11,727 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2025, सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) और क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित कर दिए। कुल 920 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा में 11,727 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए सफल घोषित किया गया है।
घोषित पदों में 106 पद एसीएफ/आरएफओ और 814 पद सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) के हैं। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। आयोग के अनुसार विज्ञापन के सापेक्ष 6,26,387 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।
परीक्षा के प्रथम सत्र में 2,67,340 और द्वितीय सत्र में 2,65,270 अभ्यर्थी शामिल हुए।
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्तूबर को हुई थी। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि मुख्य परीक्षा की तिथि, कार्यक्रम तथा मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन से संबंधित दिशा-निर्देश जल्द ही नोटिस के माध्यम से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कटऑफ अंक आदि की जानकारी अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
परिणाम देने के बाद अंतिम उत्तरकुंजी देगा यूपीएससी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरह संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भी भर्ती परीक्षाओं के अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद अंतिम उत्तरकुंजी जारी करने की व्यवस्था लागू करने जा रहा है। हिमांशु कुमार एवं अन्य की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में यूपीएससी ने चयन प्रक्रिया में सुधार संबंधी हलफनामा दायर किया है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त अमिकस क्यूरी वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता और प्रांजल किशोर की सिफारिशों पर विचार करते हुए
यूपीएससी ने दायर हलफनामे में सुधार लागू करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। हलफनामे के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा के अगले दिन 'प्रोविजनल आंसर की' जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी, जिनके साथ तीन प्रामाणिक स्त्रोत देना अनिवार्य होगा। सभी आपत्तियों और प्रश्नों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा की जाएगी। विशेषज्ञ समिति द्वारा अंतिम रूप से तय उत्तर कुंजी के आधार पर प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होगा। अंतिम उत्तरकुंजी पहले की तरह पूरी परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाएगी।
यूपी पुलिस में 25,455 पदों के लिए भर्ती जल्द शुरू होगी
लखनऊ। यूपी पुलिस में जल्दी 25,455 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें बंदीरक्षक के 2800 पदों के अलावा घुड़सवार भी हैं। पुलिस भर्ती बोर्ड इसी महीने इनके लिए विज्ञापन निकालेगा। भर्ती बोर्ड ने जानकारी के लिए वेबसाइट uppbpb.gov.in देखते रहने की सलाह दी है।
भर्ती बोर्ड ने अप्रैल में 19,220 सिपाहियों की भर्ती की जानकारी दी थी मगर इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। बीते दो माह में करीब तीन हजार और पद रिक्त हो गए हैं। बंदी रक्षक (जेल वार्डर) के करीब 2800 पदरिक्त
कांस्टेबल के 25,487 पदों पर आवेदन शुरू
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) परीक्षा के तहत 25,487 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
है। शासन से अनुमति मिल गई है। बोर्ड नेएक्सपर बताया है कि आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, पीएसी महिला, आरक्षी पीएसी सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर, घुड़सवार पदों पर दिसम्बर में आवेदन होगा।
प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ से
प्रयागराज। इविवि के के. बनर्जी वायुमंडलीय एवं समुद्र अध्ययन केंद्र ने एमटेक पृथ्वी प्रणाली विज्ञान के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा नौ दिसंबर से और तृतीय सेमेस्टर की 10 दिसंबर से शुरू होंगी। एमएससी बायोकेमेस्ट्री प्रथम सेमेस्टर और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा आठ दिसंबर से होगी। बायोटेक्नोलाजी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच दिसंबर, एमएससी रसायन विज्ञान व कृषि रसायन विज्ञानी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा नौ और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा आठ दिसंबर से शुरू होंगी। एमएससी तृतीय सेमेस्टर भौतिक विज्ञान की 11 दिसंबर से और प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 15 दिसंबर से होंगी।
0 Comments
आप को जानकारी कैसी लगी कमेंट व Subscribe करे |