Adsense

GSC JAUNPUR
Good Service Citizen Jaunpur (U.P)

Welcome to Sarkari and Private Job Portal and Daily News

UP Scholarship Online Form 2026-2027 || Swarojgaar Sangam U.P 2026 || CCC Online Form 2026 IRCTC Train Booking 2026 || UPSSSC PET Answer Key Download Online 2023 || Income, Caste, Domicile Certificate Verification Aadhar Correction & Updated 2026 || PREPARATION of Exam Online Test Book 2026 || UP B.ED Combined Entrance Exam 2026-27 Maharaja Suhel Dev University Azamgarh 2026 || LIGHT Bill Payment 2026 || VBSPU Jaunpur College Exam Result Declared 2026
Breaking News
Loading...

नए विश्वविद्यालयों में जल्द नियमित कर्मचारियों की करें नियुक्ति : योगी

नए विश्वविद्यालयों में जल्द नियमित कर्मचारियों की करें नियुक्ति : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नए बन रहे तीन विश्वविद्यालयों में नियमित कर्मचारियों की जल्द से जल्द नियुक्ति की जाए, ताकि अन्य कार्य तेजी से शुरू हो सकें। साथ ही अस्थायी व्यवस्था भी तत्काल कराने को कहा। उन्होंने यहां के कुलपतियों को आवासीय समेत अन्य सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

       मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को तीन नए राज्य विश्वविद्यालयों (मां पाटेश्वरी राज्य विवि बलरामपुर, मां विंध्यवासिनी राज्य विवि मिर्जापुर व गुरु जंभेश्वर राज्य विवि मुरादाबाद) के भवन निर्माण की प्रगति, कर्मचारियों की व्यवस्था व संचालन की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कुलपतियों से निर्माण कार्यों की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि निर्माण कार्य समय से हों। इसमें गुणवत्ता का हर हाल में ध्यान रखा जाए।

        मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले महाविद्यालयों की संबद्धता की औपचारिकताओं से जुड़ी कार्रवाई जल्द पूरी की जाए। निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों के कुलपति, अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक करें और उनका भी सहयोग लें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से कराए जाएं। पहले चरण में एकेडमिक व प्रशासनिक भवन का निर्माण कराए। दूसरे चरण में कुलपति, फैकल्टी आवास व गेस्ट हाउस, तीसरे चरण में छात्रावास का निर्माण कराएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन, कार्यदायी संस्था व स्थानीय प्रशासन की कमेटी बनाकर निर्माण कार्य की समय-समय पर समीक्षा करें। कुलपति प्रतिदिन या दो दिन में निर्माण कार्यों को खुद देखें। यह

सुनिश्चित हो कि काम गुणवत्तापूर्ण और समय से हो। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री रजनी तिवारी व कई विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित थे।

उच्च शिक्षा विभाग हर 15 दिन में करे मॉनिटरिंग

        मुख्यमंत्री ने कहा कि हर 15 दिन पर उच्च शिक्षा विभाग इसकी मॉनिटरिंग करे। किसी काम में किसी भी तरह की रुकावट होने पर कुलपति, जिलाधिकारी व प्रमुख सचिव से संवाद करें। निर्माण कार्य में किसी भी बदलाव के लिए शासन से संपर्क करें। शासन स्तर से कार्यदायी संस्थाओं को इसके लिए दिशा-निर्देश दिए जाएं। उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री भी समय-समय पर इन विश्वविद्यालयों में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें।


विश्वविद्यालय का लोगो, कुलगीत व सूत्रवाक्य तैयार करें

     सीएम ने कहा कि इन विश्वविद्यालय का लोगो, सूत्रवाक्य व कुलगीत तैयार कराया जाए। इसके लिए विश्वविद्यालय- महाविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताएं हों। कुलगीत तैयार करने में विशेषज्ञों की भी मदद लें। इसे वहां की पौराणिकता व संबंधित जिले की विरासत को ध्यान में रखकर बनाया जाए। कुलगीत से विरासत के प्रति गौरव का भाव भी जागृत हो। विश्वविद्यालय बनने के बाद वहां से किसी भी अतिथि को दिए जाने वाले उपहार में लोगो का प्रयोग अनिवार्य रूप से हो।

प्रयागराज नैनी में आज बायो सीएनजी प्लांट का अनावरण करेंगे सीएम

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एक बार फिर महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए प्रयागराज आएंगे। दिसंबर माह में उनका प्रयागराज में यह पांचवां दौरा होगा। इस दौरान वे नैनी में निर्मित बायो सीएनजी प्लांट का अनावरण भी करेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी संगम ऐरावत घाट, संगम नोज घाट के साथ ही गंगा सेतु के समानांतर बने स्टील ब्रिज का निरीक्षण करेंगे।

     सीएम योगी लगभग चार घंटे प्रयागराज में रहेंगे और इस दौरान वह स्थलीय निरीक्षण के साथ ही आईसीसीसी सभागार में समीक्षा बैठक भी करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात दिसंबर, 12 दिसंबर, 13 दिसंबर व 23 दिसंबर को भी प्रयागराज का दौरा कर चुके हैं। 

Post a Comment

0 Comments

×
Youtube Channel Image
Mastana Ji films Subscribe To watch more Comedy Video
Subscribe