सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को हल करने में समय लगा
पटना, वसं। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), नौसेना अकादमी (एनए-।) और संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस-।) रविवार को विभिन्न केंद्रों शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। परीक्षा में 70% पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल हुए। एनडीए की परीक्षा दो सत्रों में हुई। परीक्षा में कई सेंटर पर फेस ऑथेंटिकेशन में
दिक्कत आयी। लेकिन उसे दूर बताया समसामयिक मामलों और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगा। अंग्रेजी का पेपर सामान्य स्तर का था, लेकिन अधिकतर अभ्यर्थियों को यह ज्यादा कठिन नहीं लगा। मैथ के प्रश्नों ने भी उलझाया। केंद्रों पर विशेष निगरानी के बीच आधे घंटे पहले केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया गया। देरी से पहुंचने से कई युवाओं का पेपर छूट गया।
वीमेंस कॉलेज में स्नातक में दाखिले को परीक्षा 25 मई को
पटना। पटना वीमेंस कॉलेज से विज्ञान और कला संकाय में स्नातक करने वाले छात्राओं को प्रवेश परीक्षा देना होगा। कॉलेज ने सत्र 2026-27 में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्नातक के साथ पीजी और वोकेशनल पाठ्यक्रम में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे।
स्नातक विज्ञान और कला संकाय के नियमित पाठ्यक्रम के लिए 25 मई को प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। बीकॉम में दाखिले के लिए ऑनलाइन साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा लेने के बाद कॉलेज की ओर से मेधा सूची जारी की जाएगी। मेधा सूची 26 मई से एक जून तक जारी होगी। एक जून से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन प्रक्रिया पांच जून तक 30 अप्रैल तक ऑनलाइन कर सकेंगे
इस बार ओएमआर शीट पर परीक्षा ली जाएगी पूरी कर ली जाएगी। जहां पटना विवि, पाटलिपुत्र विवि के साथ राज्य के तमाम विवि में स्नातक दाखिला अंकों के आधार पर होगा। वहीं पटना वीमेंस कॉलेज में प्रवेश परीक्षा को आधार बनाया गया। कॉलेज में स्नातक के सभी विषयों में प्रवेश परीक्षा से और वोकेशनल कोर्स में दाखिला ऑनलाइन साक्षात्कार से लिया जाएगा। पीजी में दाखिला अंकों के आधार पर ही होगा। पीजी डिप्लोमा के भी किसी विषय में प्रवेश परीक्षा नहीं ली जाएगी। प्रवेश परीक्षा 70 अंकों की ली जाएगी। एक घंटे की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। हर प्रश्न एक अंक का होगा। निगेटिव मार्किंग नहीं है।
आंसर-की जारी, चार प्रश्नों पर आई आपत्ति
पटना। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित जेईई मेन अप्रैल सेशन के प्रश्नपत्र, आंसर-की और रिकॉर्डेड रिस्पोंस शनिवार देर रात को जारी कर दी गई। साथ ही छात्रों को आपत्तियां लगाने का भी अवसर दे दिया गया। छात्रों ने रिकॉर्डेड रेस्पोंस और आंसर का मिलान किया।
सवालों के जवाबों को लेकर छात्रों ने विशेषज्ञों से चर्चा की और उसके बाद चार सवालों के जवाब सामने आये, जिनमें एनटीए, विशेषज्ञों व छात्रों की राय भिन्न थी। जारी आंसर-की में जवाब कुछ और दिये गये हैं। चार में से एक प्रश्न में बोनस अंक देने की मांग की गयी है। जेईई मेन अप्रैल सेशन परीक्षा में दो अप्रैल को शाम की पारी में केमिस्ट्री के पेपर में को-ऑर्डिनेशन टॉपिक के प्रश्न में आपत्ति दर्ज करायी गयी है। पांच अप्रैल को शाम की पाली में मैथ्स के पेपर में डिफरेन्शियल इक्वेशन टॉपिक के प्रश्न में आपत्ति दर्ज करा इसमें बोनस अंक की मांग की है, जबकि छह को फिजिक्स के पेपर में थर्मोडाइनेमिक्स व केमिस्ट्री के पेपर में हाइड्रोकॉर्बन टॉपिक के प्रश्न में आपत्तियां दर्ज करायी है।
आज तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति
एनटीए ने जेईई मेन सत्र 2 के पेपर-1 की आंसर की जारी कर दी है। वेबसाइट jeemain. nta.nic.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। जेइइ मेन 2026 के दूसरे सत्र का आयोजन दो, चार, पांच, छह, सात और आठ अप्रैल को किया गया। किसी उत्तर कुंजी पर आपत्ति होने पर 13 अप्रैल तक चुनौती दे सकते हैं।
इविविः घर बैठे मिलेगी डिग्री और माइग्रेशन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब औपबंधिक (प्रोविजनल) डिग्री, अंतिम डिग्री और माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए कैंपस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विश्वविद्यालय ने इन सभी दस्तावेजों के ऑनलाइन आवेदन और निर्गमन प्रणाली को मंजूरी दे दी है। विगत दिनों कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिली।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस डिजिटल प्रणाली के लागू होने से छात्रों को दस्तावेजों के लिए लंबी कतारों, काउंटरों और कार्यालयों के बार-बार चक्कर से मुक्ति मिलेगी। अब छात्र घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित दस्तावेज डिजिटल माध्यम से जारी किए जाएंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि दूरदराज के जिलों और दूसरे राज्यों में रहने वाले छात्रों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
इस नई व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता 'नोड्यूज' सत्यापन का एकीकरण है। विश्वविद्यालय ने निर्णय लिया है कि अंतिम अंकतालिका जारी होने से पहले ही छात्रों की बकाया देयताओं की जांच पूरी कर ली जाएगी। इससे अंतिम डिग्री जारी करने की प्रक्रिया और अधिक सरल तथा तेज हो जाएगी। पहले छात्रों को अलग-अलग विभागों, पुस्तकालय, छात्रावास और अन्य कार्यालयों से नो-ड्यूज प्रमाणन के लिए भटकना पड़ता था, जिससे डिग्री मिलने में अनावश्यक देरी होती थी। इससे न केवल कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि छात्रों का विश्वविद्यालय पर भरोसा भी मजबूत होगा।
एनडीए व एनए में 75 और सीडीएस परीक्षा में 68 फीसदी रही उपस्थिति
एनडीए की परीक्षा के लिए 21 केंद्रों पर लगाए गए 210 जैमर
प्रयागराज। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को प्रयागराज के 12 केंद्रों पर सीडीएस और 21 केंद्रों पर एनडीए व एनए की परीक्षा आयोजित की गई। एनडीए व एनए की परीक्षा दो पालियों और सीडीएस की परीक्षा तीन पालियों में हुई।
एनडीए व एनए की परीक्षा के लिए कुल 8,794 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे की पहली पाली की परीक्षा में 6,679 परीक्षार्थी (75.95 फीसदी) उपस्थित रहे और 2115 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
वहीं, अपराह्न दो से शाम 4:30 बजे की दूसरी पाली में हुई परीक्षा में 6,625 परीक्षार्थी उपस्थित (75.34 फीसदी) व 2169 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के लिए 21 केंद्रों पर कुल 210 जैमर लगाए गए थे।
वहीं, सीडीएस की सुबह नौ से 11 बजे की पहली पाली में हुई परीक्षा के लिए पंजीकृत 4406 अभ्यर्थियों में से 2801 परीक्षार्थी (63.57 फीसदी) उपस्थित व 1605 अनुपस्थित रहे। दोपहर 12.30 से 2:30 बजे की दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा में भी उपस्थिति 63.57 फीसदी रही। वहीं, शाम चार से छह बजे की तीसरी पाली में हुई परीक्षा के लिए पंजीकृत 2404 अभ्यर्थियों में 1399 परीक्षार्थी (58.19 फीसदी) उपस्थित व 1005 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के लिए 12 केंद्रों पर 140 जैमर लगाए गए थे।
लोक सेवा आयोग से रविवार को परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।
एनडीए-सीडीएस गणित के सवालों ने उलझाया
लखनऊ, कासं । शहर में रविवार को 49 परीक्षा केन्द्रों दो पाली में एनडीए और 18 परीक्षा केन्द्रों पर तीन पाली में सीडीएस की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा देकर केन्द्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित और साइंस के सवाल काफी घुमावदार और कठिन थे। गणना करने में काफी समय लगा। कई अभ्यर्थी काफी प्रयास के भी सवाल हल नहीं कर पाए।
हालांकि सामान्य ज्ञान के आसान सवालों ने कुछ राहत दी। शहर में केकेसी, खालसा इंटर कालेज, केकेवी, 67 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाएं आयोजित हुईं
गुरुनानक इंटर कालेज समेत दोनों परीक्षाएं 67 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुईं। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। केन्द्रों पर भारी पुलिस बल की निगरानी में परीक्षा हुई। एनडीए में दोनों पालियों में 40821 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से 11060 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि सीडीएस में 21867 परीक्षार्थियों में से 8589 ने परीक्षा नहीं दी।
ई-अधियाचन पोर्टल अगले सप्ताह हो सकता है लाइव
प्रयागराज। प्रदेश के सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में लंबे समय से रिक्त पड़े हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ने वाली है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा तैयार किया गया ई-अधियाचन पोर्टल के अगले सप्ताह से लाइव होने की संभावना है। जिसके बाद 4,512 एडेड स्कूलों में रिक्त 23,213 पदों के लिए अधियाचन लिया जा सकेगा।
पोर्टल के लाइव होते ही उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधियाचन प्रक्रिया का परीक्षण कर निदेशालय को रिक्त पदों का विवरण अपलोड करने की संस्तुति देगा। वहीं निदेशालय विभिन्न पदों के लिए अधियाचन पोर्टल पर अपलोड करेगा। इसके बाद आयोग तकनीकी परीक्षण कर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए विज्ञापन जारी करने की तैयारी करेगा।
बता दें कि आयोग ने उपयोगकर्ता स्वीकृति परीक्षण (यूएटी) कार्मिक विभाग को भेजा था। विभाग द्वारा परीक्षण के बाद संशोधित पोर्टल को फिर से एनआईसी को सौंपा गया है। जहां सुरक्षा ऑडिट की प्रक्रिया चल रही है।
उपसचिव संजय सिंह ने बताया कि यूएटी प्रक्रिया पूर्ण कर पोर्टल को एनआईसी को भेज दिया गया है। अगले सप्ताह पोर्टल लाइव होने की संभावना है। इसके बाद विभाग अधियाचन अपलोड करेगा। जिस पर आयोग परीक्षण कर बैठक करेगा तत्पश्चात भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।
पदों का ब्योरा (कुल 23,213 पद)
प्रधानाचार्य (इंटर कॉलेज) 1,502
प्रधानाध्यापक (हाईस्कूल) 1,003
प्रवक्ता (पीजीटी) 2,705
सहा. शिक्षक (टीजीटी) 16,114
सहा. अध्यापक (संस्कृत प्राथमिक) 1,889
0 Comments
आप को जानकारी कैसी लगी कमेंट व Subscribe करे |