विधेयक, 2026 और केंद्र-शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक), 2026 पेश होंगे। पहले दो विधेयक केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पेश करेंगे, वहीं तीसरा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटल पर रखेंगे।

छत्तीसगढ़ में किया जमीन पंजीकरण शुल्क आधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने बुधवार को महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने के लिए जमीन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) शुल्क में 50 प्रतिशत की कटौती को मंजूरी दी है। इसका मकसद महिलाओं में संपति के मालिकाना हक और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह फैसला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया।

10वीं में 98 फीसदी अंक लाकर चमके होनहार

प्रयागराज। सीबीएसई 10वीं के परिणाम में प्रयागराज रीजन का प्रदर्शन भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन संगमनगरी के होनहारों ने 98 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाकर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। हालांकि इस बार गणित विषय में अपेक्षित सफलता नहीं मिली है। हर साल बड़ी संख्या में मेधावियों को गणित में 100 में से पूरे 100 नंबर मिलते थे, लेकिन इस साल अब तक मिली सूचना में एक भी छात्र को गणित में पूरे 100 नंबर नहीं मिले हैं।

बुधवार को घोषित परिणाम में गुरुकुल मोंटेसरी स्कूल, शांतिपुरम, फाफामऊ की जाह्ववी देववंशी ने 98.80 प्रतिशत अंक के साथ सफलता का परचम लहराया है। पतंजलि ऋषिकुल के अश्विन कुमार सिंह और अन्विषा तिवारी ने 98.2 प्रतिशत अंक लाकर शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों ही मेधावियों ने हिंदी जैसे विषय में 100 में से 98 अंक हासिल किए हैं। वहीं महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर के अनादी रतन श्रीवास्तव और प्रज्ञान पांडेय ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पतंजलि ऋषिकुल के 100 प्रतिशत छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है जिनमें से 36 फीसदी विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। एमपीवीएम की अक्षरा सिंह ने विज्ञान और प्रत्यूष सिंह, यशस्वी मिश्रा व गार्गी तिवारी ने सामाजिक विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए ‌हैं। आईटी में 10 बच्चों को पूरे 100 नंबर मिले हैं। अंग्रेजी में पांच बच्चों को 99 अंक मिले हैं। जगत तारन गोल्डेन जुबिली स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

प्रयागराज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं के परिणाम में प्रयागराज रीजन का प्रदर्शन एक बार फिर निराशाजनक रहा। पिछले पांच साल के परिणाम पर नजर दौड़ाएं तो प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन जिलों में इस साल सबसे कम विद्यार्थियों को सफलता मिली है। पिछले साल 2025 में देशभर में सीबीएसई के 17 रीजन में से दसवीं में प्रयागराज रीजन का 15वां स्थान था। इस बार क्षेत्रीय कार्यालयों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है तो प्रयागराज रीजन का परिणाम 17 वें स्थान पर पहुंच गया।

इस साल प्रयागराज रीजन में 10वीं में 89.45 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए हैं जबकि पिछले साल रीजन में 91.01 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए थे। 2024 के परिणाम में देशभर के कुल

सीबीएसई दसवीं का परिणाम बुधवार को घोषित होने के बाद महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर पहुंचे मेधावियों ने शिक्षकों के साथ खुशियां मनाई।

देशमर के 22 क्षेत्रीय कार्यालयों में टॉप टेन में भी नहीं प्रयागराज

प्रयागराज रीजन का परिणाम 17वें स्थान पर पहुंचा, पिछले वर्ष था 15वां 17 क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रयागराज को 11वां स्थान मिला था। 2024 में प्रयागराज रीजन में 92.72 फीसदी बच्चों को सफलता मिली थी। वहीं 2023 में देशभर के 16 क्षेत्रीय कार्यालयों में से 10वीं में प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय १वें पायदान पर था। 2023 में प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में 92.6 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। 2022 के परिणाम में प्रयागराज रीजन में 94.74 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।

10वीं की बोर्ड परीक्षा में 95 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थी बढ़े

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। इस बार 94.99 फीसदी छात्राएं और 92.69 फीसदी छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। 95 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या में करीब 20 फीसदी की वृद्धि हुई, 55 हजार से अधिक छात्रों के 95 फीसदी अंक आए।

सीबीएसई ने इस वर्ष से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित करना शुरू किया है। पहले चरण की परीक्षा फरवरी-मार्च में हुई, जिसका परिणाम आया है। दूसरी परीक्षा मई में प्रस्तावित है। पहली परीक्षा को मुख्य परीक्षा माना गया है, जिसमें तीन विषयों में शामिल होना अनिवार्य था।

55,368 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। वर्ष 2025 के मुकाबले यह आंकड़ा करीब 20 प्रतिशत अधिक है। दूसरी ओर 2,21,574 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। पास फीसदी 93.70 रहा, पिछले वर्ष यह आंकड़ा 93.66% था। वहीं, 1.47 लाख छात्रों से अधिक को कम्पार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है।

अंकों के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन

जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी, अंकों का सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह सुविधा दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद उपलब्ध होगी। प्रदर्शन सुधार के लिए दूसरी परीक्षा का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों की सूची जमा करने की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होकर पांच दिन तक चलेगी।

आवेदन के ढाई माह बाद एचईओ का कोर्स जारी

प्रयागराज। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (एचईओ) भर्ती के आवेदन पूरे होने के ढाई महीने बाद बुधवार को इसका पाठ्यक्रम जारी कर दिया। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने परिवार कल्याण महानिदेशालय में दो दशक बाद आई भर्ती का पाठ्यक्रम जारी नहीं होने के कारण इसके लिए आवेदन करने वाले 1,24,806 अभ्यर्थी परेशान थे। आयोग के कैलेंडर के अनुसार इसकी स्क्रीनिंग परीक्षा चार अक्तूबर को होनी है।

परीक्षा अवधि दो घंटे की होगी। परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रकारक बहुविकल्पीय प्रश्नों वाला एक प्रश्नपत्र होगा। सामान्य अध्ययन के 50 और सामाजिक विज्ञान विषयक ज्ञान के 100 कुल 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा। गलत उत्तर के लिए प्रश्न के लिए नियत अंकों का 1/3 (0.33 अंक) दंड के रूप में काटा जाएगा। आयोग के उपसचिव कमलेश चंद के अनुसार स्क्रीनिंग परीक्षा में अर्ह अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षण) के लिए 50 (पचास) अंक निर्धारित है।

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती का पाठ्यक्रम भी जारी

प्रयागराज। लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के तहत औषधि निरीक्षक के 26 पदों पर चयन के लिए आयोजित होने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा का पाठ्यक्रम व परीक्षा योजना भी बुधवार को जारी कर दी। 16 दिसंबर को प्रस्तावित परीक्षा भी दो घंटे की होगी। परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रकारक बहुविकल्पीय प्रश्नों वाला एक प्रश्नपत्र होगा। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा। गलत उत्तर के लिए 1/3 (0.33 अंक) दंड के रूप में काटा जाएगा।

जीआईसी प्रवक्ता की प्री परीक्षा टली, अब 7 जून को

प्रयागराज। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती के लिए तीन मई को प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा टाल दी गई है। तीन मई को ही नीट यूजी और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की अवर अभियन्ता (सिविल) मुख्य परीक्षा होने और निर्धारित तिथि को परीक्षा केंद्र नहीं मिलने के कारण उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अब यह परीक्षा सात जून को कराने का निर्णय लिया है।

आयोग के प्रभारी सचिव गौरव रंजन श्रीवास्तव ने सभी जिलाधिकारियों को 13 अप्रैल को भेजे पत्र के जरिए सात जून की परीक्षा के लिए केंद्रों से सहमति लेने को कहा है। परीक्षा के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय, राजकीय डिग्री कॉलेज, राज्य/केन्द्र के विश्वविद्यालय, पॉलीटेक्निक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, राजकीय मेडिकल कॉलेज, वित्तपोषित शैक्षणिक संस्थाओं को ही केंद्र बनाया जाएगा। 

वित्तविहीन निजी शैक्षणिक संस्थाओं, पदनाम संदिग्ध इतिहास, ब्लैकलिस्ट, संदिग्ध प्रबंधन अथवा खराब सुविधाओं वाले शैक्षणिक संस्थाओं को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। केंद्रों की दूरी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं कोषागार से 10 किमी के अंदर में होनी चाहिए। एलआईयू और एसटीएफ से फीडबैक लेकर ही परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए सभी 75 जिलों में 1381 केंद्र बनाए जाएंगे।

होमगार्ड में भरे जाएंगे 295 पद, 16 जून से करें आवेदन

लखनऊ। होमगार्ड विभाग में प्लाटून कमांडर के 52 पदों तथा ब्लाक आर्गनाइजर के 243 पदों (कुल रिक्त 295 पद) पर भर्ती होगी। इसके लिए आनलाइन आवेदन 16 जून से किया जा सकेगा। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बुधवार को इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया। होमगार्ड मुख्यालय के अधीन प्लाटून कमांडर व ब्लाक आर्गनाइजर पर भर्ती के लिए 16 जून से आनलाइन आवेदन और शुल्क जमा किया जा सकेगा। आनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि छह जुलाई निर्धारित की गई है।

आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 13 जुलाई होगी। छह जुलाई के बाद कोई आवेदन शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट तब तक नहीं निकाल सकेंगे, जब तक उनके द्वारा जमा शुल्क का समायोजन बैंक द्वारा नहीं कर दिया जाता। बैंक से शुल्क का समायोजन 13 जुलाई तक अनिवार्य रूप से कराना होगा। इस अवधि में अभ्यर्थी अपने आवेदनपत्र में अनुमन्य विवरण को संशोधित भी कर सकेंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments

×
Youtube Channel Image
Mastana Ji films Subscribe To watch more Comedy Video
Subscribe