Adsense

GSC JAUNPUR
Good Service Citizen Jaunpur (U.P)

Welcome to Sarkari and Private Job Portal and Daily News

UP Scholarship Online Form 2026-2027 || Swarojgaar Sangam U.P 2026 || CCC Online Form 2026 IRCTC Train Booking 2026 || UPSSSC PET Certificate Download Online 2026 || Income, Caste, Domicile Certificate Verification Aadhar Correction & Updated 2026 || PREPARATION of Exam Online Test Book 2026 || UP B.ED Combined Entrance Exam 2026-27 Maharaja Suhel Dev University Azamgarh 2026 || LIGHT Bill Payment 2026 || VBSPU Jaunpur Result 2026 & Online Service
Breaking News
Loading...

कस्तूरबा के शिक्षक-कर्मचारियों का वेतन 10 फीसदी बढ़ा

कस्तूरबा के शिक्षक-कर्मचारियों का वेतन 10 फीसदी बढ़ा

एक अप्रैल से लागू, 11 हजार कर्मचारी होंगे लाभान्वित

लखनऊ (अक्षय कुमार)। प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों को केंद्र व प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इन विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन में नए शैक्षिक सत्र 2024- 25 में 10 फीसदी वृद्धि पर सहमति दे दी गई है। यह एक अप्रैल से प्रभावी होगी। इससे शिक्षकों- कर्मचारियों के वेतन में छह सौ से तीन हजार रुपये तक की वृद्धि हो जाएगी। इससे पहले वर्ष 2018 में वेतन वृद्धि हुई थी।

प्रदेश में 746 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हैं। इनमें औसतन 10 से 15 स्टाफ तैनात हैं। इसमें शिक्षक, पार्ट टाइम शिक्षक, वार्डन, लेखाकार, खाना बनाने वाले, चौकीदार, चपरासी आदि शामिल हैं। पिछले दिनों केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की प्रोजेक्ट एडवाइजरी बोर्ड (पीएबी) की बैठक में उत्तर प्रदेश के 10 फीसदी वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को हरी झंडी दे गई है। इससे करीब 11 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

पद                                    पहले वेतन                     अब वेतन

वार्डेन                                 27500                           30250

फुल टाइम शिक्षक              22 हजार                        24200

उर्दू शिक्षक                        14 हजार                        16408

लेखाकार                           1 हजार                          13673

हेड कुक को 8577, सहायक कुक को 6433 और अन्य सपोर्ट स्टाफ (चौकीदार) को 6498 वेतन मिलेगा।

                  आखिरी बार 2018 में आंशिक वृद्धि हुई थी। सरकार ने कई साल बाद कस्तूरबा के कर्मचारियों की सुध ली है, लेकिन यह बेसिक विद्यालयों की अपेक्षा अभी भी कम है। यहां भी वार्डेन की जगह प्रधानाध्यापिका की तैनाती की जाए तो व्यवस्था और बेहतर होगी। -

       अतुल कुमार बंसल, प्रदेश अध्यक्ष, कस्तूरबा गांधी बालिका शिक्षक-शिक्षणेत्तर यूनियन

Post a Comment

0 Comments

×
Youtube Channel Image
Mastana Ji films Subscribe To watch more Comedy Video
Subscribe