Adsense

GSC JAUNPUR
Good Service Citizens Jaunpur

Sarkari and Private Job Portal and Daily News

LIVE
UP Scholarship Online Form 2026-2027 || Swarojgaar Sangam U.P 2026 || CCC Online Form 2026 IRCTC Train Booking 2026 || UPSSSC PET Certificate Download Online 2026 || Income, Caste, Domicile Certificate Verification Aadhar Correction & Updated 2026 || Preparation of Exam Online Mock Test 2026-2027 || UP B.ED Combined Entrance Exam 2026-27 Maharaja Suhel Dev University Azamgarh 2026 || Light Bill Payment 2026 || VBSPU Jaunpur Result 2026 & Online Service
Latest News
Loading...

डी०एल०एड० प्रशिक्षण-2025 हेतु ऑन-लाइन आवेदन

डी०एल०एड० प्रशिक्षण-2025 हेतु ऑन-लाइन आवेदन

डी०एल०एड० प्रशिक्षण 2025 ऑनलाइन आवेदन एवं प्रवेश / चयन प्रक्रिया हेतु निर्गत शासनादेश सं० 1169/अरसठ-4-2025-2067/2013 बेसिक शिक्षा अनुभाग-4, दिनांक 12.11.2025 में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में, प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों, सी०टी०ई० वाराणसी तथा निजी डी०एल०एड० प्रशिक्षण संस्थानों, जिन्हें एन०सी०टी०ई० की मान्यता उपरान्त उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संबंद्धता प्रदान की गयी है, में डी०एल०एड० प्रशिक्षण-2025 हेतु इच्छुक एवं अर्ह अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करते हुए, अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है 

1. अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित प्रविष्टियों में संशोधन का कोई अवसर देय नहीं है। अतः अभ्यर्थी डी०एल०एड० प्रशिक्षण 2025 ऑनलाइन आवेदन के समय, पंजीकरण फार्म फाइनल सेव होने से पूर्व, अपने ऑनलाइन अंकित प्रविष्टियों का मिलान, मूल अभिलेखों से अवश्य कर लें।

2. डी०एल०एड० प्रशिक्षण 2025 ऑन लाइन आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी, वेबसाइट पर उपलब्ध शासनादेश एवं दिशानिर्देशों का भली-भाँति अध्ययन कर लें।

3. उत्तर प्रदेश राज्य के अभ्यर्थियों के अतिरिक्त सभी अभ्यर्थी अनारक्षित (Unreserved) श्रेणी में मान्य होंगे, ऐसे अभ्यर्थियों को किसी भी तरह का आरक्षण देय नहीं होगा।

4. डी०एल०एड० प्रशिक्षण हेतु राज्य सरकार से सम्बद्धता प्राप्त अल्पसंख्यक संस्थानों द्वारा भी डी०एल०एड० प्रशिक्षण 2025 के अन्तर्गत प्रवेश/ चयन की कार्यवाही, उक्त शासनादेश दिनांक 12.11.2025 में निर्धारित शैक्षिक अर्हता, आयु एवं शासनादेश के बिन्दु सं० 11 में अल्पसंख्यक संस्थानों हेतु दिये गये निर्देशानुसार सम्पादित करायी जायेगी 

5. ऑनलाइन आवेदन हेतु शैक्षिक अर्हता, आयु, आवेदन शुल्क, चयन का मानक एवं अन्य शर्तों सहित सामान्य एवं परिचालन सम्बन्धित तकनीकी दिशा-निर्देश वेबसाइट: https://updeled.gov.in पर उपलब्ध है। इसी वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने हेतु Payment Link एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध है। इस हेतु निर्धारित समय सारिणी निम्नवत् है:-

1. ऑन लाइन पंजीकरण प्रारम्भ होने की तिथि 24.11.2025 (अपराह्न से)

2 ऑन लाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15.12.2025

3 . ऑन लाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16.12.2025

4. पूर्ण आवेदन के प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि 18.12.2025

ऑनलाइन माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार्य एवं विचारणीय नहीं होंगे।

प्रतिलिपि निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित

1. निजी सचिव, अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा, उ०प्र० शासन, लखनऊ को महोदय के संज्ञानार्थ।

2. विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा, शिक्षा अनुभाग-4. उ०प्र० शासन लखनऊ।

3. महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ०प्र० लखनऊ।

4. निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उ०प्र० लखनऊ।

5. श्री राजेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ तकनीकी निदेशक, एन०आई०सी०, योजना भवन, लखनऊ को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि प्रकाशित विज्ञप्ति के अनुसार डी०एल०एड० प्रशिक्षण 2025 के ऑनलाइन आवेदन से सम्बन्धित समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।

6. क्षेत्रीय प्रबंधक / शाखा प्रबंधक, आई0सी0आई0सी0आई0बैंक, टैगोर टाउन, सहकारिता।

7. क्षेत्रीय प्रबन्धक / शाखा प्रबन्धक, एस०बी०आई०, त्रिवेणी शाखा, प्रयागराज।

8. समस्त प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, उ०प्र०।

9. समस्त प्रबन्धक / प्राचार्य, निजी डी०एल०एड० प्रशिक्षण संस्थान, उ०प्र०।

गणित के साथ विज्ञान में भी दो स्तरों पर बोर्ड की परीक्षा

विद्यार्थी खुद को परख सकेंगे, आगे गणित और विज्ञान लेकर पढ़ना है या नहीं

पटना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने छात्रों की रुचि और योग्यता के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने दिशा में पहल की है। गणित के साथ अब विज्ञान विषय की बोर्ड परीक्षा भी बेसिक और एडवांस्ड (स्टैंडर्ड) स्तर पर होगी।

(2026-यह व्यवस्था नए सत्र से ( 27) से नौवीं कक्षा के लिए लागू होगी। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में इसे 2028 से लागू किया जाएगा। वर्तमान में 10 वीं की गणित विषय में बेसिक और स्टैंडर्ड की परीक्षाएं होती हैं। लेकिन विज्ञान में ऐसा नहीं है। 12वीं में दोनों ही विषयों में ऐसा नहीं होता है।

इस नए प्रारूप का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनकी एप्टीट्यूड (रुचिक्षमता) के आधार पर सही विषय चुनने में मदद करना है। बेसिक स्तर उन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है, जो उच्च कक्षाओं में गणित या विज्ञान को मुख्य विषय के रूप में नहीं पढ़ना चाहते।

इस स्तर का फोकस विषय की मूलभूत अवधारणाओं और दैनिक जीवन में उनके व्यावहारिक उपयोग पर होगा, ताकि हर छात्र में एक आधारभूत समझ विकसित हो सके।

बेसिक स्तर की परीक्षा में सभी छात्रों का शामिल होना अनिवार्य होगा। दूसरी ओर एडवांस्ड स्तर उन विद्यार्थियों के लिए होगा, जो भविष्य में इंजीनियरिंग, मेडिकल या अन्य वैज्ञानिक क्षेत्रों में पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं और कॅरियर बनाना चाहते हैं। इस स्तर का पाठ्यक्रम अधिक विस्तृत और जटिल होगा।

क्या है गणित और विज्ञान में बेसिक और एडवांस्ड : बेसिक स्तर उन छात्रों के लिए है, जो उच्च कक्षाओं में गणित या विज्ञान विषय नहीं लेना चाहते। इसका लक्ष्य विषय की मूलभूत अवधारणाओं की समझ विकसित करना है और रोजमर्रा के जीवन में उनके व्यावहारिक उपयोग पर जोर देना है। दूसरी ओर एडवांस्ड स्तर उन छात्रों के लिए है, जो इन विषयों में इंजीनियरिंग या अन्य वैज्ञानिक स्ट्रीम्स में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। इसके पाठ्यक्रम अधिक विस्तृत और कठिन होते हैं।


Post a Comment

0 Comments

×
Youtube Channel Image
Mastana Ji films Subscribe to Watch Comedy Videos on YouTube
Subscribe