Adsense

GSC JAUNPUR
Good Service Citizen Jaunpur (U.P)

Welcome to Sarkari and Private Job Portal and Daily News

UP Scholarship Online Form 2026-2027 || Swarojgaar Sangam U.P 2026 || CCC Online Form 2026 IRCTC Train Booking 2026 || UPSSSC PET Answer Key Download Online 2023 || Income, Caste, Domicile Certificate Verification Aadhar Correction & Updated 2026 || PREPARATION of Exam Online Test Book 2026 || UP B.ED Combined Entrance Exam 2026-27 Maharaja Suhel Dev University Azamgarh 2026 || LIGHT Bill Payment 2026 || VBSPU Jaunpur Result 2026 & Online Service
Breaking News
Loading...

बेसिक शिक्षा में जुटाए गए रिक्त पद, 60 हजार पदों पर होगी भर्ती

बेसिक शिक्षा में जुटाए गए रिक्त पद, 60 हजार पदों पर होगी भर्ती

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का ई-अधियाचन पोर्टल क्रियाशील होने के बाद विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग बड़ी शिक्षक भर्ती की तैयारी में जुटा है। पुरानी भर्तियों के खाली रह गए पदों को मिलाकर करीब 60,000 पद बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में रिक्त हैं। इसमें से नगर क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों के 11,508 पद रिक्त होने की समेकित सूचना उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को आफलाइन दी गई है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में रिक्त करीब 48,000 पदों की सूचना पोर्टल पर आनलाइन भेजने की तैयारी विभाग कर रहा है। इसके लिए नियमावली को अपडेट किया जा रहा है।

शिक्षा सेवा चयन आयोग पहली बार परिषदीय शिक्षकों के चयन के लिए भर्ती परीक्षा कराएगा। अब तक यह भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) द्वारा कराई जाती रही है। बेसिक शिक्षा में नगर और ग्रामीण दो अलग-अलग कैडर हैं।

ग्रामीण कैडर के विद्यालयों के लिए 2018 में शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन नगर क्षेत्र के विद्यालयों में पिछले कई वर्ष से भर्ती नहीं हुई। इस कारण नगर क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। पिछले दिनों बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से नगर क्षेत्र में शिक्षकों के 11,508 पद रिक्त होने की लिखित जानकारी आयोग को भेज दी गई है, लेकिन आयोग चयन के लिए प्रक्रिया तब शुरू करेगा, जब उसे पोर्टल पर आनलाइन अधियाचन प्राप्त हो जाएंगे।

बेसिक शिक्षा में 2018 के बाद। से शिक्षक भर्ती नहीं होने के कारण विभाग ने पिछली भर्तियों में रिक्त रह गए पदों का विवरण भी जुटाया है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में करीब 48,000 पद रिक्त हैं। इन पर चयन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग नियमावली संशोधन प्रक्रिया के बीच कम संख्या वाले विद्यालयों में समायोजन की प्रक्रिया हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पूर्ण कर रहा है।

इधर, शिक्षा आयोग को भेजे जाने वाले अधियाचन के अनुरूप बेसिक का पोर्टल जल्द तैयार होने की उम्मीद है। इसके उपरांत सभी रिक्त पदों का विवरण भर्ती के लिए आनलाइन माध्यम से आयोग को भेजा जाएगा। उधर, एडेड माध्यमिक विद्यालयों और एडेड महाविद्यालयों के रिक्त पदों का विवरण चरणबद्ध तरीके से आयोग के पोर्टल पर आनलाइन अपलोड किया जा रहा है।

फर्जी दस्तावेज से पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए तीन गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित तीन दिवसीय लिखित परीक्षा बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। अंतिम दिन 75.94 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए, जो बीते दो दिन में उपस्थित अभ्यर्थियों से अधिक है। बुधवार को परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करने वाले तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गड़बड़ी फैलाने वाले कई सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई।

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर ने बताया कि नोएडा के परीक्षा केंद्र मिहिर भोज पीजी कॉलेज में अभ्यर्थी अंकित कुमार निवासी एटा की ई-केवाईसी मिसमैच होने पर जांच में पाया गया कि वह कूटरचित आधार से परीक्षा में शामिल हुआ है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी तरह अलीगढ़ के परीक्षा केंद्र डीएवी बालिका इंटर कॉलेज में बुलंदशहर निवासी अंकित कूटरचित आधार कार्ड बनवाकर फर्जी नाम (परीक्षार्थी लोकेश) नाम से परीक्षा में शामिल हुआ।

संदेह होने पर चेकिंग एवं बॉयोमीट्रिक मिसमैच मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं कानपुर नगर के परीक्षा केंद्र लालू प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में अभ्यर्थी नागेश कुमार निवासी जौनपुर को भी कूटरचित दस्तावेज बनाकर परीक्षा में शामिल होने पर पकड़ा गया है।

प्रदेश में संविदा पर होगी डॉक्टरों की भर्ती, हर माह होगा साक्षात्कार

लखनऊ। प्रदेश में डॉक्टरों के खाली पदों पर अब हर माह साक्षात्कार होगा। इसके लिए एक ऑनलाइन मंच तैयार किया जा रहा है। इस ऑनलाइन मंच पर हर वर्ष पहली मई और पहली नवंबर को रिक्त पदों का विवरण दर्ज होगा। पहले चरण में तीन हजार संविदा डॉक्टरों को तैनात करने की योजना है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष के निर्देशन में यह व्यवस्था बनी है। संबंधित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति हर माह की 15 तारीख को पहले चरण में तीन हजार संविदा डॉक्टरों की तैनाती की योजना साक्षात्कार आयोजित करेगी। एमबीबीएस चिकित्सकों को एक लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय तय हुआ है। बुंदेलखंड, आकांक्षी जिलों या ब्लॉकों में सेवा देने वालों को पांच फीसदी वार्षिक वृद्धि के साथ अधिकतम तीन लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा सकेगा।

94 लाख के खाते में भेजे ₹1100 करोड़

60 पार के छूटे बुजुर्ग पेंशन के लिए शीघ्र आवेदन करें: सम्राट

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 94 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में 1100-1100 रुपये हस्तांतरित किए। समाज कल्याण विभाग द्वारा नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 1100 करोड़ रुपये पेंशनधारियों के खाते में गये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद तबकों को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराना हमारी सरकार का दायित्व है। हमने पिछली सरकार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर सीधे 1100 रुपये प्रति माह किया था। हम 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों, सभी विधवाओं एवं निःशक्तजनों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों का लाभ देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर 1100 रुपये प्रति माह की दर से लगभग 1100 करोड़ रुपये की राशि लाभुकों के खाते में भेज रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आगे हर महीने की 10 तारीख को हमारी सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों के खाते में यह राशि अंतरित करेगी। इसके आलावा विभिन्न प्रकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सरकार सभी जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहने के लिए कृतसंकल्पित है।

सीएम ने कहा कि 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग जिन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, वे शीघ्र आवेदन करें। साथ ही आधार कार्ड लिंक नहीं होने के कारण पेंशन से वंचित लोग भी अपना आधार लिंक कराकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करें।

11514 पदों का हुआ आरक्षण घोटाला : सपा

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी ने पिछले आठ साल में आयोजित परीक्षाओं में पीडीए के आरक्षण में घोटाले का आरोप लगाया है। सपा का दावा है कि 2019 से 2026 तक हुईं 22 परीक्षाओं में पीडीए के आरक्षण में 11514 पदों का घोटाला हुआ। अब सपा इसको जनता के बीच में ले जाने की तैयारी कर चुकी है। इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में सपा के एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने एक बुकलेट जारी करने के बाद कहा कि यह संविधान और सामाजिक न्याय की मूल भावना को कमजोर करने का काम 22 परीक्षाओं में पीडीए के आरक्षण में घोटाले का लगाया आरोप किया जा रहा है। 

विधायक गीता शास्त्री, हाकिम लाल बिंद, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद, मुज्तबा सिद्दीकी, पप्पू लाल निषाद, अनिल यादव, सैयद इफ्तेखार हुसैन, अमरनाथ सिंह मौर्य ने कहा कि इस घोटाले की बुकलेट बूथ स्तर पर वितरित कर घर-घर पहुंचाई जाएगी। मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ने कहा कि इस तरह के और भी घोटालों की सूची प्रदेश की जनता के बीच आएगी।

Post a Comment

0 Comments

×
Youtube Channel Image
Mastana Ji films Subscribe To watch more Comedy Video
Subscribe