टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ सड़क पर शिक्षक।

होली से पहले 28 को वेतन पेंशन जारी करने के आदेश
लखनऊ। होली के मद्देनजर सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को तनख्वाह-पेंशन 28 फरवरी को ही जारी की जाएगी। वित्त विभाग ने इस संबंध में सभी जिला अधिकारियों और सभी मुख्य व वरिष्ठ कोषाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।
वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि एक मार्च को सामान्य अवकाश है और दो मार्च को होलिका दहन के त्योहार का सार्वजनिक अवकाश है। लिहाजा सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों और कार्यप्रभारित कर्मचारियों को वेतन और कोषागारों से पेंशन पाने वाले पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को फरवरी का वेतन 28 फरवरी को ही जारी कर दिया जाए।
वित्त विभाग ने सभी डीएम कोषाधिकारियों दिया निर्देश स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने भी जिलों को भेजा निर्देश
सरकार ने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा से जुड़े विद्यालयों व कार्यालयों में होली से पहले वेतन व मानदेय का भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
इस संबंध में बुधवार को स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी से आदेश भी जारी कर दिया है। बेसिक, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता निदेशकों के साथ-साथ मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के नाम जारी आदेश में कहा गया है कि दो मार्च को होलिका दहन एवं चार मार्च को रंगोत्सव पर्व होली से पूर्व अपने कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों जिनमें स्थाई, प्रतिनियुक्ति, आउट सोर्संग, संविदा हवं दैनिक वेतनभोगियों के वेतन अथवा मानदेय का भुगतान कर दिया जाए।
लेखपाल भर्ती में 7994 पदों के लिए 3.66 लाख अभ्यर्थी दावेदार
लखनऊ: राजस्व परिषद के अधीन लेखपाल के रिक्त 7994 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) के अंकों के आधार पर कुल 3,66,712 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों के परिणाम और कटआफ अंकों को अनुमोदित कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। आयोग के अनुसार, पीईटी में शून्य या उससे कम व नकारात्मक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। भर्ती नियमों के अनुसार रिक्तियों के सापेक्ष 15 गुणा अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया है। समान अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को कटआफ में शामिल किया गया है। इसमें अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कटआफ 55.12. अनुसूचित जनजाति की 47.50, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित की 38.63 और उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी में कटआफ 1.01 है। पीईटी के नार्मलाइज्ड स्कोर (औसत अंक) के आधार पर तैयार कटआफ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। मुख्य परीक्षा की तिथि बाद में अलग से घोषित की जाएगी। अब लेखपाल भर्ती में जुटे अभ्यर्थियों को गंभीरता से अपनी तैयारी में जुट जाना चाहिए। लिखित परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा,
पीईटी-2025 के अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए कटआफ जारी
मुख्य परीक्षा की तिथि जल्द होगी तय 100 अंक का होगा प्रश्नपत्र
अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल देना अनिवार्य होगा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक अप्रैल से पूरे देश में 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल (ई-20) की बिक्री अनिवार्य कर दी है। इसका न्यूनतम रिसर्च ऑक्टेन नंबर (रॉन) 95 होना जरूरी होगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, देश के ज्यादातर राज्यों में पहले ही ई-20 पेट्रोल की बिक्री हो रही है। साथ ही 2023-25 के बाद भारत में निर्मित अधिकांश वाहनों को ई-20 पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसे में इसे लागू करने में मुश्किल नहीं आएगी। हालांकि, पुराने वाहनों में माइलेज की समस्या आ सकती है। मंत्रालय ने ई- क्या होता है रॉन
रिसर्च ऑक्टेन नंबर पेट्रोल की गुणवत्ता और उसके नॉकिंग (समय से पहले प्रज्वलन) के प्रति प्रतिरोध क्षमता को मापने का पैमाना है। यह बताता है कि ईंधन कम गति और सामान्य तापमान पर इंजन में कैसा प्रदर्शन करेगा। उच्च रॉन का मतलब बेहतर प्रदर्शन होता है। आमतौर पर पेट्रोल की रॉन 91-98 के बीच रेटिंग होती है। >
20 मिश्रित 95 रिसर्च ऑक्टेन नंबर (रॉन) वाले पेट्रोल की ब्रिकी अनिवार्य कर गाड़ियों के इंजन के जीवनकाल को बरकरार रखने का प्रयास किया है।
अग्निवीर भर्ती रैली में सीतापुर, श्रावस्ती समेत 12 जिलों के अभ्यर्थी लगाएंगे दौड़
बरेली। भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जाट रेजीमेंट केंद्र में 11 से 23 मार्च तक भर्ती रैली होगी। ये जानकारी बृहस्पतिवार को जाट रेजीमेंट केंद्र के सभागार में सुरक्षा व्यवस्था संबंधित बैठक में दी गई। एडीएम सिटी सौरभ दुबे, सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक, पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम को सैन्य अफसरों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कराया। सभी विभागों को आपसी सहयोग से कार्य के निर्देश दिए। एडीएम सिटी ने भीड़ नियंत्रण, पेयजल, विश्राम स्थल, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस,
बरेली में 11 से 23 मार्च तक भर्ती
रैली में बरेली, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद, बदायूं जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
प्रकाश व्यवस्था, कानून व्यवस्था, सफाई की समुचित व्यवस्था के लिए कहा। परिवहन, स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्था के निर्देश दिए। सैन्य अफसरों ने निष्पक्ष, पारदर्शी भर्ती का आश्वासन दिया। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने, किसी अड़चन पर सेना भर्ती कार्यालय में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक संपर्क करने के लिए कहा
फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों से बने आधार निरस्त होंगे, जांच शुरू
रायबरेली पुलिस की जांच में फर्जी दस्तावेज से 50 हजार जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का हुआ था भंडाफोड़
लखनऊ। फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों के जरिये बनाए गए आधार निरस्त किए जाएंगे। इस संबंध में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आंतरिक जांच शुरू की है। इसमें पुलिस व अन्य विभागों की भी मदद ली जाएगी जिससे संदिग्ध प्रमाणपत्रों की पहचान कर आधार निरस्त किए जा सकें।
दरअसल, पिछले साल रायबरेली में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। खुलासा किया था पचास हजार से अधिक प्रमाणपत्र गिरोह ने बनाए हैं। इन प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल आधार कार्ड बनवाने या उसमें जन्म तिथि बदलवाने में किया गया है। इसके अलावा कई और जिलों में भी ऐसे मामले सामने आए हैं। इसलिए यूआईडीएआई ने इसको गंभीरता से लेकर आंतरिक जांच शुरू की है। ऐसे मामलों से संबंधित एफआईआर की कॉपी जुटा ली गई हैं जिससे संदिग्ध आधार कार्डों की पहचान कर उनको निरस्त किया जा सके।
इसलिए पकड़ना मुश्किल नया आधार बनाने या उसमें जन्मतिथि बदलने के वक्त क्यूआर कोड वाला जन्म प्रमाणपत्र अनिवार्य है। कोड को स्कैन करते ही आवेदक का पूरा ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध हो जाता है। जो गिरोह पुलिस ने पकड़ा था उसने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर क्यूआर कोड वाले ही जन्म प्रमाण पत्र बनाए। इसलिए जब ऐसे प्रमाणपत्रों के जरिये आधार बनाए गए तो उस वक्त इनको पकड़ा नहीं जा सका। अब जांच में फर्जी जन्म प्रमाण से बने आधार कार्ड चिह्नित किए जाएंगे।
संपत्ति न बताने पर 47 हजार को फरवरी का भी वेतन नहीं
लखनऊ। राज्य सरकार ने मानव संपदा पोर्टल पर 31 जनवरी तक संपत्तियों की ऑनलाइन न करने वाले 47816 कर्मियों को 10 मार्च तक जानकारी देने की छूट दे दी है। संपत्तियों की जानकारी देने के बाद ही इन कर्मियों का जनवरी व फरवरी का वेतन दिया जाएगा।
मुख्य सचिव एसपी गोयल ने इस संबंध में गुरुवार को शासनादेश जारी करते हुए कहा है कि 31 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन ब्योरा न देने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान चयन वर्ष में पदोन्नति पर विचार नहीं किया जाएगा। इन10 मार्च तक जानकारी देने पर जनवरी-फरवरी का वेतन इस वर्ष पदोन्नति-एसीपी का लाभ भी नहीं मिलेगा ।
कर्मियों को इस वर्ष एसीपी का लाभ भी नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही विदेश यात्रा, प्रतिनियुक्ति आदि के लिए सर्तकता अनुमति नहीं दी जाएगी। कार्मिकों द्वारा पोर्टल पर चल-अचल संपत्तियों की जानकारी न देने के बाद भी यदि जनवरी-2026 का वेतन दिया गया है, तो संबंधित आहरण वितरण अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
अग्निवीर भर्ती रैली में सीतापुर, श्रावस्ती समेत 12 जिलों के अभ्यर्थी लगाएंगे दौड़
बरेली। भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जाट रेजीमेंट केंद्र में 11 से 23 मार्च तक भर्ती रैली होगी। ये जानकारी बृहस्पतिवार को जाट रेजीमेंट केंद्र के सभागार में सुरक्षा व्यवस्था संबंधित बैठक में दी गई। एडीएम सिटी सौरभ दुबे, सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक, पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम को सैन्य अफसरों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कराया। सभी विभागों को आपसी सहयोग से कार्य के निर्देश दिए। एडीएम सिटी ने भीड़ नियंत्रण, पेयजल, विश्राम स्थल, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस,
बरेली में 11 से 23 मार्च तक भर्ती
रैली में बरेली, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद, बदायूं जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
प्रकाश व्यवस्था, कानून व्यवस्था, सफाई की समुचित व्यवस्था के लिए कहा। परिवहन, स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्था के निर्देश दिए। सैन्य अफसरों ने निष्पक्ष, पारदर्शी भर्ती का आश्वासन दिया। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने, किसी अड़चन पर सेना भर्ती कार्यालय में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक संपर्क करने के लिए कहा ।
विद्यालय में आग और दंगा एक साथ भड़क उठे तो पहले किससे निपटेंगी
पीसीएस-2024 के साक्षात्कार में प्रशासनिक क्षमता और समसामयिक विषय पर पूछे गए प्रश्न
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस-2024 के साक्षात्कार के दौरान बृहस्पतिवार को अभ्यर्थियों से प्रशासनिक क्षमता, संवैधानिक समझ, महिला सशक्तीकरण और समसामयिक मुद्दों पर सवाल पूछे गए। साक्षात्कार पैनल ने अभ्यर्थियों की तार्किक सोच, निर्णय क्षमता, नेतृत्व कौशल और संवेदनशीलता को परखने पर विशेष जोर दिया।
इस दौरान एक महिला अभ्यर्थी से सिविल सेवा के तीन प्रमुख गुण बताने को कहा गया। साथ ही उनसे पूछा गया कि यदि किसी विद्यालय में आग लग जाए और उसी समय सामुदायिक दंगा भी हो रहा हो तो वह पहले किस स्थिति से निपटेंगी।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
एक अन्य अभ्यर्थी से रूस-यूक्रेन युद्ध और उसके संभावित समाधान पर प्रश्न किया गया। इसके अलावा राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया व चरण के बारे में पूछा गया।
वहीं, एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि यदि वह एसडीएम हों और कोरोना जैसा वायरस फैल जाए तो क्या कदम उठाएंगे। एआई के उपयोग, विशेषकर डायग्नोसिस में इसके प्रयोग तथा एआई समिट के
एसएससी जूनियर इंजी. के 1731 पदों पर भर्ती
प्रयागराज। एसएससी ने जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल परीक्षा-2025 के लिए अस्थायी भर्ती का आधिकारिक विवरण जारी कर दिया है। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 1731 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जारी विवरण के अनुसार, सीमा सड़क संगठन में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए सर्वाधिक 796 पद तथा इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल के लिए 163 पद निर्धारित किए गए हैं। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में सिविल के 210 पद और इलेक्ट्रिकल के 94 पद तय किए गए हैं। मिलिट्री इंजीनियर सर्विस में सिविल के 202 पद तथा इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल के 136 पद निर्धारित किए गए हैं। सेंट्रल वाटर कमीशन में सिविल के 90 पद और मैकेनिकल के 10 पद शामिल हैं। श्रेणीवार आंकड़ों के अनुसार, अनारक्षित वर्ग के 780 पद, ओबीसी 432 पद, एससी के 270 पद, ईडब्लूएस के 127 पद और एसटी के 122 पद निर्धारित किए गए हैं।
संदर्भ में ग्रामीण क्षेत्रों में इसके उपयोग पर भी प्रश्न किए गए।
एक महिला अभ्यर्थी से कौशल विकास योजना के बारे में जानकारी देने को कहा गया। साथ ही कैंसर क्या है और इसके कारणों पर प्रश्न पूछा गया। देश में सबसे तेज चलने वाली मेट्रो किस शहर में प्रस्तावित है, इस पर भी जानकारी ली गई। साक्षात्कार की अवधि प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए लगभग 10 से 15 मिनट रही।
एलटी ग्रेड वाणिज्य-संस्कृत मुख्य परीक्षा के आवेदन शुरू
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) 2025 के वाणिज्य और संस्कृत विषयों की मुख्य परीक्षा के लिए 11 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
18 फरवरी को घोषित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में वाणिज्य पुरुष शाखा के 35 तथा महिला शाखा के 23 पदों पर पंजीकृत 66165 अभ्यर्थियों में से 30619 परीक्षा में
सम्मिलित हुए थे। इनमें से 887 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। संस्कृत पुरुष शाखा के 90 व महिला शाखा के 92 पदों तथा अन्य छह पदों के लिए प्रारम्भिक परीक्षा में पंजीकृत 40402 अभ्यर्थियों में से 26273 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इनमें से 2772 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। चयनित अभ्यर्थियों को 18 मार्च तक ऑफलाइन आवेदन डाक से या स्वयं उपस्थित होकर लोक सेवा आयोग कार्यालय में जमा करना होगा।
अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर बहाली होगी
पटना। बीपीएससी ने बुधवार को गृह विभाग के अभियोजन निदेशालय के अधीन अभियोजन पदाधिकारी के कुल 300 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी कर दिया। अभ्यर्थी 27 फरवरी से बिहार लोक
सेवा आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च है। प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों के वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा तीन चरणों में होगी। जारी विज्ञापन के अनुसार वर्गवार आरक्षण लागू किया ऑनलाइन आवेदन कल गया है।
इसमें अनारक्षित वर्ग के 129 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 29 पद, अनुसूचित जाति के 42 पद, अनुसूचित जनजाति के 7 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 64 पद, पिछड़ा वर्ग के 25 पद तथा पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के 4 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त क्षैतिज आरक्षण के तहत सभी वर्गों में मिलाकर महिलाओं के लिए 35% आरक्षण के अंतर्गत 99 पद सुरक्षित रखे गए हैं। किसी मान्यता प्राप्त विवि से विधि स्नातक (एलएलबी) होना अनिवार्य है तथा अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण आवश्यक होगा।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में अब सिर्फ इंटरव्यू से नहीं होगी भर्ती
समूह ख के लिए आईआईटी कानपुर कराएगा लिखित परीक्षा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में अब केवल साक्षात्कार के आधार पर भर्तियां नहीं होंगी। समूह ख और समूह ग के पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा अनिवार्य कर दी गई है। इस संबंध में परिषद की सेवा नियमावली, 1995 में संशोधन करते हुए चयन प्रक्रिया से जुड़े प्रावधानों में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार की पूर्व स्वीकृति के बाद उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण परिषद (प्रथम संशोधन) सेवा विनियमावली, 2026 लागू कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में पहले समूह ख और ग के पदों पर चार सदस्यीय समिति केवल साक्षात्कार के आधार पर 100 प्रतिशत चयन करती थी। नई व्यवस्था के तहत समूह ख के पदों के लिए लिखित परीक्षा आईआईटी कानपुर कराएगा। इसके बाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित समिति साक्षात्कार लेगी।
चयन में लिखित परीक्षा के 85 प्रतिशत और साक्षात्कार के 15 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। साक्षात्कार के अंक आईआईटी की अधिकृत समिति को भेजे जाएंगे, जो दोनों अंकों को जोड़कर अंतिम मेरिट सूची तैयार करेगी। यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो लिखित परीक्षा में अधिक अंक पाने वाले को वरीयता दी जाएगी। वहीं समूह ग के सभी पदों पर भर्तियां अब अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के माध्यम से होंगी। पहले स्टेनोग्राफर और कनिष्ठ सहायक जैसे पदों के लिए आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता और वेतनमान अन्य विभागों से अलग थे। लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार के 14-14 पदों तथा टंकण लिपिक और कनिष्ठ सहायक के 61-61 पदों के लिए लिखित परीक्षा के 80 और साक्षात्कार के 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। नई अधिसूचना के तहत बोर्ड ने इस संबंध में शासनादेश को स्वीकार कर लिया है।
एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2025 के तहत 1731 पदों पर भर्ती
प्रयागराज। एसएससी ने जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल परीक्षा-2025 के लिए अस्थायी भर्ती का आधिकारिक विवरण जारी कर दिया है।
केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 1731 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सीमा सड़क संगठन में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए सर्वाधिक 796 पद तथा इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल के लिए 163 पद निर्धारित किए गए हैं। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में सिविल के 210 पद
और इलेक्ट्रिकल के 94 पद तय किए गए हैं। मिलिट्री इंजीनियर सर्विस में सिविल के 202 पद तथा इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल के 136 पद निर्धारित किए गए हैं। सेंट्रल वाटर कमीशन में सिविल के 90 पद और मैकेनिकल के 10 पद शामिल हैं। श्रेणीवार आंकड़ों के अनुसार, अनारक्षित वर्ग के 780 पद, ओबीसी 432 पद, एससी के 270 पद, ईडब्लूएस के 127 पद और एसटी के 122 पद निर्धारित किए गए हैं।
डीएलएड-2024 के प्रथम सेमेस्टर में आधे से अधिक परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण
1.84 लाख परीक्षार्थियों में से 43 फीसदी उत्तीर्ण, 3525 अनुपस्थित, 1334 का रिजल्ट अपूर्ण
परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने परीक्षाओं का घोषित किया परिणाम
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने डीएलएड प्रशिक्षण के विभिन्न बैच का अक्तूबर एवं नवंबर-2025 में आयोजित प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया।
जारी परिणाम के अनुसार, वर्ष-2024 के प्रथम सेमेस्टर के कुल 1,84,576 परीक्षार्थियों में से 78,125 ही सफल हुए हैं। इनमें से 3525 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि, 1334 परीक्षार्थियों का परिणाम अपूर्ण व 309 परीक्षार्थियों के परिणाम किसी कारण से रोके गए हैं।
इसी प्रकार, वर्ष 2017 के थर्ड सेमेस्टर का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें एक परीक्षार्थी ही पंजीकृत था, जो कि सफल रहा। वहीं, वर्ष-2018, 2019, 2021, 2022 व 2023 के भी परिणाम घोषित किए गए हैं। परीक्षार्थी अपना परिणाम विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों का परिणाम
अलग-अलग वर्षों में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का प्रतिशत
| वर्ष | सेमेस्टर | कुल छात् | उत्तीर्ण छात् | उत्तीर्ण प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
| 2017 | तृतीय | 01 | 01 | 100 |
| 2018 | प्रथम | 47 | 11 | 31 |
| 2018 | तृतीय | 152 | 58 | 41 |
| 2019 | तृतीय | 547 | 258 | 66 |
| 2021 | प्रथम | 1347 | 470 | 39 |
| 2021 | तृतीय | 6041 | 3600 | 61 |
| 2022 | प्रथम | 8851 | 4814 | 61 |
| 2022 | तृतीय | 16494 | 10184 | 65 |
| 2023 | प्रथम | 56546 | 34521 | 62 |
| 2023 | तृतीय | 144493 | 110264 | 77 |
| 2024 | प्रथम | 184576 | 78125 | 43 |
अपूर्ण है या रोका गया है, उनके प्रकरणों का परीक्षण किया जा रहा है। आवश्यक अभिलेखों
एवं औपचारिकताओं की पूर्ति के बाद ऐसे मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
लेखपाल परीक्षा 366712 अभ्यर्थी देंगे
लखनऊ। यूपी में लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती के लिए 366712 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र पाए गए हैं। प्रारंभिक आर्हता परीक्षा (पीईटी) के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया गया है। इसके मुताबिक लेखपाल के एक पद पर करीब 46 दावेदार होंगे। ऐसे में भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी।
उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने गुरुवार शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों की पीईटी के स्कोर के आधार पर कटऑफ जारी की। अनारक्षित श्रेणी, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के अभ्यर्थियों इन सभी की कटऑफ 55.12 अंक है। अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों की कटऑफ 47.50 अंक है। आयोग मुख्य परीक्षा की तारीख जल्द घोषित करेगा। दूसरी ओर कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-तीन 46 दावेदर होंगे एक पद पर, अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी
26 हजार के करीब अभ्यर्थी कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा में सफल हुए
के 5370 पदों भर्ती के लिए टंकण परीक्षा के लिए 90336 अभ्यर्थियों को अर्ह घोषित किया गया था। बीते 23 नवंबर 2025 से लेकर 18 दिसंबर 2025 तक टंकण परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 60729 अभ्यर्थी शामिल हुए और इसमें से 26318 अभ्यर्थियों टंकण परीक्षा में सफल घोषित किया गया है।
0 Comments
आप को जानकारी कैसी लगी कमेंट व Subscribe करे |