Adsense

GSC JAUNPUR
Good Service Citizens Jaunpur

Sarkari and Private Job Portal and Daily News

LIVE
UP Scholarship Online Form 2026-2027 || Swarojgaar Sangam U.P 2026 || CCC Online Form 2026 IRCTC Train Booking 2026 || UPSSSC PET Certificate Download Online 2026 || Income, Caste, Domicile Certificate Verification Aadhar Correction & Updated 2026 || Preparation of Exam Online Mock Test 2026-2027 || UP B.ED Combined Entrance Exam 2026-27 Maharaja Suhel Dev University Azamgarh 2026 || Light Bill Payment 2026 || VBSPU Jaunpur Result 2026 & Online Service
Latest News
Loading...

डीएलएड प्रथम सेमेस्टर में 60 फीसदी प्रशिक्षु उत्तीर्ण

डीएलएड प्रथम सेमेस्टर में 60 फीसदी प्रशिक्षु उत्तीर्ण

प्रयागराज। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने डीएलएड के विभिन्न बैच के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया।

सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान एलनगंज में हुई परीक्षा समिति की बैठक में परिणाम को मंजूरी दी गई। डीएलएड 2023 प्रथम सेमेस्टर में 60.27 प्रतिशत पास हैं। 71691 प्रशिक्षु फेल हो गए जबकि 1323 का परिणाम अपूर्ण है। डीएलएड 2022 के तृतीय सेमेस्टर में 77.27 फीसदी पास हैं और

58 के परिणाम अपूर्ण हैं। डीएलएड 2022 के ही प्रथम सेमेस्टर में 59.39 प्रतिशत पास जबकि 13409 फेल हैं। डीएलएड 2021 तृतीय सेमेस्टर में 66.61 फीसदी पास और 7918 फेल हैं। डीएलएड 2021 प्रथम सेमेस्टर में 71.76 प्रतिशत पास जबकि 4808 फेल हैं। इसके अलावा बीटीसी और डीएलएड विभिन्न बैच की सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम भी घोषित किया गया है। इसके अलावा एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 में पंजीकृत 1991 अभ्यर्थियों में से 1274 सम्मिलित हुए और 672 सफल हैं।

■ अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा अब 17 को

मंझनपुर। कौशाम्बी जिले में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दूसरे चरण में होगी। जिले के ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में 17 नवंबर को दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी।

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए जिले में सीनियर व जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। यह परीक्षा 10 नवंबर को होनी थी, लेकिन इसी दिन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा होने के कारण इसकी तिथि में परिवर्तन कर दिया गया है।

सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे के मध्य होगी। वहीं, सीनियर वर्ग में कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों की परीक्षा दोपहर दो से 3.30 बजे के मध्य होगी।

परीक्षा में सफल होने पर कक्षा नौ व 10 के विद्यार्थियों को 50-50 हजार और कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में 

दो पालियों में होगी परीक्षा

अब यह परीक्षा दूसरे चरण में 17 नवंबर को श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा में ही होगी। जूनियर वर्ग में कक्षा नौ व 10 के छात्रों की परीक्षा

दृष्टिहीन ला सकेंगे सहायक

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में आवेदन करने वाले दृष्टिहीन विद्यार्थियों को सहायक की अनुमति दी गई है। इसके लिए यह जरूरी है कि जो सहायक बनकर आएगा, उसकी शिक्षा आवेदन करने वाले विद्यार्थी से अधिक नहीं होनी चाहिए। निचली कक्षा का छात्र ही सहायक के रूप में मान्य होगा। इसके लिए सहायक के पास स्कूल का परिचय पत्र होना जरूरी है।


सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 

सहायक अभियंता के 250 पदों पर भर्ती

Post a Comment

0 Comments

×
Youtube Channel Image
Mastana Ji films Subscribe to Watch Comedy Videos on YouTube
Subscribe