Adsense

GSC JAUNPUR
Good Service Citizen Jaunpur (U.P)

Welcome to Sarkari and Private Job Portal and Daily News

UP Scholarship Online Form 2026-2027 || Swarojgaar Sangam U.P 2026 || CCC Online Form 2026 IRCTC Train Booking 2026 || UPSSSC PET Answer Key Download Online 2023 || Income, Caste, Domicile Certificate Verification Aadhar Correction & Updated 2026 || PREPARATION of Exam Online Test Book 2026 || UP B.ED Combined Entrance Exam 2026-27 Maharaja Suhel Dev University Azamgarh 2026 || LIGHT Bill Payment 2026 || VBSPU Jaunpur Result 2026 & Online Service
Breaking News
Loading...

जीव विज्ञान मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग

जीव विज्ञान मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा 14 जून और एलटी ग्रेड जीव विज्ञान विषय की मुख्य परीक्षा 13 जून को निर्धारित करने से अभ्यर्थी परेशान हैं। यूथ मोर्चा के अनिल सिंह और बायोलॉजी प्रतियोगी छात्र राज बहादुर, हेमंत कुमार, दीपक सिंह, अर्जुन कुमार, बिजेंदर और सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को आयोग में ज्ञापन देकर एलटी ग्रेड जीव विज्ञान की मुख्य परीक्षा 13 जून की बजाय आगे किसी उपयुक्त तिथि पर कराने की मांग की।

तीन जून को आठ, चार को सात विषयों की परीक्षा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) 2022 की लिखित परीक्षा तीन और चार जून को होगी। 3539 पदों के लिए परीक्षा में 868531 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं और 36 जिलों में 614 केंद्र बनाए गए हैं। तीन जून को पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, विज्ञान और उर्दू, दूसरी पाली 2:30 से 4:30 बजे तक हिन्दी, गणित, कृषि व संगीत गायन की परीक्षा होगी। चार जून को पहली पाली में अंग्रेजी, गृह विज्ञान, जीव विज्ञान और संगीत वादन, दूसरी पाली में संस्कृत, वाणिज्य व कला की परीक्षा होगी।

रेलवे में टेक्नीशियन के 6565 पदों पर होगी भर्ती

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन के 6565 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। टेक्नीशियन ग्रेड-वन (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-तीन के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई तय की गई है। चयनितों की तैनाती रेलवे स्टेशनों,

यार्डों और वर्कशॉप में की जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। टेक्नीशियन ग्रेड-तीन के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष और टेक्नीशियन ग्रेड-वन (सिग्नल) के लिए 33 वर्ष तय की गई है। ग्रेड-वन के पदों के लिए बीई, बीटेक, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीएससी योग्यता अनिवार्य होगी। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आए 1.27 लाख आवेदन

मुजफ्फरपुर। दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा में बिना विलंब शुल्क के लिए 1 लाख 27 हजार आवेदन सोमवार तक आए। बिना विलंब शुल्क के आवेदन का समय समाप्त हो गया। अब 19 से 21 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है। विलंब शुल्क के तौर 500 रुपये देने होंगे।

दो दिन 22 और 23 मई को आवेदन में संशोधन करने के लिए समय दिया गया है। विद्यार्थी इस दौरान नाम और परीक्षा केंद्र के नाम को संशोधित कर सकते हैं। अगर किसी छात्र के नाम की स्पेलिंग में कोई गलती है तो उसे एडिट कर सुधारा जा सकता है। परीक्षा केंद्र के विकल्प को भी बदला जा सकता है। बीएड प्रवेश परीक्षा सात जून को राज्य के 11 शहरों में होगी।

बंगाल में एक से महिलाओं को ₹3000 व मुफ्त बस यात्रा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महिलाओं को एक जून से हर महीने 3 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। शुभेंदु अधिकारी सरकार ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी दी।

राज्य सचिवालय 'नबन्ना' में बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि जिन महिलाओं ने सीएए के तहत नागरिकता के लिए आवेदन किया है और एसआईआर प्रक्रिया के चलते मतदाता सूची में शामिल होने के लिए ट्रिब्यूनल का रुख किया है, उन्हें भी 'अन्नपूर्णा' योजना का लाभ मिलेगा।

मंत्री ने कहा, कैबिनेट ने 1 जून से महिलाओं को 3000 रुपये की मासिक कैबिनेट ने अन्नपूर्णा योजना को मंजूरी दी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा पर भी लगी मुहर सहायता देने वाली 'अन्नपूर्णा' योजना को हरी झंडी दे दी है। अगले महीने से सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की अनुमति देने वाले प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ये वादे किए थे। टीएमसी सरकार की 'लक्ष्मी भंडार' योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये मिलते थे। जो महिलाएं 'लक्ष्मी भंडार' के तहत मदद पा रही हैं, वे स्वतः 'अन्नपूर्णा योजना' की भी हकदार हो जाएंगी।

डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा के चार केंद्रों में हुआ बदलाव

पटना। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (बीसीईसीईबी) ने डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीईसीई)-2026 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अपरिहार्य कारणों से गया जोन के चार परीक्षा केंद्रों को बदल दिया गया है।

जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र बदला गया है, उनके लिए नया एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा 23 और 24 मई को होगी।

37 नये डिग्री कॉलेजों में होगी शिक्षक और कर्मियों की नियुक्ति

मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में नये 37 डिग्री कॉलेजों में अब शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों की नियुक्ति होगी। इसके लिए वहां नियुक्त सभी प्रभारी प्राचार्यों से जानकारी मांगी गई है।

प्रभारी प्राचार्यों को विवि के रजिस्ट्रार ने पत्र लिखा है। जानकारी देने के लिए प्राचार्यों को फार्मेट भी भेजा गया है। इस फार्मेट में नये डिग्री कॉलेज का नाम, भवन और अन्य आधारभूत संचरनाओं की जानकारी, शिक्षकेतर कर्मियों की कितनी जरूरत है उसकी जानकारी, शिक्षकों की जानकारी देनी है। नये डिग्री कॉलेजों को स्नातक के पोर्टल पर डालने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पोर्टल पर कॉलेजों के नाम डालने के बाद उनमें दाखिले के लिए आवेदन शुरू हो सकेगा।

बीकॉम द्वितीय वर्ष में 80.27 प्रतिशत विद्यार्थी पास

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीकॉम द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 1881 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 1510 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.27 रहा। पीआरओ प्रो. जया कपूर की ओर से जारी से सूचना के अनुसार 268 परीक्षार्थियों को द्वितीय परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है। वहीं 77 छात्र परीक्षा में असफल रहे। 21 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे, जबकि चार छात्रों पर यूएफएम (अनुचित साधन प्रयोग) के मामले दर्ज किए गए। एक छात्र को डिटेंड घोषित किया गया है।

फार्मेसी छात्रों के लिए नौकरी का अवसर

लखनऊ। एकेटीयू ने बी. फार्मा और एम. फार्मा 2025 और 2026 बैच के छात्रों के लिए कैडिला फार्मा लिमिटेड में भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती से फील्ड ऑफिसर के पद पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को सालाना 3 लाख रुपये का वेतन, प्रदर्शन आधारित इंसेंटिव और शुरुआती दो वर्षों तक हर छह महीने में 50,000 रुपये की वेतन वृद्धि दी जाएगी। कंपनी लगभग 100 पदों पर भर्ती करने की योजना बना रही है और चयन प्रक्रिया 23 मई को गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली आयोजित की जाएगी। इच्छुक छात्रों के लिए विश्वविद्यालय के ईआरपी पोर्टल पर 21 मई तक पंजीकरण अनिवार्य है।

कंप्यूटर कोर्स के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

प्रयागराज। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित ओ-लेवल व सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई से तीन जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने बताया कि विभाग की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in और obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिए गए लिंक को देखकर आवेदन किया जा सकता है।

प्रारंभिक परीक्षा के तुरंत बाद जारी होगी उत्तरकुंजी

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने पहली बार सिविल सेवा (प्री) परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर-कुंजी परीक्षा के तुरंत बाद जारी करने का निर्णय लिया है।

आयोग ने सोमवार को कहा कि यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने और परीक्षा प्रक्रिया में सर्वोच्च मानकों को बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। उम्मीदवार लंबे समय से प्रोविजनल उत्तर-कुंजी जारी करने की मांग कर रहे थे। नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को अपनी प्रदर्शन का प्रारंभिक आकलन करने और समय रहते आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा।

सीबीएसई ने टेली काउंसलिंग सुविधा बढ़ाईः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के लिए टेली-काउंसलिंग एवं सहायता सेवाओं के विस्तार की घोषणा की है।

बोर्ड ने कहा है कि विद्यार्थी परिणाम, मूल्यांकन और इससे जुड़े प्रश्नों के लिए आधिकारिक माध्यमों के जरिए मार्गदर्शन और सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि वह छात्रों को संवेदनशीलता और सहयोग के साथ निरंतर समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।


Post a Comment

0 Comments

×
Youtube Channel Image
Mastana Ji films Subscribe To watch more Comedy Video
Subscribe