Adsense

GSC JAUNPUR
Good Service Citizen Jaunpur (U.P)

Welcome to Sarkari and Private Job Portal and Daily News

UP Scholarship Online Form 2026-2027 || Swarojgaar Sangam U.P 2026 || CCC Online Form 2026 IRCTC Train Booking 2026 || UPSSSC PET Answer Key Download Online 2023 || Income, Caste, Domicile Certificate Verification Aadhar Correction & Updated 2026 || PREPARATION of Exam Online Test Book 2026 || UP B.ED Combined Entrance Exam 2026-27 Maharaja Suhel Dev University Azamgarh 2026 || LIGHT Bill Payment 2026 || VBSPU Jaunpur College Exam Result Declared 2026

एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा के आवेदन शुरू

एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा के आवेदन शुरू

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विज्ञान, गृहविज्ञान, अंग्रेजी और जीव विज्ञान विषय में प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 16 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को ओटीआर नंबर और पासवर्ड के माध्यम से स्वयं को प्रमाणित करना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आवेदन की हार्ड कॉपी आवश्यक अभिलेखों सहित 23 मार्च तक डाक या आयोग काउंटर पर जमा करनी होगी।

39,901 अभ्यर्थी टियर टू के लिए सफल घोषित

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा-2025 (सीएचएसएलई) के टियर-वन का परिणाम घोषित कर दिया है। कंप्यूटर आधारित यह परीक्षा 12 से 30 नवंबर के बीच विभिन्न शिफ्ट में हुई थी। अलग-अलग पालियों में परीक्षा होने के कारण आयोग ने अभ्यर्थियों के अंकों का सामान्यीकरण (नॉर्मलाइजेशन) निर्धारित फार्मूले के तहत किया और उसी के आधार पर परिणाम तैयार किया। इस प्रक्रिया के बाद कुल 39,901 अभ्यर्थियों को टियर-टू परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

आयोग ने टियर-वन के लिए न्यूनतम अर्हता अंक भी तय किए हैं। सामान्य वर्ग के लिए 30 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 25 प्रतिशत तथा अन्य सभी वर्गों के लिए 20 प्रतिशत अंक अनिवार्य किए गए हैं। पदों के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में कटऑफ जारी किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को अपनी स्थिति स्पष्ट रूप से समझने में सुविधा होगी। एलडीसी/जेएसए क्लर्क-कम-टाइपिस्ट पद के लिए सामान्य वर्ग का कटऑफ 144.25858 अंक रहा, जबकि ओबीसी के लिए 143.83055 और ईडब्ल्यूएस के लिए 141.42492 अंक निर्धारित किए गए। इस श्रेणी में सर्वाधिक 37,520 अभ्यर्थी टियर-टू के लिए चयनित हुए हैं।

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए दुरुस्त करें इंतजाम : गोयल

14 व 15 मार्च को सभी जिलों के 1090 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

लखनऊ। पुलिस उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर शुक्रवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि गोपनीय परीक्षा सामग्री के भंडारण कक्ष पूरी तरह सुरक्षित हों और प्रवेश के लिए केवल एक ही द्वार रखा जाए। इन कक्षों व आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी से निगरानी सुनिश्चित फाइल फोटो की जाए।

यह परीक्षा 14 व 15 मार्च 2026 को प्रदेश के सभी जिलों के 1090 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। मुख्य सचिव ने कहा कि परीक्षा पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ कराई जाए तथा तैयारियों में कोई कमी न रहे। डीजीपी राजीव कृष्ण ने भर्ती बोर्ड की एसओपी का सख्ती से पालन कराने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, अभ्यर्थियों की सघन जांच, केंद्रों के निरीक्षण व सैनिटाइजेशन और सोशल मीडिया पर निगरानी के निर्देश दिए। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर के अनुसार 4543 पदों के लिए 15,75,760 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बैठक में एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश में होली पर 2, 3 व 4 मार्च को छुट्टी, 28 फरवरी को खुलेंगे दफ्तर

आज ही आ जाएगा फरवरी का वेतन

लखनऊ। होली से पहले प्रदेश में 28 फरवरी को कार्यदिवस घोषित किया गया है। राज्य सरकार के दफ्तरों में इसके स्थान पर कर्मचारियों को 3 मार्च का अवकाश दिया जाएगा। यानी होली पर 2, 3 और 4 मार्च को अवकाश रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पर्व से पहले ही 28 फरवरी को सभी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणी के कर्मियों का भुगतान भी त्योहार से पहले सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि किसी भी कर्मचारी को पर्व के दौरान आर्थिक परेशानी का

सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भुगतान और अवकाश संबंधी आदेशों के पालन में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसडीएम बन प्रशासनिक सुधार के लिए क्या करेंगे 

पीसीएस-2024 साक्षात्कार में तार्किक सोच और निर्णय क्षमता पर विशेष जोर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस-2024 साक्षात्कार के दौरान शुक्रवार को अभ्यर्थियों की बहुआयामी समझ का अलग-अलग पैनल ने मूल्यांकन किया। एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि आपको एसडीएम बना दिया जाए तो प्रशासनिक सुधार के लिए कौन-कौन से कार्य प्राथमिकता से करेंगे।

पैनल के सदस्यों ने प्रशासनिक क्षमता, संवैधानिक समझ और समसामयिक मुद्दों पर अभ्यर्थियों से प्रश्न पूछे। साक्षात्कार पैनलों ने अभ्यर्थियों की तार्किक सोच, निर्णय क्षमता को परखने पर विशेष जोर दिया। अभ्यर्थियों के अनुसार, एक महिला अभ्यर्थी से पूछा गया कि वह सिविल सेवा में क्यों जाना चाहती

एलटी ग्रेड-2025 के अभ्यर्थियों को विवरण सबमिट करने के निर्देश

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड परीक्षा-2025 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विज्ञान, गृह विज्ञान, अंग्रेजी तथा जीव विज्ञान की मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित अभ्यर्थियों 16 मार्च तक डैशबोर्ड पर लॉगिन कर ऑनलाइन विवरण सबमिट करने हैं। साथ ही, आवश्यक अभिलेखों की पीडीएफ फाइल भी अपलोड करने को कहा गया है। मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी से वेबसाइट उपलब्ध है। साथ ही, अभ्यर्थियों को अपने आवेदन से संबंधित प्रिंटआउट, आवश्यक दस्तावेज एवं एड्रेस स्लिप 23 मार्च की शाम पांच बजे तक आयोग के कार्यालय में पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही किसानों के लिए ग्रामीण स्तर पर संचालित योजनाओं के बारे में सवाल किए गए।

उनसे किसानों के बच्चों के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में पूछा गया। एक अभ्यर्थी से एआई और रोजगार के अवसर पर सवाल पूछे गए। सामाजिक जीवन में व्यक्तिगत कमजोरी से जुड़े प्रश्नों के माध्यम से अभ्यर्थियों की आत्म विश्लेषण क्षमता परखी गई। एआई समिट के संदर्भ में ग्रामीण क्षेत्रों में इसके उपयोग पर भी सवाल पूछे गए।

Post a Comment

0 Comments

×
Youtube Channel Image
Mastana Ji films Subscribe To watch more Comedy Video
Subscribe